सोनी टीवी पर आने वाला ‘दी कपिल शर्मा शो’ दर्शकों का खूब मनोरंजन करता है। शो के सभी किरदारों को दर्शकों द्वारा खूब प्यार भी मिलता है। वहीं शो में बच्चा यादव का किरदार तो आप जानते ही होंगे, जो सभी को गुदगुदाने का काम करते हैं। बच्चा यादव का किरदार अभिनेता और कॉमेडियन कीकू शारदा निभाते हैं। आज उन्हें किसी पहचान की जरुरत नहीं हैं। वो हर घर में अपनी कॉमेडी से पहचाने जाने हैं।

Continue reading this story with Jansatta premium subscription
Already a subscriber? Sign in

कीकू शारदा ने अब तक कई सीरियल्स में अलग-अलग किरदार में काम किया है लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा प्रसिद्धि ‘दी कपिल शर्मा शो’ से मिली है। इसके बाद वो काफी फेमस हो गए। वहीं क्या आप जानते हैं बच्चा यादव उर्फ कीकू शारदा असल जिंदगी में कैसी लाइफ जीते हैं। टीवी पर साधारण दिखने वाले कीकू काफी स्टाइलिश है और उनके घर की बात करें तो वो किसी महल से कम नहीं है।

कीकू शारदा का मुंबई में एक बहुत ही आलीशान घर हैं। इस घर में वो अपने पुरे परिवार के साथ रहते हैं। इस घर को एक साधारण व्यक्ति तो महल ही कह सकता है। उनका घर अंदर से काफी आलीशान और खूबसूरत है। कीकू शारदा ने अपने इस घर को बहुत ही अच्छे से सजाया है। इसका हर कोना बेहद खूबसूरत है। कीकू के घर का डाइनिंग एरिया पूरी तरह से अरेंज्ड है और दिखने में काफी क्लास लगता है।

वहीं कीकू शारदा के घर के ड्राइंग रूम को देखें तो एक दीवार पर बड़ा सा टीवी लगा हुआ है। ठीक उसके सामने एक काउच और सोफे रखें हुए हैं। काफी बड़े स्पेस में ड्राइंग रूम को सजाया गया है।

डाइनिंग और किचन एरिया में भी आराम से काफी लोग बैठ सकते हैं। इतना ही नहीं कीकू के घर की बालकनी तो सबसे खूबसूरत है। बालकनी से शानदार व्यू देखने को मिलता है। साथ ही वहां बैठने के लिए भी व्यवस्था की गई है। इतना ही नहीं कीकू शारदा के घर के बाहर काफी बड़ा स्विमिंग पूल है, जिसका आनंद भी वो उठाते नजर आते हैं। इस स्विमिंग पूल से भी सुंदर नजारा देखा जा सकता है।

बता करें कीकू शारदा के करियर की तो बच्चा यादव से पहले भी वो कई कॉमेडी किरदारों में नजर आ चुके हैं। सबसे पहले उन्हें होबो का किरदार ‘हातिम’ निभाते देखा गया था। उसके बाद उन्हें टीवी सीरियल FIR में मुलायम सिंह गुलगुले के किरदार में देखा गया। इसके बाद वो ‘अकबर बीरबल’ कॉमेडी शो में अकबर के रोल में दिखाई दिए। वहीं फिलहाल वो ‘दी कपिल शर्मा शो’ में बच्चा यादव के किरदार में नजर आ रहे हैं।