कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ दोबारा माता-पिता बनने वाले हैं। खबर है कि गिन्नी चतरथ 6 महीने की प्रेगनेंट हैं और जनवरी साल 2021 में वह अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक गिन्नी की अच्छे से देखभाल करने के लिए कपिल की मां भी मुंबई आ गई हैं। ऐसे में कपिल शर्मा घर में नए सदस्य के स्वागत की जम कर तैयारियां कर रहे हैं। गिन्नी की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं जिसमें गिन्नी का बेबी बंप भी नजर आ रहा था।

गिन्नी ने करवा चौथ के टाइम पर सोशल मीडिया पर लाइव किया था। जिसमें कपिल फैंस ने गिन्नी को बंप के साथ नोटिस किया। इतना ही नहीं गिन्नी को दिवाली पर भी बेबी बंप के साथ देखा गया। गिन्नी इस बीच अपने बंप को कुर्सी के पीछे छिपाती दिखी थीं। 10 दिसंबर 2019 को गिन्नी ने बेटी अनायरा को जन्म दिया था। कपिल शर्मा ने अनायरा के जन्म की खुशखबरी अपने फैंस को सोशल मीडिया पर खुद दी थी।

कपिल शर्मा ने अनायरा की प्यारी सी तस्वीर भी ट्विटर पर शेयर की थी। 10 दिसंबर को अनायरा का जन्मदिन भी आ रहा है ऐसे में कपिल शर्मा बेटी के जन्मदिन की भी तैयारियां कर रहे हैं। हालांकि कोरोना के चलते हो सकता है कपिल इस सेलिब्रेशन को करीबी लोगों तक या फिर फैमिली के लोगों तक ही सीमित रखें। हालांकि इसके दो दिन के बाद कपिल और गिन्नी की शादी की दूसरी सालगिरह भी है।

सोशल मीडिया पर जो तस्वीर सामने आई है वह करवाचौथ की है जिसमें गिन्नी के हाथ में मोबाइल फोन है और वह अपने ध्यान में हैं। गिन्नी ने पर्पल कलर का हेवी दुपट्टे वाला सूट पहना है। फोटो में उनका बेबी बंप दिख रहा है। सोशल मीडिया पर इस फोटो को काफी नोटिस किया गया है।