SCREEN Launch Highlights: ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की स्क्रीन मैगजीन 11 साल के बाद लौट चुकी है। एक्सप्रेस की पॉपुलर मैगजीन के लॉन्च इवेंट की शुरुआत श्रद्धा कपूर ने मैगजीन के कवर से पर्दा उठाकर की। इसके साथ ही उन्होंने मैगजीन से जुड़े कुछ पुराने किस्से सुनाए। श्रद्धा इस मैगजीन की कवर गर्ल बनी हैं। इस इवेंट में डायरेक्टर राजकुमार हिरानी और विजय वर्मा भी शामिल हुए और उन्होंने करियर और लाइफ से जुड़ी ढेर सारी बातें की। राज कुमार हिरानी ने बताया कि उनके पास ‘मुन्ना भाई 3’ की कई अधूरी स्क्रिप्ट लिखी हुई हैं। वहीं विजय वर्मा ने बताया कि उन्हें खुद को बड़े पर्दे पर देखना पसंद है, लेकिन पहचान उन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म से मिली। राज कुमार हिरानी से सवाल किया गया कि बॉक्स ऑफिस नंबर रियल होते हैं या फेक? इसके बारे में उन्होंने कहा कि मेकर्स और फिल्म की टीम सालों तक उस पर काम करती है और उन्हें नंबर पर आंका जाता है, जो गलत है।
बता दें कि स्त्री 2 की सफलता के बाद श्रद्धा कपूर का ये पहले पब्लिक प्रोग्राम था। इसके अलावा पहली बार राजकुमार हिरानी और विजय वर्मा ने एक साथ मंच शेयर किया। इवेंट में पहले स्क्रीन’ लॉन्च हुआ, जिसके बाद दो पैनल रखे गए। इसमें पहला पैनल ‘स्क्रीन लाइव विद श्रद्धा कपूर था और दूसरा पैनल Creater x Creater था।
राज कुमार हिरानी ने बताया कि शाहरुख खान के साथ काम करने का उनका अनुभव कैसा है। उन्होंने कहा, "वह सबसे अट्रेक्टिव इंसान हैं जो सेट पर बहुत सारी पॉजिटिविटी लाते हैं। वह बस अंदर आते हैं और बहुत खुशी होती है। मैंने हमेशा सोचा था कि वह एक बहुत ही कामचलाऊ अभिनेता हैं। लेकिन वह अपनी भूमिकाओं के लिए बहुत तैयारी करते थे, जो एक निर्देशक के लिए हमेशा अच्छा होता है, वह बहुत मेहनती हैं,"
स्क्रीन लॉन्च के मौके पर राजकुमार हिरानी ने बॉक्स ऑफिस के आंकड़े वास्तविक हैं या नहीं इसे लेकर कहा, "यह सिनेमा को आंकने का एक गलत तरीका है। जिसपर मेकर्स सालों तक काम करते हैं, उसे पैसे से आंका जाता है, तो यह एक दुखद बात है। उन्होंने कहा, "इसका हम पर असर पड़ता है।"
स्क्रीन के लॉन्च पर, विजय वर्मा ने अपनी ओटीटी जर्नी के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "महामारी से पहले मेरी एक थिएटर रिलीज थी। मेरी साल में 2-4 रिलीज होती हैं, लेकिन यह सभी स्ट्रीमर्स पर होती हैं। मुझे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर अच्छे दर्शक मिले हैं, लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि मुझे खुद को बड़े पर्दे पर देखना पसंद है।"
विजय वर्मा ने स्क्रीन अवॉर्ड को मेरिट ओरिएंटेड बताया। उन्होंने कहा, ",मुझे याद है कि मैंने स्क्रीन अवार्ड्स को लगाव के साथ देखा था। यह मेरिट ओरिएंटेड अवॉर्ड्स की तरह लग रहा था। वास्तव में उन लोगों को पुरस्कार दिया जा रहा था जो वास्तव में इसके लायक थे।"
SCREEN Launch Live Updates: Creater x Creater सेशन के दौरान, राजकुमार हिरानी ने बताया कि उनका परिवार कभी भी किसी फिल्म मैगजीन के बारे में बात नहीं करता, लेकिन स्क्रीन अखबार की तरह आती थी, तो उनकी फैमिली में इसे पढ़ा जाता था।
स्क्रीन के Creater x Creater सेशन के दौरान, निर्देशक राजकुमार हिरानी ने साझा किया कि उनके पास मुन्ना भाई 3 की कई आधी-अधूरी स्क्रिप्ट हैं।
मशहूर निर्देशक राजकुमार हिरानी और एक्टर विजय वर्मा अब क्रिएटर एक्स क्रिएटर सेशन के लिए मंच पर पहुंच चुके हैं।
श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ मजेदार पोस्ट शेयर करती हैं। इवेंट में उन्होंने सोशल मीडिया के अनुभव के बारे में कहा कि यहां उनका अनुभव हमेशा पॉजिटिव रहा है।
जब श्रद्धा कपूर से पूछा गया कि उनके करियर के पिछले 14 वर्षों में सिनेमा में सर्वश्रेष्ठ के लिए कौन सी चीज़ बदली है, तो उन्होंने कहा कि अब यहां काम करने के लिए ज्यादा अवसर मिलते हैं।
श्रद्धा कपूर ने सक्सेस के बारे में बात करते हुए कहा, "मैं अभी भी अपने माता-पिता, अपने भाई और अपने कुत्तों के साथ रहती हूं। मुझे लगता है कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं। लेकिन मैं वास्तव में मानती हूं कि सफलता के लिए विफलता बेहद जरूरी है।" इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो हाफ गर्लफ्रेंड नहीं बनना चाहतीं।
SCREEN Launch Live Updates: श्रद्धा कपूर इंडियन एक्सप्रेस की स्क्रीन मैगजीन की न केवल कवर गर्ल बनीं, बल्कि इस ग्रैंड इवेंट में पहुंचकर उन्होंने ही मैगजीन के कवर से पर्दा भी उठाया।
स्क्रीन के लॉन्च के दौरान, द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के Executive Director और द इंडियन एक्सप्रेस में न्यू मीडिया के प्रमुख, अनंत गोयनका ने कहा: "स्क्रीन अच्छी फिल्म पत्रकारिता थी। मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि हम इस पर विचार करें कि अच्छी फिल्म पत्रकारिता क्या है।
SCREEN Launch Live Updates: इस मौके पर अमिताभ बच्चन ने वीडियो मैसेज में इंडियन एक्सप्रेस को बधाई दी है।
क्या आप बेहतरीन स्क्रीन अनुभव के लिए तैयार हैं? भव्य स्क्रीन लॉन्च कार्यक्रम अब किसी भी समय मुंबई के वर्ली स्थित फोर सीजन्स होटल में शुरू होगा। स्पेशल गेस्ट श्रद्धा कपूर पहुंच चुकी हैं।
स्क्रीन, फिल्म प्रेमियों की पसंदीदा रही है। मनोज बाजपेयी भी इस मैगजीन को पसंद करते हैं। अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, "जब मैं बड़ा हो रहा था, हम स्क्रीन मैगजीन खरीदते थे, जो उस समय एक अखबार की तरह आती थी। मेरे पास अभी भी उस समय की स्क्रीन की यादें हैं।"
कुछ ही देर में स्क्रीन का ग्रैंड लॉन्च होने वाला है। श्रद्धा कपूर स्क्रीन के कवर से पर्दा हटाने वाली हैं। हम अपना अनूठा 'क्रिएटर एक्स क्रिएटर' सेशन पेश करने के लिए एक्साइटेड हैं, जो लाइव दर्शकों के सामने होगा।
क्या आप जानते हैं कि प्रतिष्ठित स्क्रीन पुरस्कार स्क्रीन मैगजीन द्वारा स्थापित किए गए थे? यदि आप इसक बारे में नहीं जानते थे, तो आपको ये भी नहीं पता होगा कि इंडियन एक्सप्रेस हार साल बेस्ट फिल्म, बेस्ट निर्देशक, बेस्ट अभिनेता, बेस्ट अभिनेत्री, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस, बेस्ट विलेन और बेस्ट कॉमिक एक्टर का अवॉर्ड देते आया है। 1995 में पहली बार स्क्रीन अवार्ड्स में नाना पाटेकर को बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला, वहीं माधुरी दीक्षित को हम आपके हैं कौन (HAHK) में उनकी भूमिका के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार दिया गया।
शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और ऋतिक रोशन ने चार-चार बार बेस्ट एक्टर का स्क्रीन अवार्ड जीता है। जबकि विद्या बालन ने पांच बार बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता है। उन्होंने 2010 से 2013 तक और फिर 2018 में लगातार पुरस्कार हासिल किया। संजय लीला भंसाली एकमात्र निर्देशक हैं जिन्होंने तीन बार बेस्ट निर्देशक का स्क्रीन अवार्ड जीता है।
जैसे-जैसे हम आज के कार्यक्रम के करीब पहुँच रहे हैं, उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। यह न सिर्फ एंटरटेनमेंट के एक नए युग की शुरुआत है बल्कि उन पुराने दिनों की यादों की वापसी भी है, जब हम हर हफ्ते स्क्रीन मैगज़ीन के नए कवर का इंतजार करते थे। हमारे मन में भी यही विचार आते थे कि काश हम उन दिनों को वापस जी पाते। इसलिए हमने फैसला किया है कि अपने दर्शकों को एक बार फिर से SCREEN का एक्सपीरियंस दें। अच्छे पुराने दिन और नई टेक्नॉलजी का मॉडर्न टच। हम वो पुराने दिन अभी और आने वाले फ्यूचर के लिए वापस ला रहे हैं। नई शुरुआत के लिए चीयर्स।
शुक्रवार को मुंबई के वर्ली में फोर सीजन्स होटल में आयोजित एक ग्रैंड प्रोग्राम में स्क्रीन मैगज़ीन को आधिकारिक तौर पर अपने रीडर्स के लिए फिर से पेश किया जाएगा। स्त्री 2 स्टार श्रद्धा कपूर स्क्रीन 2.0 का अनावरण करेंगी और इसके पहले डिजिटल कवर का चेहरा बनेंगी। इस कार्यक्रम में हमारा सिग्नेचर 'क्रिएटर x क्रिएटर' सेशन भी होगा, जो पहली बार लाइव दर्शकों के सामने आयोजित किया जाएगा। इस सेशन के दौरान, मुन्नाभाई एमबीबीएस, 3 इडियट्स और शाहरुख खान की डंकी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाने जाने वाले प्रसिद्ध निर्देशक राजकुमार हिरानी, विजय वर्मा के साथ बातचीत करेंगे, जो हाल ही में नेटफ्लिक्स के आईसी 814 में दिखाई दिए थे।
'स्क्रीन' में दो स्पेशल पैनल 'क्रिएटर एक्स क्रिएटर' और 'स्क्रीन लाइव' भी रखे हैं। आज यानी कि शुक्रवार 18 अक्टूबर की शाम बेहद ही खास होने वाली है। ‘लाइव स्क्रीन’ के स्पेशल सेगमेंट को ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अनंत गोयनका होस्ट करेंगे। ये सेशन ऑडियंश के सवालों और जवाबों के साथ खत्म किया जाएगा। 'स्क्रीन लाइव' में श्रद्धा कपूर 'द इंडियन एक्सप्रेस' की एंटरटेनटमेंट एडिटर ज्योति शर्मा बावा से बात करेंगी। साथ ही 'क्रिएटर एक्स क्रिएटर' में फिल्म समीक्षक शुभ्रा गुप्ता के साथ डायरेक्टर राजकुमार हिरानी, विजय वर्मा और विक्रांत मैसी लाइफ से जुड़ी बातें करते दिखेंगे।
‘स्क्रीन लाइव’ शुक्रवार 18 अक्टूबर की शाम 6.30 बजे किया जाएगा। इसे आप ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ और 'जनसत्ता' के यूट्यूब चैनल और वेब साइट पर लाइव देख सकते हैं।
इसके साथ ही ‘स्क्रीन’ लॉन्च के बाद ‘क्रिएटर एक्स क्रिएटर’ एक सेशन होगा। इसमें ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’, ‘3 इडियट्स’ और शाहरुख खान अभिनीत ‘डंकी’ जैसी बेहतरीन फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के साथ ’12वीं फेल’ एक्टर विक्रांत मैसी और विजय वर्मा भी पहुंचने वाले हैं। ये तिकड़ी द इंडियन एक्सप्रेस की फिल्म समीक्षक शुभ्रा गुप्ता के साथ बातचीत करेगी।
‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की स्क्रीन मैग्जीन 11 साल के बाद लौट चुकी है। एक्सप्रेस की आइकॉनिक मैग्जीन को डिजिटली लॉन्च कर दिया गया है। इसकी शाम बेहद ही खास होने वाली है, जिसमें श्रद्धा कपूर बतौर स्पेशल गेस्ट पहुंचने वाली हैं।

