बॉलीवुड में कई ऐसे कपल्स हैं, जिनके रिश्ते अकसर चर्चा में रहते हैं। कई हीरो ऐसे हैं, जिन पर अपने पार्टनर को चीट करने का आरोप लग चुका है और अब डिटेक्टिव तान्या पुरी ने भी इनमें से एक को लेकर खुलासा किया है। हालांकि उन्होंने उस एक्टर का नाम नहीं बताया है। तान्या पुरी ने हाल ही में एक बातचीत में बॉलीवुड के एक बड़े अभिनेता से जुड़े बेवफाई के मामले की जांच के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि एक्टर की पत्नी के मैनेजर ने उनके पति की एक्टिविटी की जांच के लिए उनसे संपर्क किया था, और अपनी जांच के दौरान पता चला कि एक्टर बेवफा था और उसके कई यंग एक्ट्रेसेस के साथ संबंध थे।
सिद्धार्थ कन्नन से बात करते हुए, तान्या ने कहा, “मुझे लगता है कि बॉलीवुड में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बहुत सारे मामले हैं, लेकिन लोग इसके बारे में बात नहीं करते। वो अपनी छवि को आदर्श दिखाना चाहते हैं। मैं एक ऐसे जोड़े की बात कर रही हूं जो ज्यादा उम्र का नहीं है और जिन्होंने 2000 के दशक की शुरुआत में शादी की थी। उनके रिश्ते में, पति खुलेआम धोखा देता है और कई यंग एक्ट्रेसेस के साथ संबंध रखता है। उसने 2-3 फिल्में की हैं, जिनमें युवा अभिनेत्रियों के साथ उसके संबंध होने के कई मामले सामने आए हैं।”
तान्या ने बताया कि एक्टर की पत्नी को अपने पति की बेवफाई के बारे में पता था, लेकिन जब बच्चों को भी इसके बारे में पता चला गया, उन्होंने तब कोई कदम उठाया। उन्होंने कहा, “उनकी पत्नी को भी इस बारे में पता है, और उनके बच्चों को भी। उनके दो बड़े बच्चे इंडस्ट्री में हैं। बच्चों को अच्छी तरह पता है कि उनके पिता क्या करते हैं, लेकिन कैमरे के सामने वे एक परफेक्ट कपल हैं। पत्नी बहुत पढ़ी-लिखी है, पति देसी मुंडा है और कैमरे के सामने वे एक-दूसरे के साथ बहुत अच्छा व्यवहार करते हैं। लेकिन पर्दे के पीछे उन्होंने कई महिलाओं के साथ संबंध बनाए हैं।”
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: ‘दो-दो जूते भी मारे…’, तान्या और फरहाना पर फूटा मृदुल के भाई का गुस्सा, कुनिका को लेकर कही ये बात
एक्टर की पत्नी ने उनसे कैसे संपर्क किया, इस बारे में बात करते हुए तान्या ने कहा, “हमें यह मामला एक मैनेजर से मिला। उनकी पत्नी ने मैनेजर को हमसे संपर्क करने को कहा था। हमने एक्टर के बारे में जांच की और पता चला कि उसके कई महिलाओं के साथ अफेयर हैं। वो एक्ट्रेसेस को बदले में बहुत सी चीजें देता था।”
उन्होंने आगे कहा, “पत्नी ने उसे डिटेक्टिव हायर करने के बारे में बताया और उसने सब कुछ मान लिया। उसकी हरकतों से सब पता चल रहा था। वो ऐसी जगहों पर जा रहा था जहां उसकी फिल्मों का शेड्यूल भी नहीं था। उनकी कहानियों में बहुत अजीब थी, और इसलिए पत्नी को उन पर शक हुआ और उन्होंने हमें काम सौंपा।”
यह भी पढ़ें: ‘काश मैं आपके बेटे की तरह लिख पाता’, चेतन भगत ने गुलज़ार को बताया अपना फैन, बोले- मेरी मां से कहा था…
तान्या ने बताया कि पत्नी अपने पति के धोखे को नजरअंदाज करती रही क्योंकि वो फिजिकल इंटिमेसी से ज्यादा मेंटल इंटिमेसी को महत्व देती है। “उसने अपनी शादी के लगभग 20 साल बाद ऐसा करने का फैसला किया। उस जोड़े के लिए, किसी और के साथ फिजिकल इंटिमेसी धोखा नहीं था। वह उसे माफ करती रही, लेकिन बच्चों के आने के बाद उसका धैर्य जवाब दे गया। यह उसके लिए बहुत शर्मनाक रहा होगा। शायद उसके लिए इमोशनल धोखा फिजिकल धोखे से ज्यादा बड़ी बात थी।” उसने बताया कि जब उससे पूछताछ की गई, तो उसने वादा किया कि वह अपने तौर-तरीके बदल देगा, खासकर उनके बच्चों की खातिर।
