साउथ एक्टर थलापति विजय पिछले काफी समय से राजनीति में अपनी एंट्री को लेकर चर्चा में थे। ऐसे में अब फैंस का वो इंतजार खत्म हो गया है। एक्टर ने रविवार को राजनीति में धमाकेदार एंट्री ली है। उन्होंने अपना पहला राज्य सम्मेलन भी आयोजित किया, जिसमें जनता को संबोधित किया। इस दौरान विजय अपने सियासी अंदाज में नजर आए। उन्होंने इस संबोधन में कहा कि राजनीति सिनेमा का क्षेत्र नहीं है। बल्कि ये युद्ध का क्षेत्र है। चलिए बताते हैं उनकी पहली हुंकार कैसी रही है।
थलापति विजय ने अपने संबोधन में कहा कि चाहे सांप से निपटना हो या राजनीति, अगर इसे गंभीरता और हास्य से लिया जाए तो ही इस क्षेत्र में टिका जा सकता है और विरोधियों से निपटा जा सकता है। उन्होंने पार्टी के सदस्यों को जमीनी स्तर पर सतर्क रहने की सलाह भी दी है। उन्होंने तमिलगा वेत्री कझगम की विचारधारा पर भी चर्चा की और कहा कि नका उद्देश्य द्रविड़ राष्ट्रवाद और तमिल राष्ट्रवाद को अलग करना नहीं है। उनका मानना है कि ये देश की दो आंखें हैं और खुद को किसी एक पहचान तक सीमित नहीं रखना चाहिए। विजय ने सत्तारूढ़ पार्टी डीएमके की आलोचना भी की और आरोप लगाया है कि एक परिवार भूमिगत सौदेबाजी करके राज्य को लूट रहा है।
एक्टिंग करियर छोड़कर आया हूं- थलापति विजय
थलापति विजय ने कहा कि वो राजनीति में अपना गोल्डन करियर छोड़कर आए हैं। वो यहां सबका विजय बनकर उनका भरोसा जीतना चाहते हैं और सभी पर भरोसा करते हैं। विजय की रैली में तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन भी पहुंचे थे और उन्होंने एक्टर को शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने विजय को अपना प्रिय मित्र भी बताया और उनके राजनीतिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
थलापति का प्रोफेशनल फ्रंट
बहरहाल, अगर थलापति विजय के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो आखिरी बार फिल्म ‘लियो’ और ‘गोट’ को लेकर काफी चर्चा में रहे थे। उनकी दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थीं। अब वो ‘थलापति 69’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसका ऐलान पहले ही हो चुका है। वहीं चर्चा है कि इस मूवी उनके साथ बॉबी देओल अहम रोल में हो सकते हैं। माना जा रहा है कि ये थलापति की आखिरी फिल्म हो सकती है। जैसा कि अपने संबोधन में भी विजय ने कहा कि वो राजनीति में एक्टिंग छोड़कर आए हैं। खैर, अब ये तो वक्त ही बताएगा कि वो राजनीति के लिए एक्टिंग को पूरी तरह से छोड़ पाते हैं या नहीं।

य
क्या आप जानते हैं थलापति विजय इंडियन सिनेमा के हाइएस्ट पेड एक्टर थे लेकिन, अब उन्हेंं ‘पुष्पा’ स्टार अल्लू अर्जुन ने पछाड़ दिया है और वो नंबर वन पर आ गए हैं? इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।