शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की ‘बबीता जी’ के सिर्फ जेठालाल ही फैन नही हैं। TMKOC में बबीता जी का किरदार निभाने वालीं मुनमुन दत्ता के देश भर में फैंस हैं। ऐसे में मुनमुन के फैंस के मन में उनसे जुड़े कुछ सवाल थे जिनका एक्ट्रेस ने जवाब देने का फैसला किया। मुनमुन ने लॉकडाउन में अपना यू-ट्यूब चैनल खोला, जिसके बाद उन्होंने वहां स्पेशल एपिसोड Q-A रखा।
क्वेश्चन आंसन एपिसोड में फैंस के तरह तरह के सवाल मुनमुन ने पढ़े और उनके जवाब दिए। कुछ फैंस ने उनका निक नेम पूछा तो किसी ने उनका फेवरेट हॉलिडे डेस्टिनेशन पूछा। कोई बोला कि आप एक्ट्रेस न होतीं तो क्या होतीं? तो किसी ने पूछा कि आपकी खूबसूरती का राज क्या है? एक फैन ने मुनमुन दत्ता से सवाल किया कि क्या आप TMKOC छोड़ने का प्लान कर रही हो?
दरअसल, अभी तक शो से कई सारे मुख्य कलाकार बाहर जा चुके हैं। दया भाभी यानी दिशा वकानी, अंजलि भाभी यानी नेहा मेहता जैसे कुछ एक्टर शो में फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में फैन ने मुनमुन से भी शो छोड़ने को लेकर सवाल पूछ लिया।
इस पर तारक मेहता की एक्ट्रेस ने रिएक्ट करते हुए कहा- अच्छा क्या सच में? आप चाहते हैं? कि मैं शो छोड़ दूं? फिर एक्ट्रेस ने जारी रखते हुए कहा- मुझे पता है आप बिलकुल नहीं चाहेंगे कि मैं शो छोड़ दूं।
बता दें, एक्ट्रेस को एक्टिंग के अलावा स्पोर्ट्स में काफी रूची है। इस सेशन के दौरान एक सवाल था कि क्या मुनमुन स्पोर्ट्स में रूची है? इस पर मुनमुन ने बताया कि उन्हें बेडमिंटन खेलना अच्छा लगता है। बल्कि वह काफी अच्छी हैं इस स्पोर्ट्स में।
मुनमुन दत्त ने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में की थी। मुनमुन ने पहले मॉडलिंग में अपना हाथ आजमाया था। साथ ही साथ उनकी पुणे में पढ़ाई भी चल रही थी। इस बीच मुनमुन ने ज़ी टीवी के शो ‘हम सब बाराती’ के लिए ऑडिशन दिया और इस शो का हिस्सा बन गई।
फिर 2008 में उन्हें तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में बबीता जी का रोल निभाने का ऑफर मिला। वो शो की शुरुआत से ही इस शो का हिस्सा रही हैं। इसी शो से उन्हें टेलीविजन इंडस्ट्री में खास पहचान मिली।