ThrowBack: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी एनर्जी के लिए जाने जाते हैं। अपनी हर फिल्म में रणवीर सिंह पॉवर पैक्ट पर्फोरमेंस देते दिखाई देते हैं। लेकिन एक बार रणवीर सिंह की ये एनर्जी चुस्ती- स्फूर्ति तब धरी की धरी रह गई जब उनका सामना योग गुरु बाबा रामदेव से हुआ। एक प्रोग्राम में रणवीर सिंह और बाबा रामदेव दोनों पहुंचे हुए थे। इस दौरान बाबा रामदेव ने रणवीर सिंह को मंच पर बुलाया और उनके साथ पुशअप, और तरह-तरह की अन्य कसरतों की स्पर्धा करने लगे। शुरुआत में तो जोश से लबरेज़ रणवीर सिंह ने भी रामदेव को टक्कर देने का प्रयास किया। लेकिन जैसे ही बाबा जी ने शीर्षासन किया रणवीर सिंह उन्हें देख कर हक्के-बक्के रह गए।

इसके बाद रणवीर सिंह ने इसे दोहराने से मना कर दिया और बाबा को गोद में उठाने का प्रयास करने लगे। लेकिन रणवीर तो बाबा रामदेव को गोद में नहीं उठा सके। इसके बाद बाबा रामदेव ने रणवीर सिंह को कंधे पर उठा कर गोल-गोल चक्कर काटे तो एक्टर के पसीने छूट गए। जैसे ही बाबा ने रणवीर को नीचे उतारा उनकी हालत खराब हो गई और ऐसा लगा मानो रणवीर सदमें में आ गए हों। इसके बाद रणवीर बाबा रामदेव से हाथ जोड़कर कहते दिखे, ‘बाबा जी आपने तो इज्जत का कचरा कर दिया। यहां मेरी गर्लफ्रेंड भी बैठी है।’

वहीं बाबा रामदेव ने रणवीर से चुटकी लेते हुए पूछा क्या हो गया तुम्हें, तुम्हारे पसीने क्यों छूट रहे हैं। दरअसल एक बार आजतक के एक कार्यक्रन में सम्मिलित होने बाबा रामदेव पहुंचे थे। इसी कार्यक्रम में रणवीर सिंह भी मौजूद थे। लेकिन बॉलीवुड की शान रणवीर सिंह के बाबा रामदेव ने छक्के छुड़ा दिये। जिसके बाद हर कोई बाबा रामदेव की एनर्जी देख कर हैरान था। वहीं वहां बैठे गेस्ट इस जुगलबंदी को देख कर एंजॉय कर रहे थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह इस साल डायरेक्टर कबीर खान की फिल्म ’83’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणवीर भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर और पहली विश्व विजेता टीम के कैप्टन कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे। पहले ये फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होनी थी। लेकिन कोरोनावायरस की वजह से चल रहे लॉकडाउन में फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है।