Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, 28 October Preview Episode: शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दिवाली की धूम मची हुई है। जी हां, शो में गोकुलधाम सोसाइटी के मेंबर्स दिवाली का उत्सव मनाते नजर आएंगे। इस बीच जेठालाल एक बार फिर से दया बेन को मिस करते दिख सकते हैं। तो वहीं टप्पू औऱ बापूजी भी दया को याद करते दिख सकते हैं। अब दिवाली का त्योहार और घर की लक्ष्मी घर पर न हो तो आंगन सूना सूना लगता ही है। शो में दिवाली के फेस्टिवल को मनाते हुए गोकुल धाम के लोग खूब मस्ती मजा करते दिखने वाले हैं। रंग बिरंगे कपड़े, मिठाइयां खाते दिखेंगे।

तो वहीं माधवी और अंजलि के साथ बाकी लेडीज भी रंगोली बनातीं और डेकोरेशन करती दिखेंगी। दिवाली को लेकर शो की एक्ट्रेस पलक सिद्धवानी यानी तारक मेहता की सोनू कहती हैं- ‘यह साल का हमारा सबसे फेवरेट समय है। इस दिन हम सभी  साथ मिलकर पूरा वीक एंजॉय करते हैं। लाइट्निंग औऱ दीये जलाते हैं। कलरफुल रंगोली बनाते हैं। पटाखे, फुलझ़ड़ियां, अनार जलाते हैं।’ बताते चलें, कुछ वक्त पहले ही पलक की एंट्री TMKOC में हुई है। सोनू के रूप में फैंस उन्हें देखना काफी पसंद कर रहे हैं।

इधर, तारक मेहता में दया बेन को लेकर फैंस अभी भी दिशा वकानी के इंतजार में पलके बिछाए बैठे हैं। दिशा वकानी ने भी अपने इंस्टाग्राम से दिवाली की शुभकामनाएं अपने फैंस को दी तो फैंस वहां पूछने लगे कि दया बेन आप कब आ रही है।

किसी ने कहा कि क्या आप दिवाली उत्सव में दिखाई दोगी। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दया बेन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

न जाने ये इंतजार कब खत्म होगा, पिछले दिनों नवरात्रि के वक्त सभी शो में दया बेन के आने की खबरें जोरों पर थीं।

इसको लेकर शो में दिखाय़ा भी गया था कि जेठा के सामने 9 महिलाएं हैं जिनमें से एक दया हो सकती है। सुंदर ने अपने जीजा जी के लिए ये अरेंजमेंट किया था।