बॉलीवुड आज अपनी फिल्में और अपने गानों से दुनिया भर में एक गहरी छाप छोड़ चुका है। एक विदेशी डांस रिएलिटी शो में एक कपल के द्वारा किए गए डांस के जरिए ये देखा जा सकता है। अमेरिकन डांस रिएलिटी शो ‘सो यू थिंक यू कैन डांस’ में माहौल पूरे बॉलीवुड में तब तब्दील हो गया जब इस शो के कंटेस्टेंट्स ने मिलकर बॉलीवुड सॉन्ग पर जमकर ठुमके लगाए। गाना था- आलिया भट्ट और वरुण धवन स्टारर फिल्म बद्री की दुल्हनिया का टाइटल सॉन्ग। दरअसल, अमेरिकन रिएलिटी शो So You Think You Can Dance के मंच पर बॉलीवुड का गाना बद्री की दुल्हनिया में शानदार परफॉर्मेंस की पेशकश की गई।
शो के कंटेस्टेंट्स Magda और Darius ने फिल्म बद्री की दुल्हनिया के टाइटल ट्रैक पर अपना परफॉर्मेंस दिया। वरुण धवन और आलिया की फिल्म के गाने पर डांस कर के ये दोनों कंटेस्टेंट्स रातोंरात फेमस हो गए हैं। जहां इस गाने में मग्डा और डारियस की डांस परफॉर्मेंस को सराहा जा रहा है, वहीं इंडियन लोगों को इन दोनों का बॉलीवड गाने पर ऐसे थिरकना बेहद पसंद आया है। सोशल मीडिया पर ये परफॉर्मेस देखने के बाद हर कोई कमेंट बॉक्स पर वाह वाह लिख रहा है।
वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इस परफॉर्मेंस को वरुण और आलिया को भी देखना चाहिए, उन्हें भी प्राउड फील होगा। शो में अपने डांस परफॉर्मेंस के वक्त मग्डा और डारियस दोनों बीट्स में मदहोशी के साथ थिरकते नजर आ रहे हैं। दोनों मिलकर अपने डांस परफॉर्मेंस में पूरी तरह से मस्ती में डूबे दिखाई दे रहे हैं। यही चीज दोनों की परफॉर्मेंस में निखर कर सामने आ रही है। आप भी देखें:-