शो भाबीजी घर पर हैं में अब फैंस गोरी मेम के रूप में सौम्या टंडन को नहीं बल्कि नई एक्ट्रेस को देखेंगे। साल 2020 में अगस्त महीने में सौम्या ने शो भाबी जी घर पर है को छोड़ दिया था। शो में सौम्या टंडन अनीता भाभी के किरदार को निभाती थीं। जब उनके फैंस को शो से क्विट करने की जानकारी हुई तो फैंस शॉक रह गए थे। अब ऐसे में शो में नई अनीता भाबीजी का काफी इंतजार हो रहा था।
खबरों के मुताबिक अब इस शो में गोरी मेम के रोल के लिए एक टीवी की एक्ट्रेस का नाम सामने आया है। इन्होंने बिग बॉस के एक सीजन में भी पार्टिसिपेट किया था। तो वहीं सास भी कभी बहू थी शो में भी वह नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस का नाम है नेहा पेंडसे। खबरें हैं कि इस शो के लिए नेहा पेंडसे को इस शो के मेकर्स ने अप्रोच किया है। इससे पहले भी इस शो में काम करने के लिए हामी भराने को लेकर मेकर्स ने नेहा से बात की थी, तब भी नेहा ने शो में काम करने से मना कर दिया था।
हालांकि 4 महीने के बाद फिर दोबारा से नेहा को ‘गोरी मेम’ के लिए अप्रोच किया गया। अब कहा जा रहा है कि नेहा इस शो में काम करने के लिए इस बार मान गई हैं। कहा जा रहा है कि जल्द ही नेहा इस शो की शूटिंग शुरू कर देंगी। फिलहाल इस खबर को लेकर नेहा की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। पर इस खबर से नेहा पेंडसे के फैंस बेहद खुश हैं। तो वहीं भाबीजी घर पर हैं के फैंस भी खुश हैं कि लंबे वक्त के बाद अब उन्हें दोबारा गोरी मेम देखने को मिलेंगी।
View this post on Instagram
बताते चलें, नेहा पेंडसे बिग बॉस के सीजन 12 में नजर आई थीं। शो में एक्ट्रेस काफी स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट बनकर उभरी थीं। सौम्या टंडन से पहले इस शो से शिल्पा शिंदे भी बाहर जा चुकी हैं। शिल्पा शिंदे शो में अंगूरी भाभी का किरदार निभाती थीं। जिसे अब एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे निभाती हैं।