Prince Narula celebrates wife Yuvika birthday:टीवी एक्ट्रेस युविका चौधरी ने अपना 36वां जन्मदिन काफी धूमधाम से मनाया। इस दौरान पति प्रिंस नरूला पत्नी युविका के जन्मदिन पर खास इंतजाम किए थे जिनके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। पार्टी पर उनका पूरा परिवार शामिल हुआ था। इस खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए प्रिंस ने एक नहीं बल्कि सात केक मंगाए थे। 6 केक पर युविका के नाम का एक-एक लेटर लिखा हुआ था। वहीं सातवे केक पर मेकअप का सामान लगा हुआ था। इस यूनिक को इंतजाम देख युविका काफी खुश नजर आईं। वहीं जब प्रिंस ने युविका को ब्रर्थडे गिफ्ट दिया तो खुशी के मारे वह झूम उठीं।
वीडियो में युविका चौधरी कई सारे बर्थडे केक काटती दिख रही हैं। इसके बाद प्रिंस उनको गिफ्ट देते हैं जिसमें हीरे का नेकलेस होता है। इस गिफ्ट को पा कर युविका काफी खुश नजर आती हैं। इस दौरान युविका प्रिंस को किस करती हैं। आपको बता दें कि प्रिंस और युविका की लव स्टोर रिएलिटी टीवी शो बिग बॉस में शुरू हुई थी। वहीं से दोनों का इश्क परवान चढ़ा और बिग बॉस हाउस से बाहर आने के बाद भी दोनों एक-दूसरे को डेट करते रहे। काफी समय रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने शादी कर ली।
https://www.instagram.com/p/B0qHVApHm5p/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
मालूम हो कि युविका चौधरी ने साल 2000 में फिल्म ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके साथ ही साल 2007 में शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में एक छोटे रोल में नजर आई थीं। प्रिंस और युविका चौधरी आजकल दोनों नच बलिये 9 में नजर आ रहे हैं। हाल ही प्रिंस के भाई की एक हादसे में मौत हो गई थी जिसके बाद से उनका पूरा परिवार शोक की स्थिति में चला गया था।