Priya Marathe Death News: टीवी इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आ रही है। पॉपुलर शो ‘पवित्र रिश्ता’ फेम अभिनेत्री का निधन हो गया है। एक्ट्रेस प्रिया मराठे ने 38 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वह कई टीवी और वेब शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। वो टीवी जगत के साथ ही मराठी इंडस्ट्री का भी बड़ा नाम थीं। प्रिया का मुंबई में मीरा रोड स्थित घर पर ही हुआ है। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री का कैंसर की वजह से निधन हुआ है। वह लंबे समय से इससे जिंदगी की जंग लड़ रही थीं।

प्रिया मराठे को कुछ सालों पहले कैंसर हुआ था। उनकी इस गंभीर बीमारी का इलाज चल रहा था लेकिन कुछ समय पहले फिर एक बार कैंसर उनकी बॉडी में फैलने लगा और उनके शरीर ने ट्रीटमेंट को रिस्पॉन्ड करना बंद कर दिया। अंत में वो इससे अपनी जिंदगी की जंग हार गईं और शनिवार 30 अगस्त को अपनी अंतिम सांस ली।

इन शोज का हिस्सा रह चुकीं प्रिया मराठे

इसके साथ ही अगर प्रिया मराठे के शोज की बात की जाए तो उन्हें ‘पवित्र रिश्ता’ से नेम और फेम मिला था। शो में उन्हें नेगेटिव रोल के लिए पसंद किया गया था्। उनके कैरेक्टर का नाम वर्शा देशपांडे था। इसके अलावा भी उन्होंने ‘चार दिवस ससुचे’, ‘उतरन’, ‘कसम से’, ‘कॉमेडी सर्कस के सुपरस्टार्स’, ‘सावधान इंडिया’, ‘साथ निभाना साथिया’, ‘भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ जैसे शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्हें आखिरी बार 2023 में शो Tuzech Mi Geet Gaat Aahe में देखा गया था।

गौरतलब है कि प्रिया मराठे फिल्मों में भी किस्तम आजमा चुकी हैं लेकिन, यहां उन्हें खास पहचान नहीं मिल पाई थी। प्रिया ने 2008 में फिल्म में ‘हमने जीना सीख लिया’ में काम किया था। इसके बाद वह साल 2017 में फिल्म Ti Ani Itar में दिखी थीं। हालांकि, दोनों ही फिल्में नाकामयाब रही थीं।

अपने पीछे पति को अकेला छोड़ गईं प्रिया मराठे

प्रिया मराठे की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह शादीशुदा थीं। उन्होंने लॉन्ग टाइम बॉयप्रेंड शांतनु मोघे से शादी की थी, जो कि पॉपुलर एक्टर थे। वह अपने पीछे से पति को अकेला छोड़ गईं। प्रिया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थीं। वह पिछले साल तक एक्टिव थीं। इंस्टाग्राम पर उनके 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनकी आखिरी पोस्ट 11 अगस्त 2024 को शेयर हुई थी। ऐसे में अब वह हमारे बीच नहीं रहीं।

यह भी पढ़ें: ‘मैं क्षमा प्रार्थी हूं…’, अंजलि राघव के आरोपों के बाद पवन सिंह ने मांग ली माफी, स्टेज पर एक्टर ने छुई थी हरियाणवीं सिंगर की कमर