Naagin 4: एकता कपूर के शो नागिन 4 का फैंस बेसब्र से इंतजार कर रहे हैं। फैंस तो तभी से इस शो का वेट कर रहे हैं जब से नागिन  का तीसरा सीजन खत्म हुआ था। अब इस शो का दूसरा धमाकेदार प्रोमो सामने आया है। शो की मेन लीड एक्ट्रेस निया शर्मा और जैस्मिन भसीन दोनों प्रोमो में एक शख्स को अपने जाल में फंसाती दिखती हैं। निया नागिन बनकर मनुष्य को बहकाती हैं तो वहीं जैस्मिन उस शख्स को अपना निशाना बनाती हैं।

इस प्रोमो में ये भी बताया गया है कि नागिन 4 कब से शुरू होने वाला है। तो बता दें, नागिन 4 सीजन की शुरुआत 14 दिसंबर से होने वाली है। इस शो को हर शनिवार औऱ रविवार को रात 8 बजे कलर्स टीवी पर देखा जा सकेगा। इस शो को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। तीसरे सीजन के एंड होने से पहले ही इस तरह की खबरें सामने आने लगी थीं कि एकता कपूर शो का सीजन 4 भी लेकर आएंगीं।

इसके बाद सीजन 3 खत्म हुआ और इसी के साथ ही सीजन 4 की घोषणा कर दी गई। जो लोग इसबार से मायूस थे कि नागिन शो का तीसरा सीजन खत्म हो गया वह इस खबर को सुन कर बहुत खुश हो गए थे। तब से नागिन 4 को लेकर सोशळ मीडिया पर कुछ न कुछ खबरें आती ही रहती थीं।

निया शर्मा और जैस्मिन के अलावा इस शो में सुरभि ज्योति और करिश्मा तन्ना भी होंगी ऐसी खबरें हैं। ये तो अब शो देखने के बाद ही पता चलेगा कि शो नागिन 4 में एकता कपूर दर्शकों को और क्या क्या सरप्राइज देंगीं।

तीसरे सीजन में करिश्मा तन्ना और सुरभि ज्योति को साथ देखा गया था। शो में अनीता हसनंदानी भी थीं। नागिन 3 के अंतिम एपिसोड में मौनी रॉय को स्पेशल डिमांड पर वापस लाया गया था। उसमें शेशा को भी दिखाया गया था।

मौनी रॉय ने नागिन के पहले और दूसरे सीजन के चलते अपने फैंस के दिलों पर खूब राज किया। ऐसे में फैंस चाहते हैं कि मौनी हर नागिन सीजन में दिखाई दें। इस बार मौनी रॉय शो में वापसी करेंगी ये जानना भी काफी दिलचस्प होगा।