Naagin 4: नागिन 4 का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में एक वीडियो सामने आया है। इस प्रोमो वीडियो में भाग्य का जहरीला खेल खेलने वाली दो बहनों को दिखाया गया है। वीडियो में दोनों बहनें कहती नजर आती हैं ‘सपने मेरे हैं, सच्चाई मेरी, कर्म मेरे हैं किस्मत मेरी।’ इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया गया है- ‘उल्झी तकदीर का सुलझेगा राज।’
इससे पहले कलर्स के ऑफीशियल अकाउंट पर एक वीडियो और सामने आया था जिसमें नयनतारा (Jasmin Bhasin) को इंट्रोड्यूज किया गया था। वीडियो में जैस्मिन नागिन के रूप में कहती नजर आईं- ‘कल करे सो आज कर आज करे सो अब, टाइम वेस्ट किया ज्यादा तो बदला लूंगी कब।काफी टाइम वेट किया है मैंने, अब है मेरे बदले की बारे, मेरे जहर के कहर से सब खत्म कर दूंगी। आपको पता है क्या टाइम हुआ है, बदले का?’
शो में पहली बहन का नाम नयनतारा होगा वहीं दूसरी का नाम बृंदा बताया जा रहा है। इन दोनों बहनों के साथ ऐसा क्या हुआ है जो अब ये मिलकर भाग्य का जहरीला खेल खेलने जा रही हैं। फैंस इस सवाल के साथ शो का उत्सुक्ता के साथ इंतजार कर रहे हैं। देखें वीडियो:-
आखिर किससे और क्यों बदला लेना चाहती हैं नयनतारा और बृंदा। उल्झी तकदीरों का जल्द ही राज सुलझेगा। शो में जैस्मिन के अलावा निया शर्मा भी नजर आएंगी। खबरें हैं कि शो में पुरानी नागिन बेला और शेशा भी नजर आ सकती हैं। इससे पहले के नागिन के सीजन भी हिट हुए थे। अब देखना ये है कि इस बार की नागिनों की कहानी फैंस के दिलों में खास जगह बना पाती है या नहीं।
इससे पहले एक और प्रोमो सामने आया था जिसमें ये दोनों नागिनें एक शख्स को डरातीं और चौंकाती नजर आई थीं।प्रोमो के साथ कहा गया- ‘क्या होगा जब दो जिंदगियों की तकदीर साथ में उलझ जाएगी?’ बता दें, शो नागिन 4 भाग्य का जहरीला खेल 14 दिसंबर से शुरू हो रहा है। इसे कलर्स टीवी पर हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे देखा जा सकेगा।