Movie Masti With Manish Paul: मनीष पॉल टीवी के चर्चित होस्ट हैं। जीटीवी पर एक शो लेकर आते हैं मूवी मस्ती विद मनीष पॉल। वीकेंड पर प्रसारित होने वाले इस शो में बॉलीवुड सिनेमा से जुड़े सवालों को मस्ती मजाक के साथ मनीष पॉल आए गेस्ट से पूछते है। आज के एपिसोड में मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा, सारा अली खान सहित रोहित शेट्टी बतौर गेस्ट शो पर नजर आए। इस दौरान मनीष तीनों अभिनेत्रियों से काफी मस्ती मजाक भरे सवाल किया। करिश्मा कपूर शो पर मनीष पॉल के साथ सरकाय लो खटिया पर डांस किया तोवहीं ट्रेन के उपर चढ़ मलाइका अरोड़ा ने छैयां-छैयां पर जबरदस्त ठुमके लगाए।

रोहित शेट्टी अक्षय कुमार की चाल का पहली बार नकल करते हुए दिखे। वह एयर सूट पहन कर अक्षय कुमार की चाल में वाक किया। यह देख सभी हैरान रह गए क्योंकि वह अक्षय की डिक्टो नकल किए। वहीं सारा ने भी अपने एक हुनर को दिखाया। लोग काफी हंसते हैं। शो के इस एपिसोड को लेकर जीटीवी ने अपने सोशल अकाउंट पर कई प्रोमो वीडियो जारी किए हैं। इसके पिछले एपिसोड में चंकी पांडेय बेटी अनन्या पांडे के साथ शिरकत किए थे। इस शो में कपिल के शो की तरह ही कई कैरेक्टर नजर आते हैं। अली असगर शो में कई किरदारों, मोस्टली फीमेल किरदार में नजर आते हैं।

Live Blog

20:45 (IST)10 Nov 2019
मनीष पॉल ने मलाइका की कर दी खिंचाई
19:42 (IST)10 Nov 2019
मूवी मस्ती के क्विज में पास हो गईं मलाइका अरोड़ा

मूवी मस्ती विद मनीष पॉल के शो में फिल्मों से जुड़े क्विज में मलाइका ने सारे सवाल का सही जवाब दिया। इस दौरान उनको गाने के कुछ हिस्से दिखाए जाते हैं और उसके कोरियोग्राफर का नाम बताना था। देखिए-