Pankaj Dheer Passed Away: ‘महाभारत’ में कर्ण के किरदार से मशहूर हुए अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया है। 15 अक्टूबर, बुधवार को सुबह 11.30 बजे 68 साल के अभिनेता का निधन हो गया। निधन की वजह अभी तक सामने नहीं आई है, मगर उनके जाने से उनके फैंस को गहरा आघात लगा है।

महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले अभिनेता फिरोज खान ने निधन की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जाहिर किया है। फिरोज, पंकज धीर के करीबी दोस्त थे। अमर उजाला से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हां ये सच है कि वो अब इस दुनिया में नहीं रहे। व्यक्तिगत रूप से मैंने बहुत अच्छे दोस्त को खो दिया वो बहुत प्यारे इंसान थे। मैं अभी तक सदमे में हूं मुझे नहीं पता क्या बोलना चाहिए। वो वाकई बहुत अच्छे थे और इससे ज्यादा फिलहाल मैं कुछ नहीं बोल सकता हूं।

पवन सिंह से तलाक लेंगी ज्योति सिंह, वकील का दावा- एलिमनी में मांगी है 30 करोड़ की मोटी रकम

पंकज धीर कथित तौर पर कैंसर से लड़ रहे थे। वो इससे उबर भी गए थे लेकिन कुछ महीने पहले कैंसर दोबारा शरीर में फैल गया और उन्हें ICU में भर्ती कराना पड़ा था। इसके बाद उनकी बड़ी सर्जरी हुई।

पंकज धीर के निधन के बाद CINTAA (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन) की ओर से मंगलवार को एक आधिकारिक बयान जारी किया गया, जिसमें धीर के निधन की खबर की पुष्टि की गई।

बयान में लिखा है, “बेहद दुःख और गहरे दुख के साथ, हम आपको सूचित करते हैं कि हमारे ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष और CINTAA के पूर्व माननीय महासचिव, श्री पंकज धीर जी का 15 अक्टूबर 2025 को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4:30 बजे पवन हंस के बगल में, विले पार्ले (पश्चिम), मुंबई में किया जाएगा।”

Kantara Chapter 1 box office collection day 13: ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने तोड़ा ‘बाहुबली’ का रिकॉर्ड, कमाई 650 करोड़ के पार

पंकज धीर के बेटे निकेतन धीर भी अभिनेता हैं, उन्हें बॉलीवुड फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में थंगबलि के रोल से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। निकेतन की वाइफ कृतिका सेंगर भी अभिनेत्री हैं, उन्होंने झांसी की रानी शो में रानी लक्ष्मी बाई का रोल प्ले किया था। इसके अलावा उन्होंने पुर्नविवाह, कसम और कसौटी जिंदगी की जैसे शोज़ में भी काम किया है।