Kumkum bhagya natak: टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शोज में से एक है। कुमकुम भाग्य को फैंस का काफी प्यार मिलता है यही वजह है कि शो लगातार टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर बना रहता है। कुमकुम भाग्य की कहानी अभि और प्रज्ञा के इर्द गिर्द घूमती है। फैंस अभि और प्रज्ञा के बीच दिखाए जाने वाले लव एंगल को काफी पसंद करते हैं। इसी क्रम में हम लेकर आए हैं अभि और प्रज्ञा के बीच दिखाए गए वही हसीन पल जिसे देखकर आप अपनी हंसी नही रोक पाएंगे।

अभि और प्रज्ञा एक दूसरे को परेशान करने के लिए नए-नए तरीके खोजते रहते हैं। अभि और प्रज्ञा दोनों ही एक दूसरे पर जान छिड़कते हैं लेकिन कभी भी खुलकर इस बात का जिक्र नही करते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिलता है जब होली के मौके पर अभि, प्रज्ञा को डराने की कोशिश करता है। अभि प्रज्ञा को डराने के लिए छिपा हुआ होता है और प्रज्ञा का इंतजार कर रहा होत है लेकिन इस बीच प्रज्ञा पीछे से आकर उसे डरा देती है।

अभि काफी ज्यादा डर जाता है और प्रज्ञा को इस हरकत के लिए प्यार से काफी कुछ सुनाता है। प्रज्ञा अभि से कहती है कि अभि ने ही उससे कहा था कि होली के मौकै पर यहां सब लोग बराबर हैं और कोई कुछ भी कर सकता है इस वजह से उसने ऐसा किया। प्रज्ञा की बात सुनकर अभि कहता है कि डराने का हक सिर्फ उसका है।

आखिरकार प्रज्ञा ये फैसला करती है और कहती है कि मैंने तुमको डराया है अब तुम मुझको भी डरा सकते हो। अभि इस मौके को अपने हाथ से नही जाने देता और प्रज्ञा को डरा देता है हालांकि इस बीच एक बार फिर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती हुई नजर आती हैं। अभि प्रज्ञा को बाहों में लेता है और उससे अपने दिल की बात कहने की सोचता है लेकिन हर बार की तरह इस बार भी उसके हाथ मायूसी ही लगती है।