Kumkum Bhagya 4 Feb 2020, Preview Episode: शो कुमकुम भाग्य में माया का खेल खत्म होता नजर आ रहा है। एक बार फिर से प्राची रणवीर पर विश्वास कर उसके साथ खड़ी हो चुकी है। प्रज्ञा की बेटी है तो सच का ही साथ देग। प्रज्ञा की तरह ही प्राची भी सच को सूंघ लेती है। शो के फैंस ये कहते दिख रहे हैं। ऐसे में माया का साथ देने वाली प्राची अब एक बार फिर से ट्रैक पर आ गई है। प्राची रोते हुए रणवीर के पास आती है और उसके कंधे पर हाथ रख उसे भरोसा जताती हुए कहती है कि वह उसके साथ है।
‘देखो मेरी आंखों में रणवीर, मैं तुमपर विश्वास करती हूं। मुझे तुमपर भरोसा है। मैं जानती हूं तुमने माया को मॉलेस्ट नहीं किया है। तुम ऐसा कर ही नहीं सकते। और उससे भी बड़ी बात मुझे तुम पे भरोसा है।’ प्राची की इस बात को सुन कर रणवीर हैरान रह जाता है। वह खुश हो जाता है कि प्राची आखिरकार उसके पास आ गई और उसके सिर से बड़ा बोझ हट गया।
बता दें, इससे पहले के एपिसोड में दिखाया गया था कि रिया ऱणवीर के पास भागते हुए आती है और उसे बताती है कि ‘प्राची बदल गई।’ रणवीर रिया की बात नहीं मानता और उसे कहता है कि मेरी प्राची मुझपर बहुत भरोसा करती है। रिया उस वक्त जलती भी है कि रणवीर प्राची पर कितना भरोसा करता है। लेकिन रिया उस वक्त वही कहती है जो सच होता है।
दरअसल, प्राची रणवीर के खिलाफ इसलिए हो जाती है क्योंकि वह माया के जाल में फँस जाती है। माया उसे आत्महत्या की धमकी देते हुए कहती है कि वह ज्यादा से ज्यादा मरजाएगी और क्या होगा। यह सुनने के बाद प्राची कहती है कि ‘तुम सच्ची औऱ और रणवीर ने तुम्हें मॉलेस्ट करने की कोशिश की है तो मै तुम्हारे साथ हूं।’
अब मााया का खेल खराब हो गया है। क्या होगा जब माया को पता चलेगा कि उसकी मेहनत पर पानी फिर गया है। प्राची अब फिर से रणवीर के साथ है। जानने के लिए देखें कुमकुम भाग्य शो।