Kumkum Bhagya 19 Feb 2020, Preview Episode: टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य में दर्शकों का रोमांच बना हुआ जहां एक ओर रणबीर और प्राची का लव एंगल देखकर फैंस एन्जॉय कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ एक बार फिर अभि और प्रज्ञा का दिल मिल रहा है। कुमकुम भाग्य के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभि, विक्रम को बताता है कि प्राची की माँ हॉल में ही मौजूद हैं और पूरा हॉल उनका हो सकता है। जब अभि हॉल में प्रवेश करता है तो प्रज्ञा उस जगह को सजाती हुई नजर आती है।
प्रज्ञा मुड़ती है और खुदको अभि के सामने खड़ा पाती है। क्या अभि और प्रज्ञा मिलने पर अपने मतभेद सुलझा लेंगे ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन जैसे हालात चल रहे हैं उसे देखकर तो ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच मतभेद बहुत जल्द दूर हो जाएंगे। अभि, प्रज्ञा से कितना प्यार करता है इस बात पे तो प्रज्ञा को भी पूरा यकीन है लेकिन अब बहुत जल्द इन दोनों के बीच प्यार का ऐसा बादल छाएगा जो सारे गमों को उड़ा ले जाएगा।
वहीं अगर कुमकुम भाग्य के बीते एपिसोड की बात करें तो पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि रणबीर और प्राची ने माया के घर पर ड्रेस दी और पता किया कि उसकी सगाई हो रही है। प्राची और रणबीर माया के परिवार के साथ नजर आते हैं जहां वे माया को सच्चाई बताने या सगाई रोकने के लिए मजबूर करते हैं। अगले दिन प्रज्ञा और सरिता ने प्राची और शाहाना को अपने साथ आने के लिए कहा और विक्रम के होटल में सगाई की पार्टी में उनकी मदद की।
प्राची ने बहाना बनाया और बदले में रणबीर के साथ चली गई। जबकि वे माया के परिवार का सगाई वाले हॉल में अनुसरण कर रहे होते हैं। इस दौरान प्राची और रणबीर झूठ बोलते हैं कि वे विक्रम के होटल जा रहे हैं। उन्हें यह जानकर आश्चर्य हुआ कि वास्तव में माया की सगाई वहां हो रही है।