Kumkum Bhagya 16 March 2020 Preview Episode: टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य में अभि और प्रज्ञा के बीच बढ़ रही नजदीकियां फैंस के चेहरे पर मुस्कान ले आई हैं। इस वक्त कुमकुम भाग्य की कहानी ने नया मोड़ ले लिया है अभि और प्रज्ञा 20 सालों बाद एक दूसरे के साथ होली खेलते हुए नजर आए हैं। दोनों के बीच चल रहे लव एंगल को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

कुमकुम भाग्य के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभि और प्रज्ञा एक साथ डांस करते हैं। इस दौरान दोनों के चेहरे की खुशी देखते बनती है दोनों एक दूसरे के पास सुरक्षित महसूस करते हैं। अभि, प्रज्ञा को गले लगाता है और भावुक हो जाता है। इस दौरान अभि-प्रज्ञा दोनों अपने अनमोल पलों को फिर से जीते हैं। अब जब अभि-प्रज्ञा के बीच नजदीकियां बढ़ गई हैं तो ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि क्या अभि और प्रज्ञा में सुलह होगी या नहीं।

दूसरी तरफ रणबीर और प्राची के दिल भी मिलते हुए नजर आ रहे हैं। कुमकुम भाग्य के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभि के चेहरे पर कोई पीला रंग फेक देता है। वहीं अगर कुमकुम भाग्य के पिछले एपिसोड की बात करें तो बीते एपिसोड में दिखाया गया था कि कोई अभि पर रंग फेंकता है और वह गलती से प्रज्ञा पर रंग से भरी प्लेट फेंक देता है। अभि और प्रज्ञा एक-दूसरे को रंग के कारण पहचान नहीं पाते हैं। प्रज्ञा अभि को याद करती है और भावुक हो जाती है। दूसरी ओर, माया प्राची को देखती है और उसे रणबीर से दूर रहने के लिए कहती है।

रणबीर माया को फोन करता है और उसे अपने कमरे में आने के लिए कहता है। वह माया को शराब पीने और उसके असली चेहरे को सबके सामने प्रकट करने की योजना बनाता है। प्राची पर किसी ने रंग फेंका और वह अपनी आखें नहीं खोल पाती है। आलिया रणबीर और प्राची को एक साथ देखती है और प्राची पर गुस्सा होती है। दादी भांग को ड्रिंक में मिलाकर माया को पीने के लिए कहती है।