Kumkum Bhagya 10 Feb 2020, Preview: शो कुमकुम भाग्य  में प्राची एक बार फिर से रणवीर के साथ खड़ी हो गई है। वहीं रिया ने अपने प्लान में अफनी बुआ आलिया को भी शामिल कर लिया है। रिया ने आलिया को सब सच बता दिया है कि संजू कौन था और वह लड़की कौन है जो रणवीर पर झूठा इल्जाम लगा रही है। ऐसे में अब रिया की बुआ उसके उल्टे कामों में उसका साथ दे रही है। रिया ने माया को उसके गलत काम के पैसे देने हैं।

ऐसे में वह कैश लेकर अपनी गाड़ी में रख रही होती है। तभी वहां अभि आ जाता है। अभि ये देख नहीं पाता कि आलिया रिया को किस उल्टे काम को करने में प्रोत्साहित कर रही है। जैसे तैसे रिया वहां से बाहर निकलती है, वह माया के घर पहुंचती है। तभी माया के घर का दरवाजा खुलता है औऱ वहां प्राची खड़ी होती है। माया घबरा जाती है कि कहीं वह रिया को उसके घर में न देख ले। तब तक रिया भी एक कोने में जा छिपती है। लेकिन प्राची छुपे हुए इंसान के पैर देखलेती है।

प्राची जब वापस आती है तो वह रणवीरको बताती है कि माया के घर कोई आया था। फेस वह देख नहीं पाई लेकिन उसने बूट्स देख लिए जिन्हें वह भूल नहीं सकती। यही बात वह अभि को बताएगी। तभी वहां रिया और आलिया आ जाएंगे। वह दोनों प्राची को भला बुरा कहेंगे इसके बाद प्राची रोने लगेगी और वहां से भाग जाएगी। अभि आलिया और रिया को कहेगा कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा? तभी रणवीर प्राची को मनाने जा पहुंचेगा उसके पीछे।

अब आनेवाले एपिसोड में क्या होगा? क्या रिया और आलिया के सच से पर्दा उठ पाएगा? क्या आलिया को इस बार अभि माफ करेगा? प्राची अपराधी का पता कैसे लगाएगी? ये जानने के लिए जीटीवी का शो कुमकुम भाग्य देखना बहुत जरूरी है।