‘सोनी टीवी’ पर प्रसारित होने वाले शो ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ में ईश्वरी को पता चलता है कि देव और सोना उनसे झूठ बोल कर घर से गए हैं। मामी उन्हें बोलती हैं कि उन दोंनो ने चुपके से हनीमून का प्लान बना लिया। तभी देव की बहन के पास सोना का फोन आता है। वो कहती है कि सोना भाभी ने कहा है कि उनकी गाड़ी खराब हो गई है और वे दोनों रात को घर नहीं आयेंगे। इधर देव और सोनाक्षी दोनों एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं। ईश्वरी पूरी रात जाग कर देव का इंतजार करती है। निकी उनसे पूछती है कि वो उनका इंतजार क्यों कर रही हैं। ईश्वरी कहती हैं कि वो उनका इंतजार नहीं कर रही हैं। उन्हें बस नींद नहीं आ रही है। सुबह देव सोना से कहती है कि उसे ऐसा लग रहा है कि वो सालों बाद सोकर जगा है। घर पर नाश्ते के वक्त विकी, ईश्वरी से कहता है कि खाना उन्हें ही बनाना चाहिए, सोना अच्छा नहीं बनाती। तभी वहां देव और सोना वापस आते हैं। ईश्वरी उनसे कहती है कि वो भी आकर खाना खा लें। मामी उनसे कहती है कि वे बड़े छुपे रुस्तम निकले, बिना बताए हनीमून पर चले गए। इस पर देव उन्हें कहता है कि वे हनीमून पर नहीं गए थे। हनीमून की प्लानिंग उन्होंने अब की है। देव ने बताया कि सोनाक्षी ने 15 दिनों के लिए पेरिस की प्लानिंग की है। ये सुन कर ईश्वरी सोच में पड़ जाती है। वो कहता है कि वो सबके लिए वहां से गिफ्ट लेकर आएगा। सभी देव से अपनी फरमाइश बताते हैं।

 

किचन में ईश्वरी, सोना को कहती है कि उसे देव का इंतजार नहीं करना चाहिए उसे सो जाना चाहिए। सोना कहती है कि वो उनकी पत्नी होने के नाते देव का इंतजार करेगी। तभी वहां देव आता है वो पहले सोनाक्षी से बातें करता है फिर वो अपनी मां से बातें करता है। वो कहता है कि वो ट्रिप के लिए तैयारी कर रहा था। किचन में देव को सोना के करीब देख कर ईश्वरी को अच्छा नहीं लगता है। वो अपने कमरे में आकर सोचती हैं कि देव उससे एक पल भी दूर नहीं रह सकता वो कैसे इतने दिनों तक उससे दूर रहेगा। देव उनके कमरे में आता है। वो कहता है कि वो उनसे पूरे दिन की बातें किये बिना कैसे सो सकता है। ईश्वरी इस पर कहती है कि उसे यहां नहीं सोनाक्षी के पास जाना चाहिए वो इंतजार कर रही होगी। देव अपनी मां को अपने ऑफिस की बातें बताता है कि उसने अपने एंप्लाईज के हेल्थ के लिए नई स्कीम लॉन्च की है। देव वापस अपने कमरे में आता है। वहां सोनाक्षी उसे पीछे से आकर उसे उसे सरप्राइज देती है। देव के पूछने पर कि वो अभी तक सोई क्यों नहीं वो कहती है कि वो बिना उसे गुड नाईट कहे कैसे सो सकती है।

Read Also:

कुछ रंग प्यार के ऐसे भी 20 अक्टूबर फुल एपिसोड: ईश्वरी के सामने आया सोना और देव का झूठ