KBC 11 Live Show, Kaun banega Crorepati, 30 October 2019: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। क्विज शो केबीसी सबसे ज्यादा देखे जाने वाले टीवी शो में से एक है। आज सदी के महानायक अमिताभ 8वें हफ्ते का 53वां एपिसोड लेकर हाजिर हुए थे। आज  हॉटसीट पर विराजमान कटेंस्टेंट पायल शाह ने शानदार खेल खेलते हुए 12 लाख 50 हजार रूपए जीते। आज के एपिसोड में दिखाया गया कि पायल अमिताभ को बताती हैं कि उनका 1 नम्बर से काफी गहरा नाता है जिसके चलते उनके घरवाले उनसे कम से कम 1 करोड़ रूपए जीतने की उम्मीद कर रहे थे।

वहीं आज हॉटसीट पर विराजमान हुए मधुबनी, यूपी के भावेश झा। भावेश शो के दौरान अमिताभ को शुक्रिया अदा करते हुए कहते हैं कि जब उनके पिता की हालत काफी खराब थी और वो पूरी तरह से बीमारी से ग्रस्त थे तब वो किसी को नहीं पहचान पाते थे लेकिन जब कभी टीवी पर आपको नमस्कार करते हुए देखते थे तब उसपर रिएक्ट करते थे और ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी।

Live Blog

22:31 (IST)30 Oct 2019
शो समाप्ति की हुई घोषणा

फिलहाल 10 हजार रुपए जीतकर भावेश झा हॉटसीट पर बने हुए हैं वहीं आज शो की पहली कटेंस्टेंट पायल शाह ने 12 लाख 50 हजार रुपए जीते।

22:29 (IST)30 Oct 2019
10 हजार के लिए सवाल

जांघो के सामने की मांसपेशियोंं को  क्या कहते है

QUADRICEPS

22:28 (IST)30 Oct 2019
5 हजार के लिए सवाल

सवाल- रैमन मैगसेसे से सम्मानित इस व्यक्ति की आवाज को पहचानिए

जवाब- रवीश कुमार

22:27 (IST)30 Oct 2019
3 हजार के लिए सवाल

इनमें से क्या दूध को दही में बदलने में मदद करता है

जीवाणु

22:18 (IST)30 Oct 2019
2 हजार के लिए सवाल

सवाल- कितने आदमी थे का क्या जवाब है (फिल्म शोले का)

जवाब- 2 आदमी

22:17 (IST)30 Oct 2019
1 हजार के लिए सवाल

सवाल- इनमें से कौन सा शब्द सरल का विपरीत होगा

जवाब- जटिल

22:06 (IST)30 Oct 2019
FASTEST FINGER FIRST का सवाल पूछा जा रहा है

यूपी के भावेश झा ने सबसे कम समय में सवाल का जवाब दिया। 

22:02 (IST)30 Oct 2019
25 लाख के लिए सवाल

सवाल- पौराणिक मान्यतानुसार इनमें से कौन कृष्ण की भाभी थीं?

जवाब- रेवती

पायल ने गेम को किया क्विट। पायल ने जीते 12 लाख 50 हजार रूपए की धनराशि।

21:58 (IST)30 Oct 2019
12 लाख 50 हजार के लिए सवाल

2013 में चित्रा रामकृष्ण किस संस्था की MD और CEO बनीं

जवाब- NATIONAL STOCK EXCHANGE

21:53 (IST)30 Oct 2019
6 लाख 40 हजार के लिए सवाल

रस्किन बॉन्ड की कौन सी पुस्तक गढ़वाल के बारे में उनके कहानियों का एक संग्रह है जिसका नाम उऩ्होने उस जगह के नाम पर रखा है जहां वो रहते थे

जवाब- landour bazaar

21:50 (IST)30 Oct 2019
3 लाख 20 हजार के लिए सवाल

सवाल- किस भारतीय राज्य को दुनिया की पहली अलट्रा- फास्ट हाइपलूप परिवहन प्रणाली मिलेगी

जवाब- महाराष्ट्र

21:48 (IST)30 Oct 2019
1 लाख 60 हजार के लिए सवाल

सवाल- आमिर खान ने पहली फिल्म कौन सी प्रोड्यूस की थी?

जवाब-  लगान

लाइफलाइन का किया इस्तेमाल

21:45 (IST)30 Oct 2019
1 लाख 60 हजार के लिए सवाल

सवाल- इनमें से कौन सा स्मारक बाकी तीन स्मारकों से पुराना है

जवाब- कुतुबमीनार

लाइफलाइन का किया इस्तेमाल flip the question

21:42 (IST)30 Oct 2019
80 हजार के लिए सवाल

सवाल- ऐतिहासिक शहर महामल्लपुरम किस शहर में है

जवाब- तमिलनाडु

21:31 (IST)30 Oct 2019
40 हजार के लिए सवाल

सवाल- सस्कृत में इनमें से किस नाम का मतलब सुनहरा होता है?

जवाब- हेमा

21:29 (IST)30 Oct 2019
20 हजार के लिए सवाल

सवाल- इस वाद्य संगीत को सुनकर गाने को पहचानें

जवाब- टन टना टन 

21:22 (IST)30 Oct 2019
शो में शुरू हुआ ब्रेक

आज हॉटसीट पर विराजमान कटेंस्टेंट पायल शाह ने शो के होस्ट अमिताभ बच्चन से अपनी जिंदगी से जुड़ा किस्सा शेयर किया। पायल ने बताया कि उनकी इंटरकास्ट शादी के वजह से वो 14 सालों से अपने परिवार से दूर रह रही हैं  और इसी के चलते उनके बच्चे दादा-दादी के प्यार से वचिंत रह गए।

21:13 (IST)30 Oct 2019
10 हजार के लिए सवाल

सवाल- इनमें से क्या 1 मई को नहीं मनाया जाता

जवाब- योगा दिवस

लाइफलाइन का किया इस्तेमाल

21:12 (IST)30 Oct 2019
5 हजार के लिए सवाल

सवाल- इनमें से किस क्रिकेट खिलाड़ी मैदान में दस्ताने पहनने की अनुमति है?

जवाब- बल्लेबाज

21:10 (IST)30 Oct 2019
3 हजार के लिए सवाल

सवाल- इनमें से क्या एक गहने का नाम है जो पैरों में पहना जाता है

जवाब- नुपूर

लाइफलाइन का किया इस्तेमाल

21:05 (IST)30 Oct 2019
पायल शाह हैं ब्लॉगर

हॉटसीट पर विराजमान आज की कटेंस्टेंट पायल शाह पेशे से एक ब्लॉगर हैं। फिलहाल पायल 2 सवालों का सही जवाब देकर हॉटसीट पर बनी हुई हैं।

20:57 (IST)30 Oct 2019
शुरू हुआ केबीसी

सदी के महानायक अमिताभ 8वें हफ्ते का 53वां एपिसोड लेकर हाजिर हो चुके हैं। फिलहाल हॉटसीट पर 2 सवालों का सही जवाब देकर पायल खेल में बनी हुई हैं।

20:37 (IST)30 Oct 2019
आज हॉटसीट पर विराजमान होंगे भावेश झा

आज हॉटसीट पर विराजमान होंगे मधुबनी, यूपी के भावेश झा। भावेश शो के दौरान अमिताभ को शुक्रिया अदा करते हुए कहते हैं कि जब उनके पिता की हालत काफी खराब थी और वो पूरी तरह से बीमारी से ग्रस्त थे तब वो किसी को नहीं पहचान पाते थे लेकिन जब कभी टीवी पर आपको नमस्कार करते हुए देखते थे तब उसपर रिएक्ट करते थे और ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी।

20:36 (IST)30 Oct 2019
हॉटसीट पर विराजमान हैं पायल शाह

मुम्बई से आईं पायल शाह 2 सवालों का सही जवाब देकर हॉटसीट पर बनी हुई हैं।