KBC 2018 Play Along, 17th September 2018 Episode, Sony Liv App: अमिताभ बच्चन का मेगा रियैल्टी शो कौन बनेगा करोड़पति अपने दसवें सीज़न के साथ हाज़िर है। देश भर से लोग इस गेम शो में भाग लेने के लिए पहुंचते हैं। अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट का हिस्सा न बनने पर कई लोग टीवी स्क्रीन से ही गेम में पूछे गए सवालों का जवाब देते रहे हैं। इस साल ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का सीज़न ऐसे लोगों के लिए खास होने जा रहा है। SonyLIV एप पर केबीसी प्ले अलॉन्ग फीचर के सहारे लोग बिना हॉट सीट का हिस्सा बने कई ईनाम जीत सकते हैं।

केबीसी के इस एपिसोड में भोपाल की अनुराधा ने  आठ सवाल का सही जवाब देते हुए 80,000 रूपए जीत लिए थे लेकिन नौवें सवाल का गलत जवाब देकर वे केवल 10,000 रूपए घर ले जाने में कामयाब हो पाई हैं। इसके बाद मुंबई के इंस्ट्रूमेन्टल इंजीनियर दीपक भोंडावले ने फास्टेस्ट फिंगर का राउंड जीतते हुए हॉट सीट तक का सफर तय किया है। वे अब तक 12,50,000 रूपए जीत चुके हैं और आज का एपिसोड खत्म हो चुका है।

गौरतलब है कि केबीसी सीजन 10 के पिछले एपिसोड में महाराष्ट्र की सोनाली डुढाल 3 लाख 20 हजार रूपए जीतने में कामयाब रही थी। वे 12 लाख 50 हज़ार के लिए पूछे गए सवाल का सही उत्तर नहीं दे पाई थी और उन्हें 3 लाख 20 हजार की राशि से ही संतुष्ट होना पड़ा था। इसके अलावा शो पर एक्ट्रेस काजोल नजर आईं थी। उन्होंने रॉबिन हुड आर्मी कमांडर नील घोष के साथ जोड़ी बनाकर 3,20,000 रूपए जीते थे।