KBC 11 September 6th, 2019 Episode Written Updates: शो कौन बनेगा करोड़पति में एक बार फिर से अमिताभ बच्चन दर्शकों के सामने तीसरे हफ्ते के 15वां एपिसोड लेकर हाजिर हुए। बिग बी के सामने हॉटसीट पर  करमवीर नवीन गुलिया बैठे थे जो 12 लाख 50 हजार की धनराशि जीते। 13 वें सवाल के दौरान समय समाप्ति की घोषणा की गई। नवीन हरियाणा के बरहना गांव में लड़कियों के साथ हो रहे भेदभाव पर काम करते हैं। वह अपनी दुनिया अपना आशियाना नामक चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक हैं। यह संस्था वंचित बच्चों के लिए कल्याण के लिए काम करती है। उनकी पत्नी दीपा गोवेकर ट्रस्ट के प्रबंधन का काम करती हैं।

नवीन ने दीपा से प्रेम विवाह किया है। नवीन की एक ट्रेनिंग के दौरान गर्दन की हड्डी टूट गई थी। वह कमांडो बनना चाहते थे। उनका ज्यादातर शरीर का हिस्सा निष्क्रिय है। रिटायरमेंट वाले दिन ही गिरने से उन्हें स्पाइन इंजरी हुई और गर्दन से नीचे का शरीर पैरेलाइज हो गया था। इसके बावजूद 2004 में दिल्ली से गाड़ी चलाते हुए दुनिया के हाइएस्ट मोटरेबल पास मारसिमिक ला तक जाने वाले वे पहले व्यक्ति थे। लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उनका नाम दर्ज है। 18632 फीट तक जाने के लिए उन्होंने गाड़ी में खुद ही मॉडिफिकेशन किए थे।

इससे पहले हॉटसीट पर बालाजी थे। वे 12 सवालों का जवाब देकर 12 लाख 50 हजार जीते। 13 वें सवाल का जवाब देने में दुविधा होने पर बालाजी ने गेम क्विट कर दिया। इस दौरान बालाजी के पास कोई लाइफ लाइन भी मौजूद भी नहीं थी। बालाजी माने बैनर पेस्टिंग का काम करते हैं। वह सीए बनना चाहते हैं। आर्थिक समस्या की वजह से वह पढ़ नहीं पाए। बालाजी कहते हैं कि हर इंसान को अपनी ग्रेजुएशन पूरी करनी चाहिए। जीती धनराशी सके बालाजी अपने बच्चों को खूब पढ़ाना चाहते हैं। साथ ही अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहते हैं। बता दें इससे पहले अभिषेक दुबे हॉट सीट पर मौजूद थे। वह 14वें सवाल पर गेम को क्विट कर दिया। वे 25 लाख जीत शो से विदाई ली थी।

Live Blog

Highlights

    22:56 (IST)06 Sep 2019
    आज का खेल समाप्त, 13वें सवाल पर बजा हूटर

    आज के कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में कैप्टन नवीन गुलिया ने 12 लाख 50 हजार जीते। इस दौरान वह अपना सारा लाइफ लाइन खो चुके थे। केबीसी की तरफ से नवीन को उपाधि चिन्ह प्रदान किया गया।

    22:45 (IST)06 Sep 2019
    12 लाख 50 हजार के लिए सवाल

    ब्रिटिश हुकूमत के कैद में रहने के दौरान किस स्वतंत्रता सेनानी ने अपना नाम राम मोहम्मद सिंह आजाद बताया था? (आखिरी लाइफ लाइन का किया प्रयोग)

    जवाब-  उधम सिंह

    22:42 (IST)06 Sep 2019
    6 लाख 40 हजार के लिए ये रहा सवाल

    11 वां प्रश्न- 2015 में पैराग्लाइडिंग विश्व कप की मेजबानी करने वाला भारत का पहला स्थान कौन सा बना? (लाइफ लाइन फ्लिप द क्वेश्चन का किया प्रयोग)

    जवाब- बीड़ बिलिंग

    फ्लिद द क्वेश्चन में ये पूछा गया सवाल- 1830 के दशक में किसने इलेक्ट्रिक टेलीग्राफ का अविष्कार किया था (50-50 लाइफ लाइन का किया प्रयोग)

    जवाब- सैमुअल मोर्स

    22:27 (IST)06 Sep 2019
    55 घंटे लगातार गाड़ी चलाने का है लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नवीन का नाम

    रिटायरमेंट वाले दिन ही गिरने से उन्हें स्पाइन इंजरी हुई और गर्दन से नीचे का शरीर पैरेलाइज हो गया था। इसके बावजूद 2004 में दिल्ली से गाड़ी चलाते हुए दुनिया के हाइएस्ट मोटरेबल पास मारसिमिक ला तक जाने वाले वे पहले व्यक्ति थे। लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उनका नाम दर्ज है। 18632 फीट तक जाने के लिए उन्होंने गाड़ी में खुद ही मॉडिफिकेशन किए थे।

    22:22 (IST)06 Sep 2019
    3 लाख 20 हजार के लिए 10वां प्रश्न

    21 मई को भारत में आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है, इस दिन किस नेता की हत्या हुई थी

    जवाब- राजीव गांधी

    22:20 (IST)06 Sep 2019
    1 लाख 60 हजार के लिए सवाल

    जिस फिल्म से यह गाना लिया गया है उसके संगीत निर्देशक कौन हैं- (ऐ दिले नादाना गाना बजता है)

    जवाब- खय्याम

    22:09 (IST)06 Sep 2019
    80 हजार के लिए ये रहा सवाल

    भारतीय क्रिकेट के किस पूर्व कप्तान का प्रथम नाम गौतम बुद्ध के पुत्र का भी नाम था।

    जवाब- राहुल द्रविड़

    22:08 (IST)06 Sep 2019
    40 हजार के लिए ये रहा सवाल

    हरियाणा के किस स्थान पर आप एक भारतीय प्रबंधन संस्थान पाएंगे.

    रोहतक

    22:07 (IST)06 Sep 2019
    20 हजार जीते नवीन

    1998 2001 के बीच नौसेना अध्यक्ष रहे एडमिरल सुशली कुमार की पुस्तक ए प्राईम मिनिस्टर टू रिमेंबर किस प्रधानमंत्री के कार्यकाल के बारे में हैं

    अटल बिहारी वाजपेयी

    22:00 (IST)06 Sep 2019
    10 हजार जीते नवीन गुलिया

    यह सीन किस फिल्म का है (लाइफ लाइन का प्रयोग किया)

    जवाब- तनु वेड्स मनु रिटर्न्स

    21:57 (IST)06 Sep 2019
    नवीन के लिए ये रहा सवाल चौथा सवाल

    2005 के आरटीआई अधिनियम क्ट में आई क्या है

    जवाब- इन्फॉर्मेंशन

    21:54 (IST)06 Sep 2019
    3 हजार के लिए ये रहा सवाल

    इनमें से कौन सा फल लता पर उगता है

    जवाब- तरबूज

    21:54 (IST)06 Sep 2019
    2 हजार के लिए ये रहा सवाल

    इनमें से किस खेल का मैदान या क्षेत्र आयताकार नहीं होता

    जवाब- गोल्फ

    21:52 (IST)06 Sep 2019
    नवीन गुलिया के लिए पहला सवाल

    इनमें से किस वाहने को आम बोल चाल की भाषा में फटफटिया के नाम से जाना जाता है

    जवाब- मोटरसाइकिल

    21:42 (IST)06 Sep 2019
    नवीन की पत्नी का नाम है दीपा, संस्कृति मंत्रालय में मंडाला कला पर रिसर्चर हैं

    2004 में दीपा से शादी की। दीपी, संस्कृति मंत्रालय में मंडाला कला पर रिसर्च कर रहे हैं। वह विशेष रूप से बच्चों के बीच पारंपरिक कला और शिल्प के विषय के रूप में जागरूकता बढ़ानी चाहती हैं।

    21:39 (IST)06 Sep 2019
    हॉटसीट पर आए करमवीर नवीन गुलिया

    हॉटसीट पर आज के स्पेशल शो करमवीर में नवीन गुलिया बैठे हैं। वह हरियाणा के बरहना गांव में लड़कियों के साथ हो रहे भेदभाव पर काम करते हैं। वह अपनी दुनिया अपना आशियाना नामक चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक हैं। यह संस्था वंचित बच्चों के लिए कल्याण के लिए काम करते हैं। उनकी पत्नी दीपा गोवेकर ट्रस्ट के प्रबंधन का काम करती हैं। 

    21:31 (IST)06 Sep 2019
    25 लाख के लिए बालाजी से ये पूछा गया प्रश्न ( क्विट किया गेम)

    किस इंजीनियरिंग कंपनी का नाम 1938 में डेयरी उपकरण बेचने के लिए बाम्बे आए दो डेनिश उद्यमियों के नाम पर रखा गया?

    जवाब- लार्सर एंड ट्रूब्रो

    21:24 (IST)06 Sep 2019
    12 लाख 50 हजार जीते बालाजी

    सवाल- बर्मा के अंतिम राजा का क्या नाम था। जिन्होंने अपने आखिरी दिन महाराष्ट्र में काटे थे? (फ्लिप द क्वेश्चन लाइफ लाइन का किया प्रयोग)

    मिंदो, थिबा, थलूं, नरथु

    जवाब- थिबा

    फ्लिप द क्वेश्चन में ये पूछा गया प्रश्न- मोहम्मद बिन सलमान जो फरवरी 2019 में भारत दौरे पर आए थे किस देश के क्राउन प्रिंस हैं

    जवाब- सऊदी अरब

    21:17 (IST)06 Sep 2019
    एक लाइफ लाइन के साथ 6 लाख 40 हजार के बालाजी के लिए ये रहा सवाल

    सवाल- कालिदास के एक नाटक के अनुसार राजा अग्निमित्र को किस सुंदर युवती ने प्रेम हो जाता है?

    विकल्प-  मालती, मेनका, मीनाक्षी, मेनका

    जवाब- मालविका

    21:13 (IST)06 Sep 2019
    10 वां सवाल 3 लाख 20 हजार के लिए, दूसरा पड़ाव

    सवाल-  इनमें से कौन सा लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना का हिस्सा नहीं है

    विकल्प- एफ-16, मिग-21, मिग-29, सोखोई एसयू-30

    जवाब- एफ-16

    21:11 (IST)06 Sep 2019
    बालाजी के लिए 9वां सवाल, 1 लाख 60 हजार के लिए

    ये किस देश का राष्ट्रीय ध्वज है जो दुनिया का एकमात्र ध्वज है जो चार कोणों वाला नहीं है ?( लाइफ लाइन- एक्सपर्ट का प्रयोग )

    विकल्प- भूटान, मंगोलिया, तुर्कमेनिस्तान, नेपाल

    जवाब-  जवाब- नेपाल

    21:06 (IST)06 Sep 2019
    ऊंचाइयों पर बैनर लगाने से बालाजी को डर लगता है

    बालाजी 40 से 50 फीट की ऊंचाई पर बैनर लगाते हैं। उन्हें ऊंचाईयों से डर लगता है लेकिन वह अपने डर का सामना करना चाहते हैं।

    20:57 (IST)06 Sep 2019
    सीए बनना चाहते हैं बालाजी

    लातूर के बालाजी का पूरा नाम है बालाजी सौदागर माने। माने बैनर पेस्टिंग का काम करते हैं। वह सीए बनना चाहते हैं। आर्थिक समस्या की वजह से वह अपनी  पढ़ाई पूरी  नहीं कर पाए।

    20:49 (IST)06 Sep 2019
    नवीन गुलिया समाज के लिए काफी काम करते हैं
    20:47 (IST)06 Sep 2019
    जीते हुए पैसा का ये करना चाहते हैं बालाजी

    बालाजी कल बताया था कि हर इंसान को अपनी ग्रेजुएशन पूरी करनी चाहिए। जीती हुई धनराशी से बालाजी अपने बच्चों को उच्च शिक्षा देना चाहते हैं। साथ ही अपनी पढ़ाई भी पूरी करना चाहते हैं।

    20:45 (IST)06 Sep 2019
    बालाजी से ये पूछा गया था 8वां सवाल

    सवाल- यकृत यानी लिवर प्रतिदिन लगभग एक लीटर मात्रा में कौनसा पाचन तरल पदार्थ बनाता है?

    जवाब- पित्त 

    20:43 (IST)06 Sep 2019
    आज के स्पेशल शो करमवीर को मेहमान होंगे एक्स आर्मी ऑफिसर नवीन गुलिया

    केबीसी शो का हर आखिरी एपिसोड करमवीर स्पेशल होता है जिसमें समाज के वैसे नायक शामिल होते हैं जिनकी कहानियां लोगों के लिए प्रेरणा का काम करती हैं। आज के इस स्पेशल शो के मेहमान बनेंगे नवीन गुलिया जो एक्स आर्मी ऑफिसर रह चुके हैं। एक दुर्घटना की वजह से नवीन अब व्हील चेयर के बदौलत ही चल फिर सकते हैं।

    20:37 (IST)06 Sep 2019
    अब तक 80 हजार जीत चुके हैं बालाजी, आज 9वें सवाल का करेंगे सामना

    कल का खेल खत्म होने तक 8 सवालों का जवाब देकर बालाजी अभी भी खेल में बने हुए हैं। वह अब तक 80 हजार जीत चुके हैं।

    20:33 (IST)06 Sep 2019
    घर बैठे प्ले अलॉन्ग के जरिए खेलें केबीसी, जीतें कैश प्राइज