KBC 11 September 16, 2019 Episode Written Updates: शो केबीसी 11 का अमिताभ बच्चन 16 सितंबर को 21वां एपिसोड लेकर हाजिर हुए थे। फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में तेजी से जवाब देकर हॉट सीट पर बिहार के दरभंगा की आरती कुमारी पहुंची। आरती इंडियन ओवरसीज बैंक में बतौर मैनेजर कार्यरत हैं। वह पिछले कई सालों से ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। वह 3 सवालों का जवाब देकर 3 हजार जीत हॉटसीट पर विराजमान हैं। इसके बाद समय समाप्ति की घोषणा हो जाती है। 17 सितंबर के एपिसोड में अमिताभ आरती के सामने चौथे सवाल के साथ हाजिर होंगे।

इससे पहले पं बंगाल की लाबोनी बसु पहुंची थीं। यहां से वह 3 लाख 20 हजार की धनराशि जीतीं। लाबोनी बसु एक मध्यम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। फिलहाल वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती हैं और आईएएस अधिकारी बनने की इच्छा रखती हैं। लाबोनी बहन के साथ पोस्टर चिपकाया करती थीं। इसके लिए 100 रुपए मिलते थे। 14 साल की उम्र में वह प्राथमिक स्कूलों के बच्चों को बांग्ला और सामाजिक विज्ञान पढ़ाती थीं।

केबीसी का यह हफ्ता भी करोड़पति के नाम से ही जाना जाएगा क्योंकि मुंबई की रहने वाली बबीता ताड़े भी 1 करोड़ के सवाल का सामना करतीं नजर आएंगी। ऐसा करने वाली बबीता दूसरी महिला होंगी वहीं सीजन की चौथी कंटेस्टेंट होंगी जो 1 करोड़ के सवाल तक का सफर तय करती हैं। पिछले हफ्ते आपने देखा की बिहार के सनोज राज ने 1 करोड़ का सही जवाब देकर सीजन के पहले करोड़पति के रूप में अपना नाम दर्ज कर किया।

 

Live Blog

22:35 (IST)16 Sep 2019
खेल समाप्ति की हुई घोषणा

हॉटसीट पर बैठीं बिहार की आरती कुमारी अब तक 1 लाइफ लाइन का प्रयोग कर 3 सवालों का सही जवाब दिया। वह 3 हजार जीत चुकी हैं। इसके बाद समय समाप्ति की घोषणा हो जाती है। अब अगले एपिसोड में उनके साथ अमिताभ खेल की शुरुआत करेंगे। 

22:33 (IST)16 Sep 2019
3 हजार के लिए सवाल

इनमें से कौन सा शब्द अरबी में लेखक के लिए प्रयोग किए जाने वाले शब्द से आया है( लाइफ लाइन का प्रयोग) जवाब- मुंशी

22:32 (IST)16 Sep 2019
2 हजार के लिए सवाल

सवाल- इनमें से क्या एक चाय की किस्म और एक पर्वतीय स्थल दोनों का नाम है

जवाब-  दार्जलिंग

22:31 (IST)16 Sep 2019
1 हजार के लिए सवाल

भारत में कौन सा अवकाश10वें महीने के दूसरे दिन आता है

गांधी जयंती

22:30 (IST)16 Sep 2019
हॉटसीट पर आरती कुमारी

लाबोनी के जाने के बाद हॉटसीट पर बिहार के दरभंगा की आरती कुमारी पहुंची हैं। वह एक बैंक में बतौर मैनेजर कार्यरत हैं। पिछले कई सालों से कैंसर से पीड़ित हैं।

22:12 (IST)16 Sep 2019
6 लाख 40 हजार के लिए सवाल, नहीं दे पाईं सही जवाब

सवाल- इस वीडियो क्लिप में किस प्रकार के दांत नजर आ रहे हैं( हाथी दांत),  50-50 लाइफ लाइन का प्रयोग

विकल्प-  केनाइन, इन्साइजर, प्री मोलर , मोलर

जवाब- इन्साइजर

22:05 (IST)16 Sep 2019
3 लाख 20 हजार के लिए सवाल

10वां सवाल- इनमें से किस पर्वत के दो पुंजक यानी उप-शिखर है जिसके पूर्वी शिखर को सुनंदा के नाम से जाना जाता है, (फ्लिप द क्वेश्चन लाइफ लाइन का प्रयोग)

विकल्प-   केदारनाथ, पंचचूली,  कामेत,  नंदा देवी

जवाब-  नंदा देवी

फ्लिप द क्वेश्चन लाइफ लाइन में पूछा गया सवाल- नंदिता दास ने इनमें से किस लेखक के जीवन पर आधारित एक फिल्म का निर्देशन किया है ( आस्क द एक्सपर्ट लाइफ लाइन लिया)

जवाब-  सआदत हसन मंटो

21:58 (IST)16 Sep 2019
1 लाख 60 हजार के लिए ये पूछा गया सवाल

सवाल - इन मशहूर हस्तियों और जिन निर्वाचन क्षेत्र से उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव लड़ा, की कौन सी जोड़ी सही है

जवाब-  मिमि चक्रवर्ती - जादवपुर

21:54 (IST)16 Sep 2019
लाबोनी के लिए 80 हजार का सवाल

सवाल- यह अनोखा झंडा किस देश का है ( ड्रैगन बना हुआ), (लाइफ लाइन ऑडियंस पोल का किया इस्तेमाल)

जवाब -भूटान

21:50 (IST)16 Sep 2019
40 हजार के लिए ये रहा सवाल

7वां सवाल- इनमें से किस भगवान, देवी ने मोहिनी अवतार लिया था

जवाब- विष्णु 

21:38 (IST)16 Sep 2019
20 हजार के लिए लाबोनी से सवाल

सवाल- द अरेबियन नाइट्स के अनुसार अलादीन द्वारा जादू का चिराग घिसने पर इनमें से कौन प्रकट होता है

जवाब- जिन्न

21:37 (IST)16 Sep 2019
लाबोनी बहन के साथ पोस्टर चिपकाने का करती थीं काम

लाबोनी बहन के साथ पोस्टर चिपकाया करती थीं। इसके लिए 100 रुपए मिलते थे। 14 साल की उम्र में वह प्राथमिक स्कूलों के बच्चों को बांग्ला और सामाजिक विज्ञान पढ़ाती थीं।

21:31 (IST)16 Sep 2019
10 हजार के लिए सवाल

सवाल- यह किस संगीत निर्देशक की आवाज है( एक ऑिडयो बजता है, बप्पी लाहिड़ी का)

जवाब- बप्पी लाहिड़ी

21:21 (IST)16 Sep 2019
6 हजार के लिए सवाल

सवाल- दिल के इलाज के लिए आपके किस तरह के चिकित्सा विशेषज्ञ की सलाह लेने की सबसे अधिक संभावना है

जवाब- कार्डियोलॉजिस्ट

21:20 (IST)16 Sep 2019
3 हजार के लिए सवाल

वर्ण परिचय जो अभी भी बच्चों के बंगाली वर्णमाली सीखने के लिए इस्तेमाल होने वाली पहली पुस्तक मानी जाती है, के लेखक हैं

जवाब- ईश्वर चंद्र विद्यासागर

21:18 (IST)16 Sep 2019
2 हजार के लिए सवाल

सवाल- इनमें से क्या आमतौर पर कोन कप और बार किस्मों में मिलता है

जवाब-  आइसक्रीम

21:17 (IST)16 Sep 2019
1 हजार के लिए सवाल

सवाल- इनमें से क्या रानी मुखर्जी अभिनीत 2018 में बनी एक फिल्म का शीर्षक है

जवाब- हिचकी

21:09 (IST)16 Sep 2019
फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के सवालों का तेजी से जवाब देकर हॉट सीट पर पश्चिम बंगाल की लाबोनी बसु

फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के सवालों का तेजी से जवाब देकर हॉट सीट पर पश्चिम बंगाल की लाबोनी बसु पहुंची हैं। वह इकलौती कंटेस्टेंट बनी जो इसका जवाब दें पाईं। 

20:58 (IST)16 Sep 2019
बबीता को खाना बनाने के लिए महीने में मिलते हैं सिर्फ 1500 रुपए

बबीता को खाने पकाने के लिए महज 1500 रुपए महीने की तनख्वाह मिलती है। दिलचस्प बात है कि बबीता केबीसी से मिले पैसे से एक मोबाईल फोन खरीदना चाहती हैं।

20:54 (IST)16 Sep 2019
1 करोड़ के सवाल का सामना करने वाली लिए बबीता सरकारी स्कूल में कूक हैं

बबीता ताड़े एक सरकारी स्कूल में काम करती हैं जहां वह बच्चों के लिए मिड डे मिल के तहत खाना बनाती हैं। बबीता को लोग एक और नाम से पुकारते हैं वह है- खिचड़ी स्पेशलिस्ट। बबीता रोजना 450 बच्चों के लिए खाना बनाती हैं।

20:38 (IST)16 Sep 2019
सीजन के पहले करोड़पति बने हैं बिहार के सनोज राज

इस एपिसोड में बिहार जहानाबाद के सनोज राज ने 15 सवालों का सही जवाब देकर 1 करोड़ की धनराशि जीते। ऐसा कर वह सीजन के पहले करोड़पति बने। सनोज के 1 करोड़ जीतने के बाद सनोज के पिता काफी भावुक हो गए थे। 

20:37 (IST)16 Sep 2019
केबीसी 11 के इस हफ्ते 1 करोड़ के लिए खेलेंगी बबीता ताड़े