KBC Play Along 2019: केबीसी दर्शकों का पसंदीदा टीवी शो है। कंटेस्टेंट हॉटसीट पर बैठ अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देकर जहां लाखों, करोड़ों की धनराशि जीतते हैं वहीं यह शो प्ले अलॉन्ग के जरिए उन दर्शकों को भी बड़ी धनराशि जीतने का मौका देती है जो हॉटसीट तक नहीं पहुंच पाए। प्रत्येक एपिसोड के वक्त रात 9 बजे स्मार्ट फोन्स में प्ले अलॉन्ग खेल आप जहां कैश प्राइज जीत सकते हैं वहीं हॉट सीट पर भी बैठने का मौका मिल सकता है। बता दें जैसे केबीसी शो में कटेस्टेंट हॉटसीट पर बैठकर खेलता है वैसे ही प्ले अलॉन्ग के जरिए दर्शक बिग बी द्वारा पूछे गए हर सवाल का सही जवाब दे सकते हैं और साथ ही जीत सकते हैं ढेरों इनाम।
बता दें हॉटसीट पर बैठे कंटेस्टेंट की तरह आपको भी हर सवाल का सही जवाब देना पड़ेगा। हर नंबर के सावल के लिए आपको अलग-अगल पॉइंट्स दिए जाएंगें।इन पॉइंट्स को आपको इकट्ठा करना है। ऐसे में जिस दर्शक के सबसे ज्यादा पॉइंट्स होंगे उसे विनर लिस्ट में जगह मिलेगी। हर रोज 10 प्रतिभागियों को विनर लिस्ट में शामिल होने का मौका मिलता है। पिछले एपिसोड के विनर्स की लिस्ट है ये:-
अब आपको बतातें हैं कि आप अपने स्मार्ट फोन पर कैसे प्ले अलॉन्ग खेल सकते हैं। क्या कुछ प्रक्रिया है खेलने का। सबसे पहले आपको अपने फोन में प्ले स्टोर में जाना है और वहां से सोनी लिव (SONY LIV) ऐप डाउनलोड कर लेना है। इसके बाद आपको कुछ जरूरी जानकारी भर रजिस्टर करना होगा। आप फेसबुक या गूगल से भी रजिस्टर कर सकते हैं। रजिस्टर करने के बाद प नेक्स्ट का बटन दबाएं। अब स्क्रीन पर कुछ इंस्ट्रक्शन्स आएंगी जो कि खेल से जुड़ी जानकारियां देंगी। याद रहे 9 बजे ही इस ऐप के दरवाजे खुलेंगे और आप खेल पाएंगे केबीसी। आप प्ले अलॉन्ग के जरिए हर रोज सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे से 10.30 बजे तक ढेरों पॉइंट्स इकट्ठा कर सकते हैं। क्या पता अगली विनर लिस्ट में आपका भी नाम हो।
