KBC 11 October 18, 2019 Written Episode: अमिताभ बच्चन आज केबीसी 11 का 45वें एपिसोड को होस्ट कर रहे हैं। गुरुवार यानी 17 अक्टूबर को हॉटसीट पर बैठने वाले आखिरी शख्स रहे जालिम साय। वे आज यहां से 6 लाख 40 हजार जीत कर ले गए। जालिम के जाने के बाद शो में कर्मवीर सुनीता कृष्णन और उनके पति राजेश टचरिवर हॉटसीट पर पहुंचे जिन्होंने यहां से 12 लाख 50 हजार की धनराशि जीतकर शो से विदाई ली। इस दौरान वह अपने जीवन के कई कड़े अनुभवों और समाज को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है, जैसी बातों का जिक्र किया। वह मानती हैं कि बच्चों में इंटरनेट अवेयरनेस की जरूरत हैं। लड़कियों के बजाया लड़कों को ये बताया जाए कि किसी लड़की के प्रति उनका क्या नजरिया होना चाहिए।

शो के दौरान सुनीता ने हैरान कर देने वाली घटना का जिक्र किया जिसको सुन अमिताभ बच्चन काफी अवाक रह गए।सुनीता ने बताया कि 15 साल की उम्र में 8 लोगों ने उनका बलात्कार किया था। यहीं से उनके अंदर ऐसे लोगों की मदद करने की हिम्मत आई। सुनीता 22 हजार से ज्यादा महिलाओं और लड़कियों को यौन तस्करी से आजाद करा चुकी हैं। सुनीता ने कहा सबसे ज्यादा पीड़ित वेश्यालयों में हैं। उन्होंने कहा कि जब तक मेरी सांस है, तब तक दूसरी लड़कियां जो इस तरह से पीड़ित वेश्यालयों में हैं, उनके लिए मैं अपनी जिंदगी को कमिट करूंगी। वह अपने क्रोध को मुहिम का हिस्सा मानती हैं।

सुनीता शो में मिले स्टैंडिंग ओवेश और तालियों को लेकर अमिताभ बच्चन का आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं आमतौर पर हमें तालियां नहीं बल्कि गालियां ही मिलती है। इसके साथ ही सुनीता शो में छोटी बच्चियों के साथ हो रहे बालात्कार को लेकर कहती हैं – बलात्कार के वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। एक 9 महीने की बच्ची का भी। सबसे छोटी बच्ची जिसे मैंने बचाया वह साढ़े तीन साल की थी जिसे तस्करी में डाल दिया गया था। विडंबना ये है कि ये आदमी कोई दूसरे ग्रह से नहीं आया है। अपने ही देश का है अपने ही समाज का है। अपनी ही फैमिलीज का है।’ बता दें साल 2016 में सुनीता को देश का चौथा सर्वोच्च सम्मान पद्मश्री प्रदान किया गया।

 

Live Blog

23:18 (IST)18 Oct 2019
25 लाख का ये रहा प्रश्न ( क्विट किया गेम)

सवाल- 2019 में कौन, पुरुष एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला अंपायर बनीं( फ्लिप द क्वेश्चन का इस्तेमाल)

जवाब- क्लेयर पोलोसेक

फ्लिप द क्वेश्चन का प्रश्न- इनमें से किस गवर्नर जनरल के शासनकाल के दौरान हिंदू विधवा पुनर्विवाह अधिनियम 1856 पारित हुआ था( हालांकि उत्तर नहीं पता होने पर सुनीता ने गेम को क्विट कर दिया) 

जवाब- लॉर्ड केनिंग

23:12 (IST)18 Oct 2019
12 लाख 50 हजार का प्रश्न

सवाल- देवी माहात्म्य के अनुसार राक्षसों से युद्ध करने के लिए किसने अपने प्रकाश से देवी दुर्गा की भुजाओं का निर्माण किया था( लाइफ लाइन का प्रयोग) (फिर से एक्सपर्ट लाइफ लाइन का इस्तेमाल)

जवाब- विष्णु

22:57 (IST)18 Oct 2019
6 लाख 40 हजार के लिए ये रहा सवाल

सवाल- युद्धग्रस्त क्षेत्रों में महिलाओं के साथ होने वाली यौन हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने व जागरुकता फैलाने के लिए किसे 2018 में नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया

जवाब- नादिया मुराद

22:53 (IST)18 Oct 2019
3 लाख 20 हजार का प्रश्न

सवाल-  इनमें से किस संस्था की स्थापना समाज के कमजौर वर्गों को मुफ्त और सक्षम सेवाएं प्रदान करने के लिए की गई थी

जवाब- नालसा (एनएएलएसए)

22:38 (IST)18 Oct 2019
1 लाख 60 हजार का प्रश्न

सवाल- 2011 में जनगणना के अनुसार दक्षिणी राज्यों में सबसे बड़ी आबादी किस राज्य में थी( लाइफ लाइन का प्रयोग)

जवाब- आंध्रप्रदेश

22:36 (IST)18 Oct 2019
80 हजार के लिए सवाल

सवाल- इस वीडियो क्लिप में नजर आ रहे वक्ता किस फाउंडेशन के संस्थापक हैं (श्री श्री रविशंकर)

जवाब- आर्ट ऑफ लिविंग

22:25 (IST)18 Oct 2019
40 हजार का प्रश्न

सवाल- तस्वीर में नजर आ रहे राजनेता केंद्र में 2017 से इनमें से कौन सा मंत्रायल संभाले हुए हैं( पीयूष गोयल)

जवाब- रेल

22:23 (IST)18 Oct 2019
20 हजार के लिए ये रहा सवाल

प्रश्न- यह किस ब्यूटी क्वीन औऱ अभिनेत्री की आवाज है जो भारत के मीटू आंदोलन में तेजी लाने वाले पहले लोगों में से एक थी।
जवाब- तनुश्रीदत्ता

22:17 (IST)18 Oct 2019
10 हजार के लिए सवाल

सवाल- ऑस्टियोपोरिसिस बीमारी शरीर के किस हिस्से को प्रभावित करती है

जवाब- हड्डियां

22:16 (IST)18 Oct 2019
5 हजार के लिए सवाल

सवाल- कौनसा भारतीय दस्तावेज तीन श्रेणियों के अंतर्गत जारी किया जाता है- साधारण, आधिकारिक, राजनयिक

जवाब- पासपोर्ट

22:12 (IST)18 Oct 2019
3 हजार के लिए सवाल

सवाल- मीरा नायर की फिल्म के शीर्षक में किस शहर का नाम आता है, सलमा......

जवाब- बॉम्बे

22:11 (IST)18 Oct 2019
2 हजार के लिए सवाल

सवाल- इनमें से क्या एक हेयर स्टाइल का नाम है जो आमतौपर महिलाओं लड़कियों द्वारा बनाई जाती है

जवाब-  पिग टेल

22:10 (IST)18 Oct 2019
1 हजार के लिए पहला प्रश्न

सवाल- इनमें से क्या चावल से बने एक व्यंजन का नाम है व एक फसल कटाई के त्योहार का भी नाम है

जवाब- पोंगल

22:05 (IST)18 Oct 2019
इन हालातों में साल 1996 में प्रज्वला की स्थापना हुई थी

हैदराबाद के एक लाल बत्ती इलाके में साल 1996 में 400 से अधिक महिलाओं का जिस्मफरोशी का धंधा फलफुल रहा था। उस वक्त उन महिलाओं का सुनीता ने रेस्क्यू किया था। तब उन महिलाओं ने अपनी जिंदगी के बजाय अपने बच्चों के लिए कुछ करने की बात कही। तब सुनीता ने उन महिलाओं के साथ जिन्होंने अपने गहने सहित कई स्तरों पर सहयोग कर प्रज्वला की स्थापना की।

21:46 (IST)18 Oct 2019
15 साल की उम्र में सुनीता का 8 लोगों ने किया था बालात्कार
21:44 (IST)18 Oct 2019
अपने कामों के बारे में जिक्र कर रहीं सुनीता

सुनीता मानव तस्करों से बच्चियों के रेस्क्यू के बारे में बता रही हैं जिसमें कई उम्र की बच्चियां शामिल थीं।  सुनीता के मुताबिक 65 फीसदी बच्चियों के साथ यौन हिंसा करीबियों द्वारा होता है। 

21:42 (IST)18 Oct 2019
सुनीता प्रज्वला के लिए काम करती हैं

सुनीता प्रज्वला के लिए काम करती हैं जो बालात्कार पीड़ितों के लिए पुनर्वास घर है और राजेश एक भारतीय फिल्म निर्माता हैं, जिन्होंने प्रज्वला के साथ मिलकर उनके विषय पर कई फिल्में बनाई हैं।

21:38 (IST)18 Oct 2019
अमिताभ ने सुनीता का शो में किया स्वागत, फिल्म निर्माता रोजेश टचरिवर साथ खेलेंगे केबीसी
21:36 (IST)18 Oct 2019
12 लाख 50 हजार के सवाल ( जालिम ने क्विट किया गेम)

सवाल-  राजकुमार कुणाल किस शासक के पुत्र थे जिनके बारे में माना जाता है कि उनकी सौतेली मां ने उन्हें अंधा कर दिया था। (फ्लिप द क्वेश्चन लाइफ लाइन का प्रयोग)

समुद्रगुप्त, अशोक, अजातशत्रु, शिशुनाग

जवाब- अशोक

फ्लिप द क्वेश्चन का प्रश्न- सबसे ज्यादा फिल्मी गाने लिखने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड किस गीतकार के नाम हैं (एक्सपर्ट लाइफ लाइन का प्रयोग)

जवाब- समीर

21:22 (IST)18 Oct 2019
6 लाख 40 हजार के लिए ये रहा सवाल

सवाल- कुफरी सिंदूरी, कुफरी चंद्रमुखी और कुफरी ज्योति किस सब्जी के प्रकार हैं( लाइफ लाइन 50-50 का प्रयोग)

विकल्प- प्याज, आलू, लहसुन, गन्ना

जवाब- आलू

21:19 (IST)18 Oct 2019
3 लाख 20 हजार के लिए सवाल

सवाल- किस फुटबॉल टीम ने 2018-19 संतोष ट्रॉफी जीता (लाइफ लाइन का प्रयोग)

जवाब- सेना

21:16 (IST)18 Oct 2019
1 लाख 60 हजार का सवाल

सवाल-  भारत में सबसे लंबे समय तक कारावास की सजा काटने वाली महिला कैदी नलिनी श्रीहरन 1991 से किस नेता की हत्या करने के आरोप में जेल में हैं।

जवाब-राजीव गांधी

21:14 (IST)18 Oct 2019
80 हजार के लिए सवाल

सवाल- इस वीडियो क्लिप में इनमें से किस फिल्म के एक्टर्स नजर आ रहे हैं।( राजकुमार रॉव)

जवाब- स्त्री

21:12 (IST)18 Oct 2019
40 हजार के लिए ये रहा सवाल

सवाल- हिंदू मान्यता के अनुसार इनमें से किसे भूपुत्री, भूमिपुत्री और ऊूसुता के नाम से जाना जाता है

जवाब- सीता

21:11 (IST)18 Oct 2019
20 हजार के लिए जालिम से सवाल

सवालः इस ऑडियो क्लिप को सुनकर हास्य कलाकार को पहचानिए

जवाब- राजू श्रीवास्तव

21:03 (IST)18 Oct 2019
44वां एपिसोड लेकर हाजिर हुए अमिताभ

केबीसी 11 का 44वां एपिसोड लेकर हाजिर हो चुके हैं।  बता दें कि आज का शो कर्मवीर स्पेशल होगा जिसमें समाजसेवी सुनीता कृष्णन बतौर कंटेस्टेंट शिरकत करेंगी। वहीं कल हॉटसीट पर पहुंचे जालिम साय के साथ खेल को आगे बढ़ाएंगे। वे अब तक 10 हजार जीत चुके हैं।