KBC 11, November 5 2019 Written Episode : अमिताभ बच्चन आज केबीसी का 57वां एपिसोड लेकर हाजिर हुए। 4 नवंबर के शो में हॉटसीट पर आखिरी कंटेस्टेंट राजस्थान के पंकज माहेश्वरी बैठे थे जो 4 लाइफ लाइन की सहायता से 25 लाख जीत कर ले गए। पंकज ने शो के दौरान वह जीती हुई रकम से अपने पिता की चाय की दुकान को एक रेस्त्रां में बदलने की बात कही। 50 लाख के सवाल पर पंकज काफी दुविधा में दिखे जिसके बाद वह गेम को क्विट करना ही मुनासिब समझा।

वहीं पकंज के जाने के बाद फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का तेजी से जवाब देकर हॉटसीट पर एपिसोड की दूसरी कंटेस्टेंट सपना बढ़ाया विराजमान हुई हैं। वह 4 लाइफ लाइन की सहायता से 1 लाख 60 हजार ही जीत पाईं। वहीं सपना शो के दौरान अपने जीवन से जुड़े कुछ ऐसे हादसों का जिक्र करती हैं जिसको सुन शो में मौजूद सभी की आंखें नम हो जाती हैं। वहीं कंटेस्टेंट भी रोने लगती हैं। इस दौरान अमिताभ बच्चन भी हादसे के बारे में जान काफी भावुक हो जाते हैं।  बकौल सपना 1996 में सगी बहन की शादी थी। शादी में मैं और मेरे पति, बच्चे पहले ही पहुंच गए थे। मेरी मदर इन लॉ और उनकी पूरी फैमिली कार से ग्वालियर जा रहे थे।

आगे सपना बताती हैं कि जिस दिन शादी होती थी उसी दिन सबका एक्सीडेंट हो गया। सपना बताती हैं कि घर आने पर पता चला कि चारो लोग अब इस दुनिया में नहीं हैं। सपना पति के बारे में बताते हुए कहती हैं कि 2002 में उनके पति की किडनी खराब हो गई। दिल्ली में डॉक्टरों ने बताया किडनी बदलनी पड़ेगी। सपना ने पति की जान के लिए अपनी एक किडनी दान कर दी लेकिन किडनी ट्रांसप्लांट के बाद डाक्टर बोले किडनी काम नहीं कर रही है जिसके बाद पति की मौत हो गई।

Live Blog

Highlights

    22:30 (IST)05 Nov 2019
    सपना के गेम क्विट करने के बाद शाहेदा चंद्रन हॉटसीट पर विराजमना हुईं

    सपना के गेम क्विट करने के बाद राजकोट की शाहेदा चंद्रन हॉट सीट पर विराजमान हुईं लेकिन खेल शुरू करने से पहले ही हूटर बज गया। अब 6 नवंबर को पहले सवाल का सामना करेंगी।

    22:21 (IST)05 Nov 2019
    सपना की ये कहानी कर गई सबको भावुक
    22:18 (IST)05 Nov 2019
    3 लाख 20 हजार के लिए ये रहा सवाल (क्विट किया गेम)

    सवाल- यह महल किस शहर में स्थित है जिसका प्रयोग गयासुद्दीन खिलजी द्वारा जनानखाना के तौर पर किया जाता था( कोई लाइफ लाइन नहीं होने और सही जवाब नहीं पता होने पर गेम क्विट कर दिया)

    जवाब- मांडू

    22:13 (IST)05 Nov 2019
    1 लाख 60 हजार

    1992 में दंगों जैसी स्थिति से निपटने के लिए इनमें से किस बल की स्थापना की गई थी (50-50 लाइफ लाइन का प्रयोग)( आखिरी लाइफ लाइन का प्रयोग)

    जवाब- द्रुत कार्य बल

    22:10 (IST)05 Nov 2019
    80 हजार के लिए सवाल

    सवाल- मानव भ्रूण को पोषण मां के शरीर के किस अंग से मिलात है

    जवाब- अपरा

    22:09 (IST)05 Nov 2019
    40 हजार के लिए फ्लिप द क्वेश्च का सवाल

    फ्लिप द क्वेश्च का सवाल-  इनमें से कौन सा वेद सबसे प्राचीन है

    जवाब- ऋग्वेद

    22:08 (IST)05 Nov 2019
    40 हजार के लिए सवाल

    इस वीडियो में नजर आ रहे राजनेता किस राजनीतिक पार्टी के हैं ( भूपेश बाघेल)

    जवाब- काग्रेस

    22:05 (IST)05 Nov 2019
    20 हजार के लिए सवाल

    इस गाने में देवआनंद किसको मना रहे हैं(लाइफ लाइन का प्रयोग)

    जवाब- साधना

    21:55 (IST)05 Nov 2019
    10 हजार के लिए सवाल

    सवाल - इनमें से किस अधिनियम को भारतीय दंड संहिता भी कहा जाता है

    जवाब-आईपीसी

    21:54 (IST)05 Nov 2019
    5 हजार के लिए सवाल

    सवाल- ऑनलाइन लेनदेन करते समय आपको इनमें से क्या दर्ज करना होता है

    जवाब ओटीपी

    21:54 (IST)05 Nov 2019
    3 हजार के लिए सवाल

    सवाल- एक समबाहु त्रिभुज में इनमें से क्या बराबर होते हैं

    जवाब- कोण

    21:53 (IST)05 Nov 2019
    2 हजार के लिए सवाल

    सवाल- ओलंपिक खेलों में तीसरे नंबर की खिलाड़ी को कौन सा पदक दिया जाता है

    जवाब- कांस्य

    21:52 (IST)05 Nov 2019
    1 हजार का सवाल

    सवाल- एक मुहावरा के अनुसार इनमें से किसके बिना बांसुरी नहीं बज सकती

    जवाब- बांस

    21:49 (IST)05 Nov 2019
    हॉटसीट पर मध्यप्रदेश की सपना बढ़ाया हुईं विराजमान

    पकंज के जाने के बाद फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का तेजी से जवाब देकर हॉटसीट पर एपिसोड की दूसरी कंटेस्टेंट सपना बढ़ाया विराजमान हुई हैं। प्रतापगढ़ की रहने वाली हैं सपना लेकिन मध्यप्रदेश के शिवपुरी में शिक्षक हैं।

    21:41 (IST)05 Nov 2019
    50 लाख का सवाल (क्विट किया गेम)

    सवालः अल्लामा इकबाल ने 'हिंद को एक मर्द-ए-कामिल ने जगाया ख़्वाब से' पंक्ति किनके बारे में लिखी थी। ( इसका जवाब नहीं पता होने पर पकंज ने गेम क्विट कर दिया)

    जवाब- गुरुनानक देव

    21:28 (IST)05 Nov 2019
    25 लाख के लिए ये रहा सवाल

    13 वां सवालः इनमें से क्या भारतीय सेनृा के एक पैदल सेना रेजिमेंट का नाम नहीं है( फ्लिप द क्वेश्चन लाइफ लाइन का प्रयोग)

    जवाब-कलिंग

    फ्लिप द क्वेश्चन का सवाल- पौराणिक ग्रंथों के अनुसार इनमें से किसकी मृत्यु नारद की माला से गिरे पुष्प के कारण हुई थी(  आखिरी लाइफ लाइन का प्रयोग)

    जवाब-इंदुमती

    21:12 (IST)05 Nov 2019
    12 लाख 50 हजार के लिए सवाल

    सवाल- किसने भारत को 2018-19 में सबसे अधिक मात्रा में कच्चे तेल की आपूर्ति की थी ( लाइफ लाइन 50-50 का प्रयोग)

    जवाब-इराक

    21:07 (IST)05 Nov 2019
    6 लाख लाख 40 हजार के लिए सवाल

    सवाल- फरवरी 2019 में अंतरराष्ट्रीय टी 20 क्रिकेट में 4 गेंदों पर 4 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज कौन थे 

    जवाब- राशिद खान

    21:03 (IST)05 Nov 2019
    ये बनने की इच्छा रखते हैं पंकज, 3 लाख जीत चुके हैं

    पंकज राजस्थान से एक कर कंसलटेंट हैं और वर्तमान मे सरकारी शिक्षण परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट क्वालिफाई किया है। वह चार्टर्ड एकाउंटेंट बनने की इच्छा रखते हैं और साथ ही सीए इंटर पास है। हालांकि , वह सीए फाइनल के पहले कुछ प्रयासों को पास नहीं कर सके। लेकिन वह हार नहीं मानना चाहते।

    21:00 (IST)05 Nov 2019
    शो लेकर हाजिर हुए अमिताभ

    आज शो का 57वां एपिसोड आ रहा है। 4 नवंबर के एपिसोड में आखिर में हॉटसीट पर राजस्थान के पंकज माहेश्वरी बैठे थे। आज खेल की शुरुआत उन्हीं से होगी। 

    20:49 (IST)05 Nov 2019
    केबीसी प्ले अलॉन्ग खेल बने करोड़पति, कैसे यह पढ़िए...

    कौन बनेगा करोड़पति के 11वें सीजन में सिर्फ हॉटसीट पर ही नहीं आप घर बैठे भी करोड़पति बन सकते हैं। आप करोड़पति बनने का सपना अपने स्मार्टफोन से भी पूरा कर सकते हैं। ये सच है। इसके लिए आपको SonyLiv एप अपने मोबाइल में डाउनलोड करना होगा। पढ़ें विस्तार से

    20:48 (IST)05 Nov 2019
    केबीसी प्ले अलॉन्ग खेल बने करोड़पति
    20:32 (IST)05 Nov 2019
    ये कंटेस्टेंट भी आज बैठेंगी हॉटसीट