KBC 11 August 30, 2019 Episode Updates: अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति का आज 10वां एपिसोड लेकर आए। इसके स्पेशल एपिसोड ‘करमवीर’ में एनडीआरएफ के महानिदेश श्री एसएन प्रधान हॉट सीट पर कमांडेंट अनुपम श्रीवास्तव और प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के साथ मिलकर 25 लाख रुपए जीते। बता दें प्रधान श्री सत्य नारायण प्रधान झारखंड कैंडर के 1988 बैच से आईपीएस अधिकारी हैं। यहां से जीती हुई राशि को ‘भारत के वीर’ पोर्टल के फंड में जमा किया जाएगा। इससे पहले एक तरफ जहां टिक टॉक क्वीन दीपिका शर्मा हॉट सीट से उतर चुकी हैं। वह 6 लाख 40 हजार जीत शो से विदा लीं।
इससे पहले नोएडा की दीपिका 4 लाइफ लाइन का प्रयोग कर 6 लाख 40 हजार जीतीं। 12 लाख 50 हजार के सवाल पर कोई लाइफ लाइन नहीं होने के चलते वह गेम को क्विट कर दिया। इससे पहले गुड़गांव में इलेक्ट्रीशियन का काम करने वाले रंजीत ने 25 लाख रुपए लेकर शो से विदाई ली। इसके बाद शो में आईं दीपिका शर्मा सबसे तेज फास्टेस्ट फिंगर फास्ट का जवाब देकर हॉटसीट पर कब्जा जमाया था।
Highlights
आज का एपिसोड करमवीर में एनडीआरएफ के वीर योद्धा शामिल हुए थे। उन्होंने 3 लाइफ लाइन का प्रयोग करते हुए 25 लाख रुपए जीते। इस रकम को वे भारत के वीर में जमा किए। इस रकम को शहीदों के परिवारों के लिए खर्च किया जाएगा।
महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए पं. रवि शंकर द्वारा रचित राग का क्या नाम है
जवाब- मोहन कौंस
फ्लिप में ये पूछा गया प्रश्न- 2019 जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान ये तस्वीर किस शहर में ली गई थी (पीएम मोदी के साथ ट्रंप)
जवाब- ओसाका
जब 1998 में पोखरण में परणामु परीक्षण हुआ था था तब भारत के रक्षा मंत्री कौन थे।
जवाब- जॉर्ज फर्नांडिस
2018 में आयोजित किस खेल प्रतियोगिता का शुभंकर ओली नाम का एक कछुआ थाजवाब- पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप
इनमें से किस राज्य से झारखंड की सीमा नहीं लगती हैं
जवाब- मध्यप्रदेश
एकमात्र व्यक्ति कौन थे जिसके लिए महाविष्णु ने उन्हें मृत्यु से बचाने के लिए विशेष रूप से अवतार लिया था
जवाब- प्रहलाद
अप्रैल 2019 में जारी इंटरनेशनल श्रम संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक भारत की कौन सी घटना 20वीं शताब्दी की एख मुख्य औद्योगिक आपदा है-
जवाब- भोपाल गैस त्रासदी, 1984
अमिताभ बच्चन के कहने पर एनडीआरएफ के महानिदेश श्री एसएन प्रधान ने रूक जाना नहीं सॉन्ग गाया। वह यह गाना एनडीआरएफ के सभी जवानों को डेडिकेट किया।
इस गीत को सुनकर इसके गायक को पहचानिए- (ऑडियो क्लिप चलता है)
जवाब- मन्ना डे
सवाल- भारत के किस शहर में राष्ट्रीय पुलिस स्मार स्थित हैं।
जवाब- नई दिल्ली
शहीदों के परिवारों के लिए खेल रहे 'करमवीर' में NDRF महानिदेशक एस.एन. प्रधान। इनका साथ देने के लिए कमांडेट प्रदीप कुमार श्रीवास्तव भी हॉट सीट पर आए हैं। 'भारत के वीर' फंड में जमा होगी जीती हुई राशि
हाइड्रोफोबिया जिसका अर्ध है पानी से डर होता है। किस बीमारी को संदर्भित करता है।
जवाब- रेबीज
सोनी सब टीवी पर प्रसारित होने वाला एक सीरियल है जिसकी कहानी राजा कृष्णदेवराय के एख प्रसिद्ध दरबारी कवि के इर्द-गिर्द घूमती है
जवाब- तेलानीराम
एनडीआरएफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत एक खतरनाक आपदा के दौरान विशेषज्ञ प्रतिक्यिा के लिए एक विशेष बल है।
आम बोल चाल की भाषा में इनमें से क्या नजर के और धूप के में वर्गीकृत है-
जवाब- चश्मा
कौन सा शब्द गरम हवा के साथ साथ एक चिकित्सकीय आपातकाली स्थिति को दर्शाता है।
जवाब - लू
सवाल- डॉन फिल्म के इस डायलॉग को पूरा करें
डॉन को पकड़ना मुमकिन ही नहीं - हैं
जवाब- नामुमकिन है
'भारत के वीर' पोर्टल के जरिए जो 2016 में लॉन्च किया गया था। इसके जरिए शहीदों के परिवार की मदद की जाती है। केबीसी से जीती गई राशि इसी के जरिए शहीदों के परिवारों के लिए दी जाएगी।
कई दशकों में इतनी बाढ़ इतने भू-खंड में नहीं आई। 216 टीमें हैं जो लोगों को विपत्ति में मदद करती हैं। - प्रधान ( महानिदेशक, NDRF)
NDRF के वीर योद्धा श्री एस.एन. प्रधान जो महानिदेश हैं, हॉटसीट पर मौजूद हैं। आज के करमवीर एपिसोड का वह हिस्सा बने हैं। श्री सत्य नारायण प्रधान झारखंड कैंडर के 1988 बैच से आईपीएस अधिकारी हैं।
दीपिका शर्मा ने 12 वें प्रश्न पर कोई लाइफ लाइन नहीं होने पर गेम को क्विट कर दिया और 6 लाख 40 हजार की धनराशि जीत विदा लीं।
सवाल- 2019 तक इनमें से किस खेल के लिए अर्जुन पुरस्कार पाने वाली सिर्फ दो महिलाएं शांति मलिक और ओइनम बेमबेम देवी हैं?
जवाब- फुटबाल
सवाल- इनमें से कौन भारत के विदेश मंत्री बनने वाले पहले राजनयिक हैं। (आखिरी लाइफ लाइन का किया प्रयोग)
जवाब- के नटवर सिंह
सवाल- पैराणिक भारतीय परंपरा के अनुसार इनमें से किसे देवों का चिकित्सक माना जाता है।
जवाब- धनवंतरी
यह स्मारक किस नाम से मशहूर है( एक वीडियो क्लिप प्ले होता है)
जवाब -बिग बैन
कौन सी लघुकथ अखबार में छपी इस खबर फ्रांस और बेल्जियम 68वीं सूची मैदान में घावों से मरा नं 77 सिख राइफल्स जमादार लहना सिंह से खत्म हुआ
जवाब- उसने कहा था
इनमें से कौन सी जगह एक दूसरे के करीब हैं
जवाब- गोकुल और वृंदावन
70के दशक मशहूर बारिश सॉन्ग के रिमेक के इस सिंगर ने गाया
जवाब-पपोन
आज का एपिसोड लेकर अमिताभ बच्चन टीवी पर लौट आए हैं। हॉट सीट पर दीपिका शर्मा मौजूद हैं। 12 लाख 50 हजार के सवाल का करेंगी सामना
दीपिका शर्मा आज 12 लाख 50 हजार के सवाल का सामना करेंगी। अब तक उनके पास जीतने के काफी चांस हैं। दीपिका क्या केबीसी के 1 करोड़ के सवाल का सामना करेंगी? आज के शो में होगा कुछ खास
28 अगस्त के एपिसोड में रंजीत से पहले दिल्ली की राजरानी भल्ला ने सिर्फ 2.7 सेंकेड में फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का जवाब देकर केबीसी के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया था। तो वहीं उनसे पहले मध्यप्रदेश के नितिन कुमार पटवा ने ये रिकॉर्ड 3.5 सेकेंड में पूरा किया था।
टिकटॉक ‘क्वीन’ दीपिका 12 लाख 50 हजार के सवाल पर आ पहुंची हैं। इस सवाल के जवाब के लिए बार-बार दीपिका अपना जवाब बदलती नजर आएंगी। ऐसे में बिग बी उन्हें कहेंगे कि आप फिर जवाब बदल लेंगी। क्या दीपिका 12 लाख 50 हजार के सवाल का जवाब देकर आगे बढ़ पाएंगे। देखिए आज के एपिसोड के सारे लाइव अपडेट्स
50 लाख के सवाल को अटेंप्ट न करते हुए रंजीत ने शो से क्विट कर दिया था जिसके बाद वे 25 लाख रुपए लेकर शो से विदाई ली। इसके बाद शो में अब सबसे पहले और तेजी के साथ फास्टेस्ट फिंगर फास्ट का जवाब देकर हॉटसीट पर आ पहुंची हैं दीपिका शर्मा।