KBC 11 August 30, 2019 Episode Updates: अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति का आज 10वां एपिसोड लेकर आए। इसके स्पेशल एपिसोड ‘करमवीर’ में एनडीआरएफ के महानिदेश श्री एसएन प्रधान हॉट सीट पर कमांडेंट अनुपम श्रीवास्तव और प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के साथ मिलकर 25 लाख रुपए जीते। बता दें प्रधान श्री सत्य नारायण प्रधान झारखंड कैंडर के 1988 बैच से आईपीएस अधिकारी हैं।  यहां से जीती हुई राशि को ‘भारत के वीर’ पोर्टल के फंड में जमा किया जाएगा। इससे पहले एक तरफ जहां टिक टॉक क्वीन दीपिका शर्मा हॉट सीट से उतर चुकी हैं। वह 6 लाख 40 हजार जीत शो से विदा लीं।

इससे पहले नोएडा की दीपिका 4 लाइफ लाइन का प्रयोग कर 6 लाख 40 हजार जीतीं। 12 लाख 50 हजार के सवाल पर कोई लाइफ लाइन नहीं होने के चलते वह गेम को क्विट कर दिया। इससे पहले गुड़गांव में इलेक्ट्रीशियन का काम करने वाले रंजीत ने 25 लाख रुपए लेकर शो से विदाई ली। इसके बाद शो में आईं दीपिका शर्मा सबसे तेज फास्टेस्ट फिंगर फास्ट का जवाब देकर हॉटसीट पर कब्जा जमाया था।

Live Blog

23:13 (IST)30 Aug 2019
खेल समाप्त, 25 लाख जीती एनडीआरएफ

आज का एपिसोड करमवीर में एनडीआरएफ के वीर योद्धा शामिल हुए थे। उन्होंने 3 लाइफ लाइन का प्रयोग करते हुए 25 लाख रुपए जीते। इस रकम को वे भारत के वीर में जमा किए। इस रकम को शहीदों के परिवारों के लिए खर्च किया जाएगा।

23:09 (IST)30 Aug 2019
25 लाख के सवाल पर फ्लिप लाइफ लाइन का किया प्रयोग

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए पं. रवि शंकर द्वारा रचित राग का क्या नाम है

जवाब- मोहन कौंस

फ्लिप में ये पूछा गया प्रश्न-   2019 जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान ये तस्वीर किस शहर में ली गई थी (पीएम मोदी के साथ ट्रंप)

जवाब- ओसाका

23:04 (IST)30 Aug 2019
12 लाख 50 हजार के लिए प्रश्न

जब 1998 में पोखरण में परणामु परीक्षण हुआ था था तब भारत के रक्षा मंत्री कौन थे।

जवाब- जॉर्ज फर्नांडिस

22:51 (IST)30 Aug 2019
6 लाख 40 हजार के लिए प्रश्न

2018 में आयोजित किस खेल प्रतियोगिता का शुभंकर ओली नाम का एक कछुआ थाजवाब- पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप

22:34 (IST)30 Aug 2019
3 लाख 20 हजार जीती एनडीआरएफ टीम

इनमें से किस राज्य से झारखंड की सीमा नहीं लगती हैं

जवाब- मध्यप्रदेश

22:27 (IST)30 Aug 2019
9वां सवाल 1 लाख 60 हजार के लिए

एकमात्र व्यक्ति कौन थे जिसके लिए महाविष्णु ने उन्हें मृत्यु से बचाने के लिए विशेष रूप से अवतार लिया था

जवाब- प्रहलाद

22:25 (IST)30 Aug 2019
80 हजार जीते एनडीआरएफ महानिदेश श्री एसएन प्रधान

अप्रैल 2019 में जारी इंटरनेशनल श्रम संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक भारत की कौन सी घटना 20वीं शताब्दी की एख मुख्य औद्योगिक आपदा है-

जवाब-  भोपाल गैस त्रासदी, 1984

22:23 (IST)30 Aug 2019
एनडीआरएफ के महानिदेश श्री एसएन प्रधान ने गाया गाना

अमिताभ बच्चन के कहने पर एनडीआरएफ के महानिदेश श्री एसएन प्रधान ने रूक जाना नहीं सॉन्ग गाया। वह यह गाना एनडीआरएफ के सभी जवानों को डेडिकेट किया।

22:21 (IST)30 Aug 2019
7वां प्रश्न 40 हजार के लिए ये रहा

इस गीत को सुनकर इसके गायक को पहचानिए- (ऑडियो क्लिप चलता है)

जवाब- मन्ना डे

22:19 (IST)30 Aug 2019
6वां प्रश्न, 20 हजार के लिए

सवाल-  भारत के किस शहर में राष्ट्रीय पुलिस स्मार स्थित हैं।

जवाब- नई दिल्ली

22:12 (IST)30 Aug 2019
NDRF महानिदेशक एस.एन. प्रधान के साथ कमांडेट प्रदीप कुमार श्रीवास्तव भी हॉट सीट पर

शहीदों के परिवारों के लिए खेल रहे 'करमवीर' में NDRF महानिदेशक एस.एन. प्रधान। इनका साथ देने के लिए कमांडेट प्रदीप कुमार श्रीवास्तव भी हॉट सीट पर आए हैं। 'भारत के वीर' फंड में जमा होगी जीती हुई राशि

22:08 (IST)30 Aug 2019
पहला पड़ाव, 10 हजार के लिए सवाल

हाइड्रोफोबिया जिसका अर्ध है पानी से डर होता है। किस बीमारी को संदर्भित करता है।

जवाब- रेबीज

22:07 (IST)30 Aug 2019
5000 के लिए ये रहा सवाल

सोनी सब टीवी पर प्रसारित होने वाला एक सीरियल है जिसकी कहानी राजा कृष्णदेवराय के एख प्रसिद्ध दरबारी कवि के इर्द-गिर्द घूमती है

जवाब- तेलानीराम

22:03 (IST)30 Aug 2019
एनडीआरएफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत बनी एक विशेष बल है

एनडीआरएफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत एक खतरनाक आपदा के दौरान विशेषज्ञ प्रतिक्यिा के लिए एक विशेष बल है।

22:00 (IST)30 Aug 2019
एस एन प्रधान के लिए 3 हजार का सवाल

आम बोल चाल की भाषा में इनमें से क्या नजर के और धूप के में वर्गीकृत है- 

जवाब- चश्मा

21:59 (IST)30 Aug 2019
2000 के लिए सवाल

कौन सा शब्द गरम हवा के साथ साथ एक चिकित्सकीय आपातकाली स्थिति को दर्शाता है। 

जवाब - लू

21:58 (IST)30 Aug 2019
हॉट सीट पर NDRF के वीर योद्धा एस एन प्रधान, ये रहा पहला सवाल

सवाल- डॉन फिल्म के इस डायलॉग को पूरा करें

डॉन को पकड़ना मुमकिन ही नहीं - हैं

जवाब- नामुमकिन है

21:48 (IST)30 Aug 2019
'भारत के वीर' पोर्टल में जाएगी केबीसी से जीती हुई राशि

'भारत के वीर' पोर्टल के जरिए जो  2016 में लॉन्च किया गया था। इसके जरिए शहीदों के परिवार की मदद की जाती है। केबीसी से जीती गई राशि इसी के जरिए शहीदों के परिवारों के लिए दी जाएगी।

21:45 (IST)30 Aug 2019
NDRF की 216 टीमें हैं

कई दशकों में इतनी बाढ़ इतने भू-खंड में नहीं आई। 216 टीमें हैं जो लोगों को विपत्ति में मदद करती हैं। - प्रधान ( महानिदेशक, NDRF)

21:41 (IST)30 Aug 2019
केबीसी के करमवीर स्पेशल एपिसोड मे NDRF के वीर योद्धा ने किया शिरकत, हॉट सीट पर हैं श्री एस एन प्रधान

NDRF के वीर योद्धा श्री एस.एन. प्रधान जो महानिदेश हैं, हॉटसीट पर मौजूद हैं। आज के करमवीर एपिसोड का वह हिस्सा बने हैं। श्री सत्य नारायण प्रधान झारखंड कैंडर के 1988 बैच से आईपीएस अधिकारी हैं।

21:33 (IST)30 Aug 2019
12वें प्रश्न पर दीपिका ने क्विट किया गेम, 6 लाख 40 हजार धनराशि अपने नाम किया

दीपिका शर्मा ने 12 वें प्रश्न पर कोई लाइफ लाइन नहीं होने पर गेम को क्विट कर दिया और 6 लाख 40 हजार की धनराशि जीत विदा लीं। 

21:30 (IST)30 Aug 2019
12 वां प्रश्न 12 लाख 50 हजार के लिए, दीपिका ने क्विट किया गेम

सवाल-  2019 तक इनमें से किस खेल के लिए अर्जुन पुरस्कार पाने वाली सिर्फ दो महिलाएं शांति मलिक और ओइनम बेमबेम देवी हैं? 

जवाब- फुटबाल

21:26 (IST)30 Aug 2019
6 लाख 40 हजार के सवाल पर फंसी दीपिका, लाइफ लाइन का किया प्रयोग

सवाल- इनमें से कौन भारत के विदेश  मंत्री बनने वाले पहले राजनयिक हैं। (आखिरी लाइफ लाइन का किया प्रयोग)

जवाब-  के नटवर सिंह

21:20 (IST)30 Aug 2019
दूसरा पड़ाव, 3 लाख 20 हजार के लिए सवाल, लाइफ लाइन का किया प्रयोग

सवाल- पैराणिक भारतीय परंपरा के अनुसार इनमें से किसे देवों का चिकित्सक माना जाता है।

जवाब-  धनवंतरी

21:15 (IST)30 Aug 2019
1 लाख 60 हजार के लिए दीपिक के लिए ये रहा सवाल

यह स्मारक किस नाम से मशहूर है( एक वीडियो क्लिप प्ले होता है)

जवाब -बिग बैन

21:13 (IST)30 Aug 2019
80 हजार के लिए दीपिका के लिए ये रहा सवाल, लाइफ लाइन का किया प्रयोग

कौन सी लघुकथ अखबार में छपी इस खबर फ्रांस और बेल्जियम 68वीं सूची मैदान में घावों से मरा नं 77 सिख राइफल्स जमादार लहना सिंह से खत्म हुआ

जवाब-  उसने कहा था

21:10 (IST)30 Aug 2019
40 हजार के लिए ये रहा सवाल

इनमें से कौन सी जगह एक दूसरे के करीब हैं

जवाब- गोकुल और वृंदावन

21:09 (IST)30 Aug 2019
20 हजार के लिए सवाल ये रहा

70के दशक मशहूर बारिश सॉन्ग के रिमेक के इस सिंगर ने गाया

जवाब-पपोन

21:01 (IST)30 Aug 2019
शुरू हुआ करोड़पति बनने का खेल

आज का एपिसोड लेकर अमिताभ बच्चन टीवी पर लौट आए हैं। हॉट सीट पर दीपिका शर्मा मौजूद हैं। 12 लाख 50 हजार के सवाल का करेंगी सामना

20:58 (IST)30 Aug 2019
क्या 1 करोड़ के सवाल तक पहुंचेगी दीपिका शर्मा

दीपिका शर्मा आज 12 लाख 50 हजार के सवाल का सामना करेंगी। अब तक उनके पास जीतने के काफी चांस हैं। दीपिका क्या  केबीसी के 1 करोड़ के सवाल का सामना करेंगी? आज के शो में होगा कुछ खास

20:55 (IST)30 Aug 2019
केबीसी 11 के ये हैं सबसे तेज फास्टेस्ट फिंगर टेस्ट का जवाब देने वाले नाम

28 अगस्त के एपिसोड में रंजीत से पहले दिल्ली की राजरानी भल्ला ने सिर्फ 2.7 सेंकेड में फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का जवाब देकर केबीसी के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया था। तो वहीं उनसे पहले मध्यप्रदेश के नितिन कुमार पटवा ने ये रिकॉर्ड 3.5 सेकेंड में पूरा किया था।

20:44 (IST)30 Aug 2019
केबीसी के साथ खेले प्ले अलॉन्ग,जीतें शानदार इनाम, 29 अगस्त के ये रहे विनर्स
20:40 (IST)30 Aug 2019
क्या दीपिका 12 लाख 50 हजार के सवाल का दे पाएंगी जवाब?

टिकटॉक ‘क्वीन’ दीपिका 12 लाख 50 हजार के सवाल पर आ पहुंची हैं। इस सवाल के जवाब के लिए बार-बार दीपिका अपना जवाब बदलती नजर आएंगी। ऐसे में बिग बी उन्हें कहेंगे कि आप फिर जवाब बदल लेंगी। क्या दीपिका 12 लाख 50 हजार के सवाल का जवाब देकर आगे बढ़ पाएंगे। देखिए आज के एपिसोड के सारे लाइव अपडेट्स

20:35 (IST)30 Aug 2019
हॉट सीट पर दीपिका शर्मा

50 लाख के सवाल को अटेंप्ट न करते हुए रंजीत ने शो से क्विट कर दिया था जिसके बाद वे 25 लाख रुपए लेकर शो से विदाई ली। इसके बाद शो में अब सबसे पहले और तेजी के साथ फास्टेस्ट फिंगर फास्ट का जवाब देकर हॉटसीट पर आ पहुंची हैं दीपिका शर्मा। 

20:30 (IST)30 Aug 2019
केबीसी के स्पेशल एपिसोड करमवीर में शिरकत करेंगे NDRF के वीर योद्धा