KBC 11, November 4, 2019 Written Episode: हर रोज यानी सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजते ही सभी दर्शक अपने अपने टीवी सेट्स के सामने जमकर बैठ जाते हैं। शो में हॉटसीट पर इस बार बैठे पंकज माहेश्वरी। पंकज राजस्थान से एक कर कंसलटेंट हैं और वर्तमान मे सरकारी शिक्षण परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट क्वालिफाई किया है। वह चार्टर्ड एकाउंटेंट बनने की इच्छा रखते हैं और साथ ही सीए इंटर पास है। हालांकि , वह सीए पाइनल के पहले कुछ प्रयासों को पास नहीं कर सके। लेकिन वह हार नहीं मानना चाहते।

पंकज बताते हैं कि अगर वह केबीसी 11 से अच्छी खासी धनराशी जीते तो अपने पिता की चाय की टूटी दुकान को सही से बनवाएंगे औऱ बाकी पैसे अपने बड़े पापा के चरणों में रखेंगे। क्योंकि उन्होंने बुरे वक्त में पंकज और उनके परिवार का बहुत साथ दिया।

इसे पहले हॉटसीट पर बैठे थे सूरज अशोक शेवतकर। सूरज ने सबसे पहले और तेजी के साथ फास्टेस्ट फिंगर फास्ट के प्रश्न का जवाब दिया था। सूरज महाराष्ट्र से भारतीय रेलवे में एक तकनीशियन हैं। वह अंदनगांव बारी गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में अपनी पत्नी के साथ नागपुर में रह रहे हैं। उनका काम सभी यांत्रिक  कामों से जुड़ा है। जहां वह लीवर, ब3ेक आदि लगाते हैं। यात्री ट्रॅेनों की बोगियों की देखभाल करते हैं। उन्हें मशीनों  और गैस टॉर्च आददि के इस्तेमाल से भी सतर्क रहना पड़ता है।

अशोक बच्चों को मैथ्स पढ़ाते हैं। लेकिन खुद उस सब्जेक्ट को वह 10वीं तक ही पढ़े हैं। कंटेस्टेंट बताते हैं -‘मेरी तो कोई डिग्री नहीं है सर, मैं जो पढ़ाता हूं वह मैथ्स सब्जेक्ट पढ़ाता हूं। मैं खुद ही 10वीं तक पढ़ा हूं।’ इस पर बिग बी झट से पूछते हैं कि -‘फिर कैसे पढ़ा लेते हैं आप?’  इस पर कंटेस्टेंट कहते हैं- ‘हमारे यहां पुलिस और रेलवे के लिए लड़के पढ़ते हैं। तो मैं उनके साथ प्रिप्रेशन करते करते सीखता रहा। मुझे इस विषय की जानकारी होती रही।  2011 से लेकर 2014 तक लगभग 45 लड़के गवर्नमेंट सर्वेस में लग गए।’ इस बीच बिग बी उनसे सवाल करते हैं- आप नौकरी भी कर रहे हैं और कोचिंग भी चला रहे हैं,कैसे? तो वह बताते हैं कि अभी शादी हो गई है तो समय नहीं निकल पाता। लेकिन यूट्यूब के जरिए वह क्लास देते हैं।

Live Blog

Highlights

    22:28 (IST)04 Nov 2019
    समय समाप्ति की घोषणा

    समय समाप्ति की घोषणा- आज का खेल यहीं समाप्त। कल फिर से पंकज माहेश्वरी के साथ खेल की शुरुआत की जाएगी।

    22:27 (IST)04 Nov 2019
    10वां सवाल 3 लाख 20 हजार रुपए के लिए

    इनमें से किसस कंपनी का पहला उत्पाद सनफ्लावर वनस्पति था? (लाइफलाइन ऑडियंस पोल)

    विप्रो

    22:16 (IST)04 Nov 2019
    नौवां सवाल 1 लाख 60 हजार

    अपने पहले प्रयास में मंगल ग्रह पर सफलतापूर्वक एक ऑ4बिटर भेजने वाला एकमात्र देश कौनसा है?

    उत्तर -भारत

    22:15 (IST)04 Nov 2019
    8वां प्रश्न 80 हजार का सवाल

    बजाज ऑटो के आने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर का क्या नाम है?

    उत्तर- चेतक

    22:13 (IST)04 Nov 2019
    7वां सवाल 40 हजार रुपए

    ये किस सुपरहीरो फिल्म का गाना है?

    उत्तर- ए फ्लाइंग जट्ट

    22:04 (IST)04 Nov 2019
    छठां प्रश्न

    यहकिस संस्था की छवि बनी है यूनिफॉर्म के द्वारा

    नौसेना

    22:02 (IST)04 Nov 2019
    चौथा सवाल 4000 के लिए..

    महाभारत कैे अनुसार, दुर्योधन ने चौसर खेल के लिए किसे चुनौती दी

    उत्तर- युधिष्ठिर

    22:00 (IST)04 Nov 2019
    3 हजार रुपए के लिए सवाल 

    एक प्रचलित बाल कथा के अनुसार कौन ऊंचीलाक से अंगूर न पा सकने कैे कारण कहता है- अंगूर खट्टे हैं..

    उत्तर- लोमड़ी

    21:59 (IST)04 Nov 2019
    2000 रुपए के लिए सवाल

    इनमें सेस कौन सा व्यंजन राजस्थान सेस जुड़ा है?

    उत्तर- दाल बाटी

    21:59 (IST)04 Nov 2019
    1000 रुपए के लिए

    भारत में दूरसंचार के संदर्भ में एसटीडी और आईएसडी में डी क्या है

    उत्तर- डाइलिंग

    21:57 (IST)04 Nov 2019
    राजस्थान के पंकज के बारे में जानिए...

    पंकज राजस्थान से एक कर कंसलटेंट हैं और वर्तमान मे सरकारी शिक्षण परीक्षाओं की तैयारी कर रहेहैंष। उन्होंने नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट क्वालिफाई किया है। वह चार्टर्ड एकाउंटेंट बनने की इच्छा रखते हैं और साथ ही सीए इंटर पास है। हालांकि , वह सीए पाइनल के पहले कुछ प्रयासों को पास नहीं कर सके। लेकिन वह हार नहीं मानना चाहते।

    21:55 (IST)04 Nov 2019
    अगले कंटेस्टेंट पंकज माहेश्वरी...

    हॉटसीट पर अब आ बैठे हैं-पंकज माहेश्वरी  । इन्होंने फास्टेस्ट फिंगर फास्ट में सबसे तेज जवाब दिया और हॉटसीट पर कब्जा जमाया।

    21:52 (IST)04 Nov 2019
    9वां प्रश्न 1 लाख 60 हजार के लिए

    1998-से 2001  और 2001 से 2004 में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में इनके पास कौनसा विभाग था?

    उत्तर - डिफेंस। अशोक ने गलत उत्तर चुना । उन्होंने रेलवे चुना। अब सुरज अशोक ने 10000 रुपए ही शो से जीते हैं।

    21:49 (IST)04 Nov 2019
    फ्लिप द क्वेशन में 8वां प्रश्न 80 हजार के लिए

    साइंस एंड टेकनॉलेजी के आधार  पर सूरज के सामने सवाल

    इनमें से किस जीव की हड्डियां नहीं होती.?

    आखिरी लाइफलाइन इस्तेमाल करते हुए (एक्सपर्ट)

    उत्तर- जेली फिश

    21:46 (IST)04 Nov 2019
    8वां प्रश्न 80 हजार रुपए के लिए

    इस तस्वीर में कौन नजर आ रहा है.. 

    उत्तर- राकेश शर्मा

    21:43 (IST)04 Nov 2019
    40 हजार रुपए का सवाल

    भारतीय पौराणिक मान्यता के अनुसार वैतरणी या वैतरणा क्या है? (50-50 लाइफ लाइन का इस्तेमाल करते हुए)

    उत्तर- नरकलोक

    21:41 (IST)04 Nov 2019
    6ठां सवाल 20000 रुपए के लिए

    किस इपकरण का उपयोग कर विद्दुत प्रवाह को मापा जाता है?

    उत्तर- एमीटर

    21:30 (IST)04 Nov 2019
    अपने भाई की बेटी को अपना बनाया, लिया गोद

    भाई के निधन के बाद भाभी ने बेटी को 8साल कीउम्र में हास्टल भेज दिया। फिर अशोक ने लिया फैसला कि वह अपने भाई की बेटी को अपनी बेटी बना कर पालेंगे।

    21:28 (IST)04 Nov 2019
    10000 रुपए के लिए सवाल

    ये गाना किस अभिनेता पर फिल्माया गया है...(ऑडियो)

    उत्तर-  शाहरुख खान

    21:26 (IST)04 Nov 2019
    5000 रुपए के लिए सवाल

    इनमें से कौनसा फाइबर पौधे के बीजों के आसपास के पदार्थ से प्राप्त होता है। (ऑडियंस पोल लाइफलाइन इस्तेमाल करते हुए)

    उत्तर- रुई

    21:16 (IST)04 Nov 2019
    3000 हजार रुपए के लिए सवाल

    इनमें से कौन सा खैेल टीम स्पर्धा है व्यक्तिगत नहीं..

    उत्तर 

    खोखो



    21:15 (IST)04 Nov 2019
    2000 रुपए के लिए अगला सवाल

    2000 रुपए कैे लिए अगला सवाल

    इनमें से क्या 50 वर्ष की अवधि को वर्णित करता है-

    उत्तर- अर्थ शताब्दी

    21:14 (IST)04 Nov 2019
    1000 रुपए के लिए पहला सवाल

    एक मुहावरे के अनुसार जल में रहकर किससे बैर नहीं रखना चाहिए....

    उत्तर- मगरमच्छा

    21:12 (IST)04 Nov 2019
    ऐसे पढ़ाते हैं बच्चों को अशोक..

    वीडियो में बच्चों को सिखाते हैं। पत्नी बनाती हैं उनके वीडियोज

    21:11 (IST)04 Nov 2019
    सक्सेस मिरर नाम की पाठशाला में पढ़ाते हैं अशोक..

    रेलवे में नौकरी हासिल करने से पहले उन्होंने अपने गांव में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सक्सेस मिरर नाम से अपना कोचिंग सेंटर खोला। अभी वह महीने में एक या दो बार पढ़ाते हैं।

    21:08 (IST)04 Nov 2019
    अमरावती के रहने वाले हैं 32 साल के सूरज, बने इस हफ्ते के पहले केबीसी कंटेस्टेंट

    सूरज महाराष्ट्र से भारतीय रेलवे में एक तकनीशियन हैं। वह अंदनगांव बारी गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में अपनी पत्नी के साथ नागपुर में रह रहे हैं। उनका काम सभी यांत्रिक  कामों से जुड़ा है। जहां वह लीवर, ब3ेक आदि लगाते हैं। यात्री ट्रॅेनों की बोगियों की देखभाल करते हैं। उन्हें मशीनों  और गैस टॉर्च आददि के इस्तेमाल से भी सतर्क रहना पड़ता है।

    21:05 (IST)04 Nov 2019
    केबीसी में सूरज ने मारी बाजी, बैठे हॉटसीट पर

    केबीसी में बिग बी के सामने सबसे पहले हॉटसीट पर आ बैठे हैं-सूरज अशोक शेवतकर। सूरज ने सबसे पहले और तेजी के साथ फास्टेस्ट फिंगर फास्ट के प्रश्न का जवाब दिया है।

    21:02 (IST)04 Nov 2019
    आपका फोन जिता सकता है आपको लाखों के प्राइज..

    शो केबीसी हर एपिसोड के साथ घर बैठी जनता के लिए भी एक अहम सवाल पूछा जाता है। इसके बाद अगले एपिसोड में 11 ऐसे लोगों को चुना जाता है जिन्होंने सबसे पहले और सही जवाब दिया हो। ऐसे में कौन बनेगा करोड़पति के 11वें सीजन में सिर्फ हॉटसीट पर ही नहीं आप घर बैठे भी करोड़पति बन सकते हैं।

    20:59 (IST)04 Nov 2019
    आप भी बन सकते हैं करोड़पति..

    कौन बनेगा करोड़पति टीवी दर्शकों का फेवरेट शो है। केबीसी ने अब तक कई लोगों की जिंदगियां बदल दी हैं। घरबैठी जनता की लाइफ में भी ये शो नए नए बदलाव लेकर आया है। जी हां, केबीसी शो में जैसे एक कंटेस्टेंट हॉटसीट पर बैठ कर अमिताभ बच्चन के शो से लाखों करोड़ों जीत सकता है वैसे ही घर बैठे दर्शक भी इस शो से हजारों लाखों जीत सकते हैं। 

    20:52 (IST)04 Nov 2019
    कौन खोलेगा जैकपॉट प्रश्न का द्वार, और बनेगा करोड़पति..

    काफी वक्त से केबीसी सीजन 11 उस शख्स की तलाश में है जो 7 करोड़ के सवाल का जवाब दे डाले। ऐसे में आज के एपिसोड में उम्मीद जताई जा रही है कि नए 10 कंटेस्टेंट्स में से कोई एक जो हॉटसीट पर आएगा वह  जैकपॉट प्रश्न का द्वार खोल सके।