KBC 11 2019 Play Along: केबीसी 11 के चाहने वाले हर रात 9 बजे इसके आने के इंतजार में बैठे रहते हैं। इस शो को आप सिर्फ हॉटसीट पर ही बैठकर नहीं खेल सकते बल्कि वह भी खेल सकते हैं जिनके पास स्मार्टफोन है। इसे खेलने के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नही हैं। आपको बस अपने फोन में सोनी लिव (Sony Liv) एप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद ही आप केबीसी खेल पाएंगे। घर बैठे कर आप इस शो तक पहुंचने का सपना अपने फोन के जरिए पूरा कर सकते हैं।
इसे डाउनलोड करते ही आपके फोन में ये ऐप खुल जाएगी। इसमें आपको अपना नाम पता और कुछ मुख्य जानकारियां देनी होंगी। इसके बाद आप शो के साथ साथ केबीसी प्ले अलॉन्ग खेल पाएंगे। घर बैठे केबीसी प्ले अलॉन्ग खेल कर ढेरों गिफ्ट्स और कैशप्राइज जीतने का सुनहरा अवसर है।इसके लिए आपको करना ये है कि गेम शुरू होते ही हॉट सीट पर बैठे हर कंटेस्टेंट की तरह आपको भी सही जवाब देने होंगे। हर सही जवाब के लिए आपको मिलेंगे कुछ पॉइन्ट्स। इन पॉइन्ट्स को इकट्ठा करके आप भी इन विनर्स की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं।
देखिए एपिसोड 16 के 10 प्ले अलॉन्ग विनर्स के नाम-

इस शो को जोश में नहीं होश में खेले। रात 9 बजे से 10.30 बजे तक आप ढेरों सवालों के सही जवाब देकर अपनी रेंकिंग बढ़ा सकते हैं। हां, सवाल का जवाब गलत होने पर कोई नंबर नहीं कटेंगे। लेकिन हर सही उत्तर के 20 पॉइन्ट्स मिलेंगे। इन पॉइन्ट्स को आपको जमा करना है। अभी तक इस शो के साथ घर बैठे प्ले अलॉन्ग खेलने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अभी तक इस शो से लरगभग 60 हजार लोग विनर बन चुके हैं। शायद अलगा नंबर आपका हो।

