Kaun Banega Crorepati Season 11: कौन बनेगा करोड़पति (KBC 11) के 15वें एपिसोड के विशेष शो ‘कर्मवीर’ में पूर्व आर्मी कैप्टन नवीन गुलिया (Navin Gulia) शिरकत किए। इस दौरान नवीन ने अपनी कहानी से सबको काफी भावुक कर दिया। नवीन कमांडो बनना चाहते थे। देहरादून में एक ट्रेनिंग के दौरान गर्दन की हड्डी टूट गई थी जिससे उनका ज्यादातर शरीर का हिस्सा निष्क्रिय हो गया। इस दुर्घटना में उन्हें स्पाइन इंजरी हुई और गर्दन से नीचे का शरीर पैरेलाइज हो गया था। इसके बावजूद 2004 में दिल्ली से गाड़ी चलाते हुए दुनिया के हाइएस्ट मोटरेबल पास मारसिमिक ला तक गए।
बता दें शो में नवीन ने बताया कि वह 55 घंटो तक लगातार बगैर ब्रेक लिए ड्राइव किए थे। यहां तक पहुंचने वाले वे पहले व्यक्ति थे। इसके लिए लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उनका नाम दर्ज है। बता दें 18632 फीट तक जाने के लिए उन्होंने गाड़ी में खुद ही मॉडिफिकेशन किए थे। इस दौरान एक्सलरेटर, ब्रेक और क्लच सहित सभी कंट्रोल्स हाथों में ही नवीन रखे थे।
बेड पर पड़े-पड़े सीख ली शतरंज
नवीन लोगों के लिए एक मिसाल के तौर पर जाने जाते हैं। बकौल नवीन, मैं कभी हार की तरफ नहीं देखा। मेरा एक कदम भी होता है वह जीत की तरफ होता है। लाइफ सपोर्ट में बीप की आवाज की गिनती करता था। चेस खेला करता था। आईसीयू मरते हुए आदमियों के बीच मैंने दिन गुजारे हैं। दो साल तक अस्पताल में संघर्ष करने के दौरान एक ही चीज थी जो मुझे इंस्पायर करती थी वो थी लाइफ। पक्षाघात के इलाज के लिए 2 साल तक पुणे के मिलिट्री अस्पताल में रखा गया था। इसी दौरान उन्होंने बेड की रेलिंग से शतरंज की बिसात को लटकाकर स्वयं ही शतरंज खेलना सीख लिया। अपने गंभीर स्थिति के बावजूद उन्होंने कंप्यूटर मैनेजमेंट में मास्टर्स का कोर्स पूरा किया और एक स्थानीय शतरंज प्रतियोगिता भी जीती।
नवीन की ऐसी है प्रेम कहानी
बता दें नवीन और उनकी पत्नी दीपा सोशल मीडिया के माध्यम से मिले थे। दीपा को नवीन का जीवन के प्रति साकारात्मक नजरिया बेहद पसंद आया और फिर दोनों को धीरे-धीरे प्यार हो गया। दीपा के माता-पिता नवीन को स्वीकार करने से इंकार कर दिया था। तब दीपा ने उनकी इच्छा के विरुद्ध जाकर नवीन से विवाह कर लिया। शादी के बाद सबकुछ फिर सही हो गया। दोनों ने साल 2004 में शादी की।
बता दें नवीन हरियाणा के बरहना गांव के रहने वाले हैं। वह यहां की लड़कियों के साथ हो रहे भेदभाव पर काम करते हैं। वह अपनी दुनिया अपना आशियाना नामक चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक हैं। यह संस्था वंचित बच्चों के लिए कल्याण के लिए काम करती है। उनकी पत्नी दीपा गोवेकर ट्रस्ट के प्रबंधन का काम करती हैं।
