Kasautii Zindagii Kay 2: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान अब तक दर्शकों की फेवरेट बहू ‘अक्षरा’ के रूप में जानी जाती थीं। लंबे समय तक पॉजिटिव किरदार निभाने के बाद अब हिना खान कोमोलिका के रूप में टीवी की वैंप बनी नजर आ रही हैं। एकता कपूर के शो ‘कसौटी जिंदगी के’ की में आखिरकार हिना खान की एंट्री हो ही गई है। शो में एक्ट्रेस हिना निगेटिव रोल ‘कोमोलिका’ को प्ले करती नजर आ रही हैं।
रविवार को एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने ‘कसौटी जिंदगी के’ का एक जबरदस्त प्रोमो शेयर किया। यह ‘कोमोलिका’ का फर्स्ट लुक प्रोमो है। प्रोमो में एक्ट्रेस हिना खान की कोमोलिका के तौर पर एंट्री होती है। हिना खान की एंट्री काफी जबरदस्त तरीके से दिखाई गई है। वहीं बैकग्राउंड में पॉवरफुल म्यूजिक हिना की एंट्री को और भी दमदार बना रहा है। हिना ने प्रोमो में काले रंग की कलरफुल बीट्स वाली लेहंगा चोली और जूतियां पहनी हुई हैं।
हिना का लुक काफी अट्रैक्टि बनाया गया है। प्रोमो में कोमोलिका का इंट्रो कुछ इस तरह से दिया जाता है, ‘बिजली के तार सी, तेज छुरी की धार सी, बिहार का बेवागपन और बंगाल की अदा है ये। जिसको चाहे पाकर मिटा दे, ऐसी सजा है ये। कौन है ये? अनुराग और प्रेरणा की जिंदगी में आ रही है कोमोलिका।’