‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’फेम करण मेहरा और उनकी पत्नी निशा रावल के बीच का विवाद लंबे समय से चर्चा में बना हुआ है। आए दिन दोनों की तरफ से एक दूसरे को लेकर कई खुलासे और आरोप लगाए जाते हैं। जिसके कारण ये मुद्दा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहता है। हाल ही में करण ने बताया कि वो पिछले एक साल से अपने बेटे से नहीं मिले हैं और उन्हें बेटे के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
सिद्धार्थ कनन के साथ इंटरव्यू में करण ने कहा,”मुझे अपने बेटे के बारे में कुछ नहीं पता है। किसी को कुछ नहीं पता, मेरे पड़ोसी भी उसे नहीं देखते। इस एक साल में धीरे-धीरे उन्हें भी कविश दिखना पूरी तरह बंद हो गया है। मुझे नहीं पता वो क्या कर रहा है, किस हाल में है।” हालांकि करण को विश्वास है कि वो जल्द अपने बेटे से मिलेंगे। उन्होंने कहा,”मुझे लगता है कि मैं जल्द उससे मिलूंगा। तलाक अब भी प्रोसेस में है।”
करण ने ये भी कहा कि कविश पिछले कुछ सालों में बहुत बदल गया है। वो अब कैमरा से डरने लगा है। जो बेहद अजीब बात है, क्योंकि उसे कैमरे को फेस करना बहुत पसंद था।”एक्टर ने प्यार से भरोसा उठने की बात भी की। उन्होंने कहा कि इस जेनेरेशन को प्यार के बारे में कोई आइडिया नहीं है।
बता दें कि करण और निशा 5 सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2012 में शादी की थी। लेकिन साल 2021 में इस कपल के बीच हुए टकराव ने फैंस को हैरान कर दिया। निशा ने करण और उनके परिवार के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके अलावा एक्ट्रेस ने करण पर एक्सट्रा मेरिटल अफेयर का आरोप भी लगाया था।
निशा को कुछ महीनों पहले ही आखिरी बार लॉकअप शो में देखा गया था। जहां वो करण और अपने रिश्ते को लेकर कई बातें करती नजर आईं। निशा ने ये भी बताया था कि शादी में रहते हुए उन्होंने करण को चीट किया था। उन्होंने अपने दोस्त को किस किया था। हालांकि निशा ने ये भी कहा था कि उन्होंने इस बारे में करण को बताया था।
इसके बाद ही करण ने कॉन्फ्रेंस में निशा को लेकर कई खुलासे किए। करण ने निशा पर उन्हीं के मुंह बोले भाई रोहित साठिया के साथ अफेयर होने का आरोप लगाया और कहा कि वो करण के घर पर ही निशा के साथ रह रहा है। इसके बाद एक्ट्रेस ने इसे गलत बताते हुए करण पर कई आरोप लगाए।