The Kapil Sharma Show:  कॉमेडी किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो में इस बार मलंग की स्टार कास्ट पहुंचने वाली है। इस दौरान कपिल शर्मा के फनी बातों से अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी का सामना होने वाला है। शो का एक प्रोमो वीडियो काफी वायरल हो रही है जिसमें अनिल कपूर के हाजिर जवाबी से कपिल भी हैरान रह जाते हैं।

शो पर जैसे ही अनिल कपूर आते हैं उनके स्वागत में कपिल शर्मा उनको मलंग की संज्ञा देते हैं और कहते हैं सर को मलंग में तो होना ही था क्योंकि ये जिंदगी में भी मलंग हैं। वहीं कॉमेडियन आदित्य रॉय कपूर को देखते हुए कहते हैं, चेहरा देखो आदित्य का ये बचपन से ही अमीर है न। आदित्य को टोकते हुए कहते हैं, आप ये बार हर शो पर बोलते हैं। बगल में बैठे अनिल कपूर को कपिल के इस बात पर रहा नहीं जाता है और बोल देते हैं, क्या मैं तुम्हे भिखारी लग रहा हूं।

यही नहीं अनिल कपूर कपिल को अपनी और बातों से चुप करा देते हैं। कपिल, अनिल कपूर से शादी के बाद भी इतने कैसे खुश हैं, इसका राज जानने की कोशिश करते हैं। वे पूछते हैं, शादी के इतने साल बाद भी आप कैसे खुश रहते हैं? कुछ टिप्स हमें भी दे दो गुरुदेव। अनिल कपूर कहते हैं इसके लिए नारी शक्ति, बीवी शक्ति और सहन शक्ति होने चाहिए। एक्टर के इस जवाब पर हर कोई हंसने लगता है।

कपिल अगला सवाल करते हैं, जैकी श्रॉफ शो पर आए थे, वे एक मुहिम चला रहे हैं, प्लांट्स लगाने की। आप उससे जुड़े हैं या कुछ प्लांट्स वगैरह लगाते हैं। कपिल के इस सवाल का अनिल कपूर काफी मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहते हैं, मुझे प्लांट्स लगाने की क्या जरूरत है, मैं पूरा जंगल लेकर ही घूमता हूं। अनिल कपूर इसके साथ ही अपनी बनियान ही उपर कर देते हैं।