Kamya Panjabi Marriage: काम्या पंजाबी ने 40 साल की उम्र में दोबारा शादी की है। टीवी एक्ट्रेस काम्या शलभ डांग से शादी के बंधन में बंधी है। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर ढेरों तस्वीरें वायरल हो रही हैं। शादी संगीत मेहंदी के वीडियोज भी सामने आए हैं। ऐसे में काम्या के फैंस जहां उन्हें मुबारकबाद देते दिखे, वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे जो काम्या की खुशी में शामिल होने की बजाय निगेटिव कमेंट्स करते नजर आए। एक यूजर ने काम्या को ट्रोल करने की कोशिश की।
एक सोशल मीडिया यूजर ने एक्ट्रेस को ट्रोल करने की कोशिश करते हुए कहा- तुम तो पहले से ही 2 बच्चों की मां हो तो फिर क्यों शादी की? मेरा मतलब है फिर से क्यों?’ ट्रोल की इस बात को लेकर काम्या की बेस्ट फ्रेंड कविता कौशिक ने करारा जवाब दिया।
चंद्रमुखी चौटाला फेम एक्ट्रेस ने ट्रोल को कहा- क्योंकि आप शादी करते हैं साथी-कंपेनियन बेस्ट फ्रेंड-सोलमेट पाने के लिए। जिंदगी भर के लिए। यहां जिंदगी बच्चे पैदा करने से कहीं आगे है।’ कविता ने आगे कहा- ‘उन लोगों में कमियां मत ढूंढों जो अपनी जिंदगी को खुशनुमा बनाने की कोशिशों में जुटे हैं। आप भी खुश रहो और दूसरों को भी खुश रहने दो बजाए कि सिली सवाल पूछो दूसरों से खास तौर पर उनके अच्छे टाइम पर।’
एक्ट्रेस के पति शलभ पेशे से डॉक्टर है। साल भर पहले ही दोनों की मुलाकात हुई थी। एक साल तक दोनों ने डेट किया और फिर शादी का मन बना लिया। काम्या को पहले पति से एक बेटी है आरा। काम्या औऱ बंटी नेगी साल 2013 में अलग हो गए थे। वहीं शलभ का भी एक बेटा है। काम्या और शलभ की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सामने आई।
अब कपल की शादी की ऑफीशियल वेडिंग वीडियोज भी सामने आई हैं। मेहंदी, संगीत और हल्दी के अलावा शादी की वीडियोज काम्या ने अपने इंस्टाग्राम से शेयर की हैं। इन वीडियोज को फैंस देखना काफी पसंद कर रहे हैं। यहां देखें काम्या की मेहंदी की वीडियो:-

