अमिताभ बच्चन की मेजबानी वाले शो कौन बनेगा करोड़पति में हर रोज शो के लास्ट में एक ऐसा सवाल पूछा जाता है जिसमें विजेता को इनाम दिया जाता है। इस सवाल का जवाब एसएमएस के जरिए दिया जा सकता है। इस सवाल का जवाब देने के लिए केवल रात बारह बजे तक का वक्त रहता है। इस प्रतियोगिता के बारे में एक ध्यान देने वाली एक बात यह भी है कि इसे केवल जियो फोन के उपभोक्ता ही खेल सकते हैं ।आज भी शो के अंत में एक सवाल पूछा जाएगा और इनमें से एक विजेता चुन कर उसे डेटसन की रेडीगो कार इनाम दी जाती है। इसी तरह इस बार कौन बनेगा करोड़पति शो में जियो ने घर बैठी जनता के लिए एक विशेष गेम शुरू किया है जिसमें घर बैठी जनता भी कौन बनेगा करोड़पति लाइव खेल कर इनाम जीत सकती है।
इसके लिए बस अपने जियो नेटवर्क के जरिए जियो चैट डाउनलोड करना होगा और उसके बाद अपना नंबर रजिस्टर करके जो सवाल कौन बनेगा करोड़पति में लाइव पूछे जा रहे होंगे वही सवाल जियो चैट में भी आएंगे वहां अपना सही उत्तर गहर बैठे आप दे सकते हैं। जिस खिलाड़ी के सबसे ज्यादा सही उत्तर होंगे वो इस खेल का विजेता बनेगा। इस तरह घर बैठे लोग भी अब कौन बनेगा करोड़पति के लाइव खिलाड़ी हो सकते हैं। इस प्रतियोगिता के बारे में एक ध्यान देने वाली एक बात यह भी है कि इसे केवल जियो फोन के उपभोक्ता ही खेल सकते हैं।
– कौनसी बिमारी एक प्रकार के परजीवी प्रोटोजोआ के कारण होती है?
– किस फिल्म की कहानी चेतन भगत के उपन्यास से प्रेरित नहीं है?
– राजीव गांधी खेल रत्न पुरूस्कार से सम्मानित होने वाली पहली मुक्केबाज कौन है?
– 2017 में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित इनमें से किस एतिहासिक घटना के 75 वर्ष पूरे हुए?
– इसरो का प्रस्तावित आदित्य मिशन किस खगोलीय पिंड का अध्ययन करेगा?
– किस जानवर के बच्चे को बछड़ा कहते हैं?
– कन्यादान और सप्तपदी का संबंध इनमें से किस रस्म से है?