Indian Idol 11 Grand Finale Winner: सोनी टीवी के मशहूर सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 11 में लोगों के दिल जीतने वाले सनी हिंदुस्तानी विनर बने। वहीं लातूर के रोहित राउत फर्स्ट रनरअप बने। सनी भटिंडा के रहने वाले हैं जो पहले बूट पॉलिश का काम करते थे। जीत के बाद सनी को 25 लाख की इनाम राशि के साथ चमचमाती ट्रॉफी और टाटा अल्ट्रोज कार प्रदान की गई। साथ ही हिमेश की अगली फिल्म में गाने का मौका भी दिया गया। वहीं रोहित को 5 लाख रुपए की इनाम राशि दी गई।

फाइनलिस्ट में शामिल अकोना मुखर्जी तीसरे नंबर पर आईं जिन्हें 5 लाख मिले। चौथे नंबर और 5वें नंबर पर क्रमशः रिधम कल्याण और अदरिज घोष चुने गए जिन्हें 3 -3 लाख रुपए मिले। सनी हिंदुस्तानी विनर में अपना नाम सुन जमीन पर ही बैठ गए। सनी नुसरत फतेह की आवाज में गाने को लेकर काफी तारीफें पाएं। फाइनल में पहुंचे सभी पांच कंटेस्टेंट के लिए कुल 5 करोड़ लोगों ने वोट किया था।

गौरतलब है कि शो के फिनाले में टॉप-5 कंटेस्टेंट्स पहुंचे जिसमें भट‍िंडा के सन्नी हिंदुस्तानी, लातूर के रोहित राउत, कोलकाता के अद्रिज घोष और अनकोना मुखर्जी और अमृतसर के रिधम कल्याण ने जगह बनाई थी। शो के जज के तौर पर कंपोजर हिमेश रेशमिया, विशाल ददलानी और सिंगर नेहा कक्कड़ जुड़े रहे। शो को होस्ट आदित्य नारायण ने किया है। सभी वोट 10:30 तक किए लाइव वोटिंग को ही शामिल किया गया था।

Indian Idol 11: कंटेस्टेंट के परफॉर्मेंस पर भावुक हुए जजेज, फूट फूट कर रोए हिमेश रेशमिया; विशाल, नेहा कक्कड़ ने दिया सहारा

 

Live Blog

Highlights

    23:37 (IST)23 Feb 2020
    सनी ने जीता इंडियन आइडल के 11वें सीजन का खिताब

    सोनी टीवी के मशहूर सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 11 में लोगों के दिल जीतने वाले सनी हिंदुस्तानी विनर बने। वहीं लातूर के रोहित राउत फर्स्ट रनरअप बने। सनी भटिंडा के रहने वाले हैं जो पहले बूट पॉलिश का काम करते थे। जीत के बाद सनी को 25 लाख की इनाम राशि के साथ चमचमाती ट्रॉफी और टाटा अल्ट्रोज कार प्रदान की गई। साथ ही हिमेश की अगली फिल्म में गाने का मौका भी दिया गया। वहीं रोहित को 5 लाख रुपए की इनाम राशि दी गई। तीसरे नंबर पर आईं अकोना मुखर्जी को 5 लाख मिले। चौथे नंबर और 5वें नंबर पर क्रमशः रिधम कल्याण और अदरिज घोष चुने गए जिन्हें 3 -3 लाख रुपए मिले।  कुल मिलाकर 5 करोड़ से भी ज्यादा वोट मिले हैं।

    23:03 (IST)23 Feb 2020
    सभी कंटेस्टेंट अपनी आखिरी परफॉर्मेंस दे रहे

    सभी कंटेस्टेंट साथ में अपनी आखिरी परफॉर्मेंस दे रहे हैं। अदरिज, अनकोना, सनी और रिधम मिलकर हिमेश, नेहा और विशाल के गाने गाते हैं जिसे सुन नेहा और हिमेश काफी भावुक हो जाते हैं और फूट फूट कर रोने लगते हैं।

    22:51 (IST)23 Feb 2020
    हिमेश रेशमिया के बाद सलमान और सनी ने की जुगलबंदी

    हिमेश रेशमिया शो पर अपने कई मशहूर गानों की प्रस्तुति देते हैं। जिसके बाद सभी मिलकर हिमेश के लिए गाना गाते हैं और उन्हें सुर का बाहुबली करार देते हैं। हिमेश के बाद सलमान अली और सनी की जुगलबंदी होती है। दोनों के परफॉर्मेंस देख हैरान हो जाते हैं।

    22:16 (IST)23 Feb 2020
    हर्ष ने आदित्या का उड़ाया मजाक

    कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया भी अपने शो इंडियाज बेस्ट डांसर का प्रोमोशन करने पहुंचे। भारती ने हर्ष को इसके लिए ऑडिशन देने को कहा जिसपर कहा-मुझे नाचना नहीं आता। भारती कहती हैं सब जानते हैं तुझे कुछ नहीं आता। तब हर्ष आदित्य की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इसमें क्या है गाने ना गाने वाला भी सिंगिंग रिएलिटी शो होस्ट तो कर ही सकता है...

    22:03 (IST)23 Feb 2020
    नेहा कक्कड़ ने आदित्य के साथ दिया कड़क परफॉर्मेंस

    शो की जज रहीं नेहा कक्कड़ और होस्ट आदित्य नारायण की केमिस्ट्री फिनाले पर भी दिखी। आज फिर कित्थे गाने पर दोनों ने ब्लॉकबस्टर परफॉर्मेंस दिया। पूरे सीजन आदित्य और नेहा के बीच शादी की खबरों को फैंस खूब एन्जॉय किए।

    21:49 (IST)23 Feb 2020
    सनी हिंदुस्तानी का दमदार परफॉर्मेंस, सुन हैरान हुए आयुष्मान

    कईलोगों के रूह में उतर चुके मेरे रश्के कमर गाने पर जब सनी ने अलाप ली और गाना शुरू किया तो आयुष्मान सुन हैरान हो गए। सनी की आवाज ननुसरत फतेह अली खान से मिलती जुलती है। इस बात को कई सेलिब्रेटी कह चुके हैं।

    21:30 (IST)23 Feb 2020
    बुलेट पर बैठकर विशाल ददलानी ने गाया स्लो मोशन सॉन्ग

    शो के जज रहे विशाल ददलानी ने बुलेट पर बैठकर शो पर परफॉर्म करने आए। वह सलमान खान के स्लो मोशन गाने को गाया। इसके बाद वह घुंघरू टूट गा सबको झूमा दिया।

    21:26 (IST)23 Feb 2020
    अमिताभ बनकर शो पर लौटे कृष्णा अभिषेक

    कृष्णा अभिषेक अमिताभ बच्चन के गेटअप में शो पर दोबारा लौटते हैं। आते ही कौन बनेगा करोड़पति खेलने के लिए बोलते हैं जिसपर आदित्य कहते हैं कि ये सिंगिंग शो है। वहीं वह नेहा को जया बुलाते समझते हैं । इसके साथ ही सभी कंटेस्टेंट के साथ मेरा वाला डांस गाने पर परफॉर्म करते हैं।

    21:16 (IST)23 Feb 2020
    आयुष्मान खुराना के साथ परफॉर्म करने की अनकोना ने की गुजारिश
    21:14 (IST)23 Feb 2020
    अनकोना मुखर्जी दे रहीं परफॉर्मेंस

    अनकोना मुखर्जी ये मेरा दिल प्यार का दीवाना गाने पर परफॉर्म कर रही हैं। अनकोना को सपना यानी कृष्णा ने नाम पुकारते हुए अनाकोंडा बोल दिया था...

    20:49 (IST)23 Feb 2020
    रिधम कल्याण का परफॉर्मेंस मिस कर दिए तो यहां देखिए..
    20:48 (IST)23 Feb 2020
    सपना ने अपने पंचेज से लगवाए ठहाके

    कपिल शो से सपना यानी कृष्णा भी अपने कॉमेडी से हंसी का तड़का लगाए। सपना बने कृष्णा ने आदित्य नारायण और नेहा कक्कड़ का जमकर मजाक बनाया। सपना कहती है कि नेहा को पेपर में टिशू पसंद है और मुझे पेपर में इश्यू पसंद है। कृष्णा ने फिर आदित्य से पूछा पापा को नहीं बुलाया। तू दो शो क्या होस्ट कर लिया अपने पापा को ही भूल गया।

    20:36 (IST)23 Feb 2020
    आयुष्मान ने पूजा बन कंटेस्टेंट को दिया ये टिप्स

    जैसा की अदरिज घोष काफी शर्मीले कंटेस्टेंट माने जाते हैं, खिंचाई करते हुए शो के होस्ट आदित्य नारायण ने आयुष्मान खुराना को मंच पर बुलाया और अदरिज को टिप्स देने के लिए कहा। एक्टर ने पूजा बन कंटेस्टेंट से फ्लर्ट किया। 

    20:24 (IST)23 Feb 2020
    अदरिज घोष दे रहे परफॉर्मेंस

    अदरिज घोष हवा में लटकते हुए अपनी परफॉर्मेंस की शुरुआत की। वह एक हसीना थी एक दीवाना था गाने पर परफॉर्मेंस दे रहे हैं। उनका ये अंदाज देख  उनके माता-पिता काफी भावुक हुए और खड़े होकर तालियां बजाईं

    20:21 (IST)23 Feb 2020
    डोली में बैठकर शो पर पहुंचे आयुष्मान खुराना

    आयुष्मान खुराना अपनी फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान का प्रोमोशन करने डोली में पहुंचे। फिल्म के कास्ट गजराज ने कहा कि जहां से शुरुआत की थी वहीं पर खत्म होगी।

    20:08 (IST)23 Feb 2020
    रिधम कल्याण दे रहे प्रस्तुति

    फाइनलिस्ट में से एक रिधम कल्याण अपनी आखिरी परफॉर्मेंस दे रहे हैं। रिधम सैफ अली खान और शाहिद कपूर की फिल्मों के गाने गाकर समा बांधने का काम किया।

    20:05 (IST)23 Feb 2020
    5 महीने बाद आज खत्म हो जाएगा शो का सफर

    5 महीने बाद शो के खत्म हो जाने को लेकर इसके जज रहे विशाल ददलानी काफी भावुक हुए और कहा कि इनके साथ खड़े होने सौभाग्य की बात है। हिमेश ने सनी और अदरिज को फिल्मों में दिया ब्रेक

    20:03 (IST)23 Feb 2020
    अर्चना पूरन सिंह ने सनी को दी शुभकानाएं

    द कपिल शर्मा शो की जज अर्चना पूरन सिंह ने भी फिनाले से पहले कंटेस्टेंट को शुभकामनाएं दी हैं वह भी खास अंदाज में।