‘सीरियल ये है मोहब्बतें’ से फेम पाने वालीं दिव्यंका त्रिपाठी बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ बचपन से ही बहुत होनहार थीं। एक जमाने में टॉमबाय बन कर घूमने वालीं दिव्यंका त्रिपाठी आज टीवी की सबसे सुंदर एक्ट्रेस में से एक हैं। दिव्यांका अपने स्कूल कॉलेज के दिनों से ही बहुत होनहार रहीं। वहीं टीवी सीरियल्स की ये एक्ट्रेस एक माउंटेनियर भी रह चुकी हैं। दिव्यंका बचपन से ही अपनी लाइफ में कुछ अलग करने की चाह रखती थीं। दिव्यंका के घर परिवार का माहौल कुछ ऐसा था कि जिसके चलते उन्होंने खुद को लड़के जैसा मानना शुरू कर दिया था। इसके चलते उनकी इच्छा थी कि वह अपने माता पिता को बेटे की कमी महसूस न होने दें। इसके चलते उन्होंने माउंटेनियर का कोर्स किया।
वह बताती हैं, ‘इसके अलावा मैं घर की दूसरी बेटी थी, इसलिए घर में ऐसा माहौल था कि हाय-हाय दूसरी हो गई वह भी बेटी। इसके बाद मेरे अंदर ऐसा हुआ कि मैं दूसरी बेटी हूं लेकिन अब बेटे वाला कारनामा कर के दिखाना है। इस दौरान मुझे नहीं पता था कि मेरी शक्ल लड़कियों वाली है। मुझे बाद में रिलाइज हुआ कि मैं प्रिटी हूं। मुझे नहीं पता था कि मैं लड़की हूं, इस दौरान मैं एक कान में बाली पहन के घूमा करती थी। मैंने कभी टाइट फिटिंग कपड़े नहीं पहने थे। लेकिन लड़के तब भी मुझे पसंद करते थे। जब एक बार मैं दिल्ली गई थी तब एक लड़के ने मुझे छेड़ा था। लड़कियों को बुरा लगता था जब कोई उन्हें छेड़ता था, लेकिन मुझे अच्छा लगता था क्योंकि बहुत वक्त के बाद कोई छेड़ता था मुझे।’
A post shared by Divyanka Vivek Dahiya (@divyankavivekfanclub) on
दिव्यंका बताती हैं कि एक दिन जब किसी ने उन्हें छेड़ा तब जाकर उन्हें अहसास हुआ कि वह एक लड़की हैं, वह भी बेहद खूबसूरत। इसके बाद उन्होंने एक ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया। इसके चलते वह मिस भोपाल भी बनीं। दिव्यंका बताती हैं कि माउंटनेरिंग कोर्स के दौरान उन्हें अपने कोच पर क्रश था। इसके चलते वह उनसे फ्लर्ट भी कर लिया करती थीं। वहीं दिव्यंका एक शूटर भी रह चुकी हैं। इसके चलते अभिनव बिंद्रा से वह काफी प्रभावित थीं। वहीं वह उनके आइडल भी बन गए थे। वह बताती हैं कि वह उनके जैसा बनना चाहती थीं।