Dance Deewane 2 2019 Finale: शो डांस दीवाने सीजन 2 को उसका विनर 28 सितंबर के ग्रैंड फिनाले में मिल गया। शो के इस सीजन के विनर जमशेदपुर के रहने वाले विशाल सोनकर बनें। विनर की घोषणा सलमान खान के सामने माधुरी दीक्षित ने किया। विशाल दूसरे जेनरेशन के डांस कंटेस्टेंट थे। विशाल के विनर बनने के बाद उनको टाइटल ट्रॉफी के साथ प्राइज मनी के रूप में 15 लाख रुपए प्रदान किए गए। विशाल ने जेनरेशन वन के कंटेस्टेंट त्वीषा-विहान और जेनरेशन 3 के डांसर मेहुल मेहता को पीछे छोड़ते हुए यह खिताब अपने नाम किया। विशाल जमशेदपुर में एक डिलीवरी ब्वॉय का काम किया करते थे।
विशाल ने शो में 6 कंटेस्टेंट्स के बीच से विनर के पायदान पर पहुंचने का काम किया। बता दें फाइनल में परमदीप सिंह, विशाल सोनकर, मेहुल मेहता, स्नेहा, ओम शुभम महापात्रा, ट्वीशा और विहान पहुंचे थे। ये कंटेस्टेंट फिनाले में एक से एक जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस देते दिखे। शो के इस सीजन के आखिरी एपिसोड में माधुरी दीक्षित के साथ प्रियंका चोपड़ा भी नजर आईं।
Congratulations to the all rounder Vishal Sonkar from Generation 2. Hindustan ne inhe chuna hain #DanceDeewane2 ka champion.#SalmanOnDanceDeewane #DD2Finale
Anytime on @justvoot@priyankachopra @BeingSalmanKhan @MadhuriDixit @Thearjunbijlani @TheTusharKalia @ShashankKhaitan pic.twitter.com/NVoVEEM3zi
— COLORS (@ColorsTV) September 28, 2019
बता दें, शो में जज के तौर पर डांसिंग क्वीन माधुरी दीक्षित के अलावा शशांक खेतान और तुषार कालिया नजर आए थे। वहीं ग्रैंड फिनाले में प्रियंका चोपड़ा भी पहुंची थीं। प्रियंका के जाने के बाद सलमान खान मंच पर आए और अपने आने वाले शो बिग बॉस का प्रोमोशन करते दिखे। प्रियंका चोपड़ा और माधुरी दीक्षित ने मिलकर काफी जबरदस्त परफॉर्मेंस भी दिया।
डांस दीवाने 2 के विनर जमशेदपुर के विशाल बनें। वह जेनरेशन वन के कंटेस्टेंट त्वीषा और विहान और जेनरेशन 3 के कंटेस्टेंट मेहुल मेहता को विनर लिस्ट में पीछे छोड़ते हुए यह खिताब अपने नाम किया। विशाल को विनर के रूप में टाइटल ट्रॉफी और 15 लाख रूपए दिए गए। वहीं बाकी के कंटेस्टेंट को 5-5 लाख की राशि प्रदान की गई।
सलमान खान बस थोड़ी देर में डांस दीवाने 2 के विनर की घोषणा करने वाले हैं। वहीं अब तक अलग-अलग जेनरेशन के विनर की घोषणा हो चुकी है। मेहुल पहले जेनरेश, जमशेदपुर के रहने वाले विशाल दूसरे जेनरेशन तो त्वीषा और विहान पहले जेनरेशन के विनर बन चुके हैं। इनमे से ही कोई विनर बनने वाला है।
डांस रिएलिटी शो की जज माधुरी दीक्षित फिनाले एपिसोड में 'घर मोरे परदेसिया' गाने पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दीं। माधुरी इस दौरान फिल्म 'कलंक' के गाने 'तबाह हो गए' पर परफॉर्म किया। देखें वीडियो-
दूसरे जेनरेशन के डांसर विशाल सोनकर अपना फिनाले परफॉर्मेंस देने आए। विशाल ने अपने डांस में कई सामाजिक जिम्मेदारियों को दर्शाने की कोशिश की। जीवन की एक पूरी जर्नी को अपने डांस में उतार दिया। सभी जजेज ने विशाल को काफी प्रोत्साहित किए। विशाल जमशेदपुर के रहने वाले हैं। आर्थिक तंगी के कारण वह फूड डिलीवरी का काम करते थे। इससे बचे समय को वह अपने डांस में लगाता था। इस दौरान प्रियंका ने कहा ठोकरें राह के रोकने वाले नहीं होते, वह आगे भी बढ़ाते हैं।
जेनरेशन 1 के डांस कंटेस्टेंट ओम शुभम महापात्रा ने अपने डांस से बड़ों-बड़ों को चौकाने का काम किया। एड़ियों पर उसके फ्लिक देख प्रियंका चोपड़ा भी दंग रह गईं। शुभम में साडा हक सॉन्ग पर भी हैरान कर देने वाला डांस का हुनर दिखाया। इस दौरान सभी जजेज ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया। प्रियंका चोपड़ा ने कंप्लीमेंट के तौर पर शुभम से कहा कि तुम आंखों में देख कर डांस करते हैं। आप सच्ची में स्टार हैं। माधुरी ने कहा माइंड ब्लोइंग डांस। डांस में स्वैग है।
आज डांस दीवाने का ग्रैंड फिनाले है। आज इस शो का विनर मिल जाएगा। इस दौरान इस फिनाले को और ग्लैमर बनाने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने देसी गर्ल गाने पर धमाकेदार एंट्री ली।
ओटीटी प्लैटफॉर्म में आप डांस दीवाने के अंतिम एपिसोड को लाइव Voot.com पर देख कर शो का आनंद उठा सकते हैं। वहीं स्मार्टफोन में गूगल प्ले से इसके ऐप द्वारा भी इस शो के फिनाले का लुत्फ उठा सकते हैं।
डांस दीवाने के दूसरे सीजन का आज ग्रैंड फिनाले है। शो में स्पेशल गेस्ट के तौर पर प्रियंका चोपड़ा आने वाली हैं। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा और माधुरी दीक्षित परफॉर्म करते नजर आएंगी माधुरी दीक्षित और प्रियंका के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कलर्स ने ये वीडियो अपने ऑफीशियल अकाउंट से शेयर किए हैं। माधुरी दीक्षित इस शो के बीच में अपना स्पेशल परफॉर्मेंस भी देंगी। माधुरी ब्लैक कलर का आउटफिट पहन कर स्पेशल परफॉर्मेंस देती दिखेंगी। प्रियंका और माधुरी के डांस का तड़का शो में लगने वाला है।
ट्वीशा और विहान के डांस के साथ-साथ दोनों के क्यूटनेस को दर्शक काफी पसंद करते आए हैं। दोनों ने इस मुकाम पर पहुंचने के लिए हरतरह के डांस परफॉर्मेंस जजेज का दिल जीतते आए हैं लेकिन क्या आज वह जीत के दावेदार बनेंगे...
डांस दीवाने के दूसरे सीजन के फिनाले में 6 कंटेस्टेंट्स जीत के लिए अपना धमाकेदार परफॉर्मेंस देते नजर आएंगे। सभी कंटेस्टेंट ट्रॉफी को अपने नाम करने के लिए एक-दूसरे को टक्कर देते दिखाई देंगे। फाइनलिस् की लिस्ट में परमदीप सिंह, विशाल सोनकर, मेहुल गुप्ता, स्नेहा अदापवार, ओम शुभम महापात्रा, त्विशा और विहान पहुंचे हैं। 3 जनरेशन के ये कंटेस्टेंट्स जीत के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं।