Dance Deewane Season 2 Finale Finalists, Performances, Guests: शो डांस दीवाने सीजन 2 का आज ग्रैंड फिनाले है। शो में स्पेशल गेस्ट के तौर पर प्रियंका चोपड़ा आने वाली हैं। ऐसे में इस शो के और प्रियंका के फैंस उन्हें कलर्स टीवी पर रात 8 बजे प्रसारित होने जा रहे डांस दीवाने में देखने के लिए बेताब हैं। शो के इस आखिरी एपिसोड का आगाज बड़े ही शानदार अंदाज में किया जाएगा। तो वहीं प्रियंका की एंट्री भी उनकी तरह ग्रैंड होगी। खास बात ये होगी कि एक ही मंच पर दो दिग्गज अदाकाराएं एक साथ डांस परफॉर्मेंस देदी दिखेंदी। जी हां, हम बात कर रहे हैं माधुरी दीक्षित और प्रियंका चोपड़ा की।

प्रियंका कई बार माधुरी को अवॉर्ड फंक्शन्स पर उनके गानों पर स्पेशल ट्रिब्यूट देती नजर आती रही हैं। माधुरी और प्रियंका को साथ में डांस करते भी देखा गया है। इस बार प्रियंका माधुरी के साथ अपने गानों पर भी थिरकती नजर आएंगी। माधुरी और प्रियंका को साथ डांस करते देखने के लिए फैंस खासा एक्साइटेड हैं।

माधुरी दीक्षित और प्रियंका की कई सारी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं। कलर्स ने ये वीडियो अपने ऑफीशियल अकाउंट से शेयर किए हैं। माधुरी दीक्षित इस शो के बीच में अपना स्पेशल परफॉर्मेंस भी देंगी। माधुरी ब्लैक कलर का आउटफिट पहन कर स्पेशल परफॉर्मेंस देती दिखेंगी। अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक्ट्रेस ने अपनी एक तस्वीर भी शेयर की थी। इस तस्वीर में माधुरी ने ब्लैत कलर का खूबसूरत आउटफिट पहना है साथ में गजरा लगाया है। माधुरी इसमें पोज देती दिख रही हैं। माधुरी की ड्रेस को लेकर फैंस कह रहे हैं कि माधुरी को इस ड्रेस में डांस करते देखने का बहुत दिल चाह रहा है। देखें प्रियंका चोपड़ा की शो में एंट्री:-

यहां देखें माधुरी और प्रियंका का ‘पिंगा’ डांस

तो वहीं कंटेस्टेंट्स के डांस का टशन भी ऐसा होगा कि लोग देखते रहजाएंगे। देखें ट्वीश और विहान के धमाकेदार परफॉर्मेसं की एक झलक-

(और Entertainment News पढ़ें)