Dance Deewane 2 Finale Winner Name Written Updates : कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले मशहूर डांस रिएलिटी शो डांस दीवाने 2 का ग्रांड फिनाले संपन्न हुआ। शो के इस सीजन के विनर के रूप में विशाल सोनकर मिले। इसकी घोषणा माधुरी दीक्षित ने किया। विशाल सोनकर दूसरे जेनरेशन के कंटेस्टेंट थे। विशाल ने पहले जेनरेशन के त्वीषा और विहान और तीसरे जेनरेशन के कंटेस्टेंट मेहुल मेहता को पीछे छोड़ते हुए यह खिताब अपने नाम किया। फाइनल में 6 कंटेस्टेंट पहुंचे थे जिनके बीच से 3 जेनरेशन के विनर की घोषणा की गई। इसके बाद इनके बीच से विशाल को इस सीजन का विनर घोषित किया गया।
बता दें विशाल झारखंड के जमशेदपुर के रहने वाले हैं। वह एक फूड डिलीवरी का काम किया करते थे। वहीं विशाल के पिता एक सिक्योरिटी गार्ड हैं। आर्थिक तंगी के कारण विशाल को काम करना पड़ा। इस दौरान बचे हुए समय में वह डांस की प्रैक्टिस किया करते थे। विशाल को विनर बनने के बाद टाइटल ट्रॉफी प्रदान किया गया इसके साथ ही 15 लाख रुपए विनर प्राइज के रूप में मिले। वहीं बाकी के कंटेस्टेंट को 5-5 लाख रुपए प्रदान किए गए।
आज के शो में शो की जज माधुरी दीक्षित फिनाले एपिसोड में धमाकेदार परफॉर्मेंस दीं। माधुरी इस दौरान फिल्म ‘कलंक’ के दो गाने ‘तबाह हो गए’ और ‘घर मोरे परदेसिया’ गाने पर परफॉर्म कर शो में एक अलग ही समा बांधने का काम किया। ब्लैक कलर के ड्रेस में माधुरी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं शो में स्पेशल गेस्ट के तौर पर पधारीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भी माधुरी के साथ पिंगा गाने पर काफी जबरदस्त परफॉर्मेंस दिया। माधुरी और प्रियंका ‘पिंगा’ और ‘डोला रे डोला’ गाने पर गजब का डांस किया। फिनाले में6 कंटेस्टेंट्स परमदीप सिंह, विशाल सोनकर, मेहुल मेहता, स्नेहा, ओम शुभम महापात्रा, ट्वीशा और विहान पहुंचे थे।
डांस दीवाने 2 के विनर जमशेदपुर के विशाल बनें। वह जेनरेशन वन के कंटेस्टेंट त्वीषा और विहान और जेनरेशन 3 के कंटेस्टेंट मेहुल मेहता को विनर लिस्ट में पीछे छोड़ते हुए यह खिताब अपने नाम किया। विशाल को विनर के रूप में टाइटल ट्रॉफी और 15 लाख रूपए दिए गए। वहीं बाकी के कंटेस्टेंट को 5-5 लाख की राशि प्रदान की गई।
सलमान खान बस थोड़ी देर में डांस दीवाने 2 के विनर की घोषणा करने वाले हैं। वहीं अब तक अलग-अलग जेनरेशन के विनर की घोषणा हो चुकी है। मेहुल पहले जेनरेश, जमशेदपुर के रहने वाले विशाल दूसरे जेनरेशन तो त्वीषा और विहान पहले जेनरेशन के विनर बन चुके हैं। इनमे से ही कोई विनर बनने वाला है।
डांस दीवाने में हुई बिग बॉस यानी सलमान खान की एंट्री। इस दौरान सलमान खान ने बताया कि चार हफ्ते में फिनाले होगा। और उसके दो महीने बाद आखिरी फिनाले होगा।
जेनरेशन 3 के विनर मेहुल मेहता बने हैं। वहीं जेनरेशन 2 के विनर विशाल सोनकर इसके साथ ही जेनरेशन 1 का विनर त्वीषा और विहान बने हैं। अब इनमें से कोई एक डांस दीवाने 2 का विनर बनेगा जिसकी घोषणा सलमान खान थोड़ी ही देर में करने वाले हैं।
डांस रिएलिटी शो की जज माधुरी दीक्षित फिनाले एपिसोड में 'घर मोरे परदेसिया' गाने पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दीं। माधुरी इस दौरान फिल्म 'कलंक' के गाने 'तबाह हो गए' पर परफॉर्म किया। देखें वीडियो-
डांस रिएलिटी शो की जज माधुरी दीक्षित फिनाले एपिसोड में धमाकेदार परफॉर्मेंस देने वाली हैं। माधुरी इस दौरान फिल्म 'कलंक' के दो गाने 'तबाह हो गए' और 'घर मोरे परदेसिया' गाने पर परफॉर्म करेंगी। ब्लैक कलर के ड्रेस में माधुरी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
त्वीषा पटेल और विहान त्रिवेदी ने लुंगी डांस गाने पर कॉमिक डांस परफॉर्म किया। दोनों की क्यूटनेस पर जजेज फिदा हो गए। इस दौरान त्वीषा और विहान नारियल पर उल्टे लटक कर डांस की दीवानगी दिखाई। दोनों को जज से काफी तारीफें मिलीं
पिंगा गाने पर प्रियंका चोपड़ा और माधुरी दीक्षित ने डांस कर फिनाले में बांधा समा। इसके बाद डोला गाने पर दोनों एक्ट्रेस ने काफी धमाकेदार परफॉर्मेंस दिया।
मुंबई की पूर्व कंटेस्टेंट स्नेहा अडपवार ने भी इस फिनाले में मोहब्बत बुरी बीमारी पर काफी खूबसूरत डांस किया। इस दौरान जजेज ने उनके डांस जर्नी को लेकर काफी तारीफ किया।
मेरा दिल आपको देखकर जोर जोर से धड़क रहा था। मंच पर प्रियंका का हाथ पकड़कर विशाल ने घुटनों पर बैठ एक शायरी पढ़ी जिसपर सभी जजेज हैरान हो गए। क्योंकि विशाल अबतक किसी भी लड़की को देखकर काफी शर्माता था। विशाल ने प्रियंका को आईलवयू भी बोला।
दूसरे जेनरेशन के डांसर विशाल सोनकर अपना फिनाले परफॉर्मेंस देने आए। विशाल ने अपने डांस में कई सामाजिक जिम्मेदारियों को दर्शाने की कोशिश की। जीवन की एक पूरी जर्नी को अपने डांस में उतार दिया। सभी जजेज ने विशाल को काफी प्रोत्साहित किए। विशाल जमशेदपुर के रहने वाले हैं। आर्थिक तंगी के कारण वह फूड डिलीवरी का काम करते थे। इससे बचे समय को वह अपने डांस में लगाता था। इस दौरान प्रियंका ने कहा ठोकरें राह के रोकने वाले नहीं होते, वह आगे भी बढ़ाते हैं।
जेनरेशन 1 के डांस कंटेस्टेंट ओम शुभम महापात्रा ने अपने डांस से बड़ों-बड़ों को चौकाने का काम किया। एड़ियों पर उसके फ्लिक देख प्रियंका चोपड़ा भी दंग रह गईं। शुभम में साडा हक सॉन्ग पर भी हैरान कर देने वाला डांस का हुनर दिखाया। इस दौरान सभी जजेज ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया। प्रियंका चोपड़ा ने कंप्लीमेंट के तौर पर शुभम से कहा कि तुम आंखों में देख कर डांस करते हैं। आप सच्ची में स्टार हैं। माधुरी ने कहा माइंड ब्लोइंग डांस। डांस में स्वैग है।
विशाल सोनकर, फूड डिलीवरी करने का काम किया करते थे। पिता सिक्योरिटी गार्ड हैं। दोनों के जुनून इस मंच पर लाने का काम किया।
आज डांस दीवाने का ग्रैंड फिनाले है। आज इस शो का विनर मिल जाएगा। इस दौरान इस फिनाले को और ग्लैमर बनाने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने देसी गर्ल गाने पर धमाकेदार एंट्री ली।
सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट ट्वीशा ने प्रियंका चोपड़ा और माधुरी दीक्षित को अंखिया मिलाऊं गाने पर आंखों से एक्सप्रेशन देने के लिए कहा। फिर क्या हुआ देखिए...
डांस दीवाने के दूसरे सीजन का आज ग्रैंड फिनाले है। शो में स्पेशल गेस्ट के तौर पर प्रियंका चोपड़ा आने वाली हैं। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा और माधुरी दीक्षित परफॉर्म करते नजर आएंगी। कलर्स ने ये वीडियो अपने ऑफीशियल अकाउंट से शेयर किए हैं। माधुरी दीक्षित इस शो के बीच में अपना स्पेशल परफॉर्मेंस भी देंगी। माधुरी ब्लैक कलर का आउटफिट पहन कर स्पेशल परफॉर्मेंस देती दिखेंगी। प्रियंका और माधुरी के डांस का तड़का शो में लगने वाला है।
डांस दीवाने के दूसरे सीजन का आज ग्रैंड फिनाले है। शो में स्पेशल गेस्ट के तौर पर प्रियंका चोपड़ा आने वाली हैं। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा और माधुरी दीक्षित परफॉर्म करते नजर आएंगी कलर्स ने ये वीडियो अपने ऑफीशियल अकाउंट से शेयर किए हैं। माधुरी दीक्षित इस शो के बीच में अपना स्पेशल परफॉर्मेंस भी देंगी। माधुरी ब्लैक कलर का आउटफिट पहन कर स्पेशल परफॉर्मेंस देती दिखेंगी। प्रियंका और माधुरी के डांस का तड़का शो में लगने वाला है।
कंटेस्टेंट परमजीत की देखिए फिनाले की तैयारी। बस कुछ ही देर में 6 कंटेस्टेंट की बीच जीत की दावेदारी को लेकर घमासान होने वाला है