केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी प्रकाश पर्व दिवाली पर मुंबई में थीं। इस दौरान स्मृति अपने पुराने बॉस एकता कपूर की मेगा दिवाली पार्टी में शामिल हुईं, जहां फिल्म और टीवी जगत की कई मशहूर हस्तियां मौजूद थीं। पार्टी में सोनाक्षी सिन्हा, श्रद्धा कपूर, ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, सनी लियोन, डेनियल वीबर, रोहित रॉय और तुषार कपूर समेत कई अन्य हस्तियां भी शामिल थीं।

दिवाली पार्टी में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और एकता कपूर[/caption]

स्मृति ईरानी और एकता कपूर का याराना पुराना है। एकता की हिट टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में स्मृति ईरानी तुलसी के किरदार में स्टार बहू थीं। यहीं से उन्होंने शोहरत और सफलता पाई। बाद में दोनों अलग हो गई थीं। स्मृति की जगह गौतमी कपूर को बहू के किरदार में लाया गया था। स्मृति ईरानी फिर राजनीति में चली आईं।

एकता कपूर की हर दिवाली ख़ास होती है। उनकी पार्टी में इस बार श्री देवी और उनकी बेटी अलग ही रंग में दिखीं। अनिल कपूर भी झकास नजर आ रहे थे और पीले लिबास में सोनाक्षी सिन्हा भी। अब एकता कपूर की मेगा दिवाली पार्टी में स्मृति के आने से साफ हो गया है कि दोनों पावरफुल वूमेन फिर से करीब आ रही हैं। दोनों ने इस मौके पर कई फोटो क्लिक करवाए। इस पार्टी में करण जोहर, शबीर अहलूवालिया, विद्या बालन और मोना सिंह भी शामिल हुए थे।

Read Also-जानिए कौन है रश्मि शर्मा, जिनके सीरियल्‍स के आगे फीकी पड़ रही एकता कपूर की चमक