सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस अक्सर चर्चा में रहता है। इस शो में लड़ाई-झगड़े होते हैं, लेकिन कुछ सदस्यों का प्यार भी परवान चढ़ता है। टीवी के इस विवादित रियलिटी शो में कई सितारों की लव स्टोरी भी शुरू हुई है। यहां हम एक ऐसे कपल की बात कर रहे हैं, जिनका रिश्ता बीबी हाउस के अंदर बना और उनकी जोड़ी पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। प्रशंसक अक्सर इस जोड़े से शादी के बारे में सवाल करते रहते हैं। फाइनली अब पता चल गया है कि टीवी की दुनिया के इस हिट कपल का शादी को लेकर क्या प्लान है?
यहां हम जिस कपल की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं, तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा हैं। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। फैंस बेसब्री से दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं। साल 2026 शुरू होने वाला है, और प्रशंसकों ने मानना शुरू कर दिया है कि अब ये दोनों शादी करने वाले हैं। इस बीच तेजस्वी ने शादी के बारे में बात करते हुए अपनी राय पेश की है।
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा क्या 2026 में करेंगे शादी?
हाल ही में तेजस्वी प्रकाश कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में पहुंची थीं। जहां उनसे शादी के बारे में सवाल किया गया। भारती ने एक्ट्रेस से पूछा कि क्या वो साल 2026 में शादी करने वाली हैं। इसके ऊपर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी ने कहा, हां ऐसा बोल तो रहे हैं। हम ऐसी बातें कर रहे हैं। लेकिन अभी देखते हैं क्या होता है।
यह भी पढ़ें: थिएटर के बाद OTT पर भी हिट हुई 139 मिनट की फिल्म, रोमांटिक कहानी जीत लेगी आपका दिल
तेजस्वी प्रकाश ने इतना जरूर साफ कर दिया है कि उनकी शादी साल 2026 में हो सकती है। हालांकि, अभी सभी को दोनों की आधिकारिक अनाउंसमेंट का इंतजार है। बता दें कि बिग बॉस के घर में दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई, जो आज तक घर के बाहर भी चल रही है। ज्यादातर इवेंट में कपल साथ नजर आते हैं और पैपराजी के सामने हंसते-हंसते पोज भी देते हैं।
