Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: हर वीकेंड का वार में कोई ना कोई सलमान खान के निशाने पर होता है। पूरे हफ्ते जो घरवाला गलतियां करता है, सलमान या तो उसे फटकार लगाते हैं या उसे समझाते हैं, ये तय करता है कि गलती कितनी बड़ी है। मगर इस हफ्ते कुछ ऐसा हुआ जो भाईजान को कतई पसंद नहीं आया और इस बार तान्या मित्तल की क्लास लगाई गई। ‘बिग बॉस 19’ के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया कि अशनूर की बॉडी पर कमेंट करने के लिए शो के होस्ट तान्या मित्तल और नीलम गिरी पर जमकर बरसे।
वीकेंड का वार वाले लेटेस्ट प्रोमो ने फैंस को हैरान और भावुक दोनों कर दिया। इस हफ्ते की शुरुआत में नीलम गिरी के साथ तान्या मित्तल ने अशनूर कौर के शरीर पर कमेंट्स किए थे और सलमान को इस तरह की हरकत कभी पसंद नहीं आती। वो सही और गलत को लेकर हमेशा घरवालों को गाइड करते हैं, मगर जब बात इस लेवल पर आ जाए तो उनके गुस्से से कोई नहीं बच सकता, इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ।
प्रोमो में सलमान खान ने कहा, “तान्या और नीलम, आप बताइये क्या राय है आपकी अशनूर को लेकर?” इसपर नीलम ने कहा, “अच्छी लग रही है।” इसके बाद तान्या बोलीं, “बिल्कुल प्रिंसेस जैसी लग रही है।” इन दोनों की बात सुन सलमान ने उनके कमेंट का जिक्र करते हुए कहा, “अच्छा नीलम आपको अपनी चुगली पर बहुत गर्व है? अब क्यों नहीं बोलोगी? तान्या, आपने कहा हाथी जैसी, डायनासोर, मोटी, फुग्गे जैसी शक्ल वाली। ये हक किसने दिया आपको ये सब बोलने का?” सलमान खान की बात सुनकर सब लोग हक्के बक्के रह गए। वहीं अशनूर भी शॉक्ड हो गईं और बोलीं, “शर्म आनी चाहिए आपको तानिया।”
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: फरहाना-अभिषेक ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ! अशनूर कौर को क्यों हुई जलन?
अभिषेक बच्चन को भी सुनाई खरी-खोटी
इस हफ्ते अभिषेक बजाज ने भी कुनिका की उम्र पर कमेंट किए थे, जिसके लिए सलमान खान ने उनकी भी क्लास लगाई। साथ ही होस्ट ने कुनिका को भी एज कार्ड खेलने के लिए सुनाया।
यह भी पढ़ें: अच्छी एक्ट्रेस ही नहीं, एक बेहतरीन मां भी हैं ऐश्वर्या राय, पति अभिषेक बच्चन ने मानी थी ये बात
अशनूर के लिए क्या बोली थीं तान्या और नीलम?
तान्या ने अशनूर के आउटफिट का मजाक उड़ाया था और कहा था कि वे “उन पर जंचते नहीं”, जबकि नीलम ने उनकी तुलना डायनासोर से की और उन्हें जुरासिक पार्क कहा था। कुनिका ने भी उनकी बात में शामिल होकर कहा था कि उनकी 13 साल की पोती को भी पता है कि क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।
