सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों काफी चर्चा में हैं। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच काफी बवाल देखने के लिए मिल रहा है। घर में कभी कंटेस्टेंट्स के बीच काम को लेकर तो कभी किसी पर टिप्पणी करने की वजह से कलह मची हुई है। घर में तमाम झगड़ों के बीच कई बार ऐसा भी माहौल हो जाता है जब कंटेस्टेंट्स अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करके इमोशनल दिखाई देते हैं। ऐसे में अब सिनेमा जगत की दिग्गज एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने अपनी पर्सनल लाइफ का जिक्र कर 27 साल पुराने रिश्ते पर बात की है। इस बातचीत में उन्होंने लिव इन पार्टनर से मिले धोखे पर भी बात की। चलिए बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा।
दरअसल, भोजपुरी क्वीन कंटेस्टेंट नीलम गिरी के साथ कुनिका सदानंद की अच्छी दोस्ती है। ऐसे में दोनों बीते एपिसोड में अपने टूटे दिल का हाल बयां करते हुए दिखे। इनके बीच बातचीत होनी तब शुरू हुई जब कुनिका ने नीलम से उनके रिश्ते की स्थिति के बारे में पूछा। नीलम ने अपने टूटे रिश्ते के बारे में कहा कि लगभग खत्म हो चुका है। इस पर कुनिका अपनी जिंदगी के बारे में बेझिझक कहती हैं कि उन्होंने 27 साल तक अपना रिश्ता छुपाकर रखा था।
कुनिका सदानंद बताती हैं कि उन्होंने 27 साल तक अपने रिश्ते को छुपाकर रखा था। वो कहती हैं कि आखिरकार उन्होंने इसके बारे में बात की और अब हल्का महसूस कर रही हैं। इस पर तान्या ने उनसे झट से पूछा कि क्या उनकी ये शादी थी? इस पर कुनिका ने साफ किया और बताया कि ये एक लिव इन रिलेशनशिप था। अभिनेत्री अपने लिव पार्टनर को लेकर कहती हैं कि वो पहले से ही शादीशुदा था। लेकिन, अपनी पत्नी से दूर था। फिर जब वो उनके साथ हुआ तो उसका अफेयर कहीं और हो गया। कुनिका ने धोखा मिलने की बात कही और क्लीयर कहा कि उन्होंने तभी उसे छोड़ दिया।
कुमार सानू संग रिश्ते पर की थी बात
आपको बता दें कि इससे पहले कुनिका सदानंद ने बॉलीवुड के दिग्गज गायक कुमार सानू के साथ रिश्ते पर बात की थी और कुबूला था कि वो उनके साथ रिश्ते में थीं। कुनिका को यह कहते हुए देखा गया कि कैसे सानू और वह एक-दूसरे को पति-पत्नी मानते थे।
इस बातचीत में कुनिका सदानंद ने कुमार सानू के साथ अपनी मुलाकात के बारे में बात की थी। उन्होंने इस बातचीत में बताया कि उनकी पहली मुलाकात ऊटी में हुई थी। जहां वह अपने काम से गई हुई थीं। उस समय सोनू बहन और भतीजे के साथ छुट्टियां मना रहे थे। कुनिका बताती हैं कि ऊटी में डिनर पार्टी के दौरान कुमार सानू नशे में धुत हो गए थे और बताया कि वह उदास और सुसाइड के विचार कर रहे थे। उनकी बहन और भतीजे ने कुनिका के साथ उन्हें शांत करने में मदद की। कुनिका ने उन्हें रोने के लिए कंधा दिया। इस भावुक पल की वजह से बाद में दोनों जल्द ही रिश्ते में भी आ गए और कुमार सानू, कुनिका के घर के पास एक फ्लैट में रहने के लिए चले गए थे। इसकी वजह से दोनों काफी करीब आ गए थे। इवेंट्स के लिए कपड़े चुनने तक में वह उनका साथ देती थीं और ये रिश्ता ऐसा हो गया था जैसे वो पति-पत्नी हों।
हालांकि, कुनिका ने यह भी बताया कि बाद में जब कुमार सानू की पत्नी रीता भट्टाचार्य को उनके अफेयर के बारे में पता चला तो हालात कितने बिगड़ गए और सब कुछ उलट-पुलट हो गया। सदानंद ने खुलासा किया था कि कैसे रीता ने हॉकी स्टिक से उनकी कार तोड़ दी थी और उनके घर के बाहर आकर चिल्लाती थीं। ‘ये रिश्ता क्या कहलता है’ फेम टीवी एक्टर अरेस्ट, रेप का है आरोप, दिल्ली पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन