Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar, 8 December 2019 Written Update: बिग बॉस के घर में कल की तरह ही आज भी काफी कुछ इंट्रस्टिंग हुआ। कल यानी 7 दिसंबर के शो में सलमान खान ने अरहान खान को लेकर खुलासा किया था। अरहान की शादी से लेकर बच्चे होने तक की बात सामने आई थी जिसे सुन कर रश्मि शॉक हो गई थीं। अब आज घर में दिखाया गया कि रश्मि अरहान की इस हकीकत को जानने के बाद सदमें में थीं। रश्मि को रोता देख सलमान खान खुद रश्मि को चुप कराने घर के अंदर जाते हैं।

बिग बॉस के घर में सलमान खान रश्मि और अरहान से अकेले में अरहान के बारे में बात करते नजर आए। सलमान पहले अरहान से पूछते हैं कि उन्होंने आखिर ऐसा किया क्यों? इस बारे में अरहान रश्मि और सलमान के आगे अपनी सफाई पेश करते नजर आए अरहान ने अपनी गलती मानी और उन्हें अपने किए पर काफी पछतावा भी हुआ। सलमान इसके बाद कहते दिखे कि वह खुद बहुत शॉक में हैं कि ऐसा कैसे हो गया।

वहीं आज वीकेंड का वार शो में सलमान खान ने आसिम रियाज की सबसे अच्‍छी दोस्‍त हिमांशी खुराना को घर से बेघर करने का फैसला सुनाया है। हिमांशी को इस बार सबसे कम वोट मिले जिसके चलते उन्हें घर से बेघर होना पड़ रहा है। हिमांशी के घर से बेघर होने पर सबसे ज्यादा दुख आसिम और शेफाली जरीवाला को ही है। आसिम, हिमांशी के घर से बेघर होने की खबर सुनकर काफी ज्यादा भावुक हो गए थे ।

बिग बॉस के घर में आज मेहमानों का आगमन हुआ। शो में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा और प्रभुदेवा भी नजर आए थे। दरअसल, सलमान के शो में दबंग 3 का प्रमोशन करने के लिए प्रभुदेवा आए हुए थे। इस बीच सलमान और प्रभुदेवा मिलकर ‘मुन्ना बदनाम हुआ’ गाने पर डांस भी करते हुए दिखे।

Live Blog

22:48 (IST)08 Dec 2019
लौट आया है घर में पुराना खिलाड़ी

बिग बॉस के घर में मास्टरमाइंड विकास गुप्ता की एन्ट्री हो चुकी है। घर में अचानक विकास को देखकर सभी सदस्य अवाक रह गए हैं। अब आगे आने वाले एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि विकास के आने के बाद बाकी घरवालों पर इसका क्या असर पड़ता है।

</p

22:31 (IST)08 Dec 2019
सिद्धार्थ शुक्ला ने किया सलमान खान की सलाह पर अमल

बिग बॉस के घर में एक बार फिर सिद्धार्थ और आसिम के बीच बहस होने लगती है जिसके बाद सिड सलमान खान की सलाह पर अमल करते हुए गुस्से पर काबू करते हुए नजर आए।

22:25 (IST)08 Dec 2019
आसिम हुए भावुक

आज वीकेंड का वार शो में सलमान खान ने आसिम रियाज की सबसे अच्‍छी दोस्‍त हिमांशी खुराना को घर से बेघर करने का फैसला सुनाया है। हिमांशी को इस बार सबसे कम वोट मिले जिसके चलते उन्हें घर से बेघर होना पड़ रहा है। हिमांशी के घर से बेघर होने पर सबसे ज्यादा दुख आसिम और शेफाली जरीवाला को ही है। आसिम, हिमांशी के घर से बेघर होने की खबर सुनकर काफी ज्यादा भावुक हो गए हैं।

22:19 (IST)08 Dec 2019
हिमांशी हुईं घर से बेघर

बिग बॉस के घर से हिमांशी खुराना बेघर हो गई हैं। हिमांशी के घर से बेघर होने का सबसे ज्यादा दुखी आसिम हुए हैं।

22:14 (IST)08 Dec 2019
बिग बॉस के घर से कौन होगा बेघर

शेफाली और हिमांशी के ऊपर खतरे की घंटी मंडरा रही है अब देखना होगा कि बिग बॉस के घर से आज किसका सफर खत्म होता है।

22:10 (IST)08 Dec 2019
शहनाज हैं सबकी फेवरेट

गलतफहमी का चश्मे का टास्क फिलहाल खत्म हुआ है। इस टास्क के बात एक बात साफ हो गई है कि घर में सब लोग शहनाज गिल को सभी कंटेस्टेंट्स में से सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।

22:08 (IST)08 Dec 2019
शहनाज गिल ने पहनाया भाऊ को गलतफहमी का चश्मा

शहनाज गिल ने विकास उर्फ भाऊ को चश्मा पहनाते हुए कहा कि उनको लेकर भाऊ को काफी गलतफहमी है तो फिर उन्हें जल्द से जल्द उस गलतफहमी को दूर कर लेना चाहिए इसी में उनकी भलाई है।

21:58 (IST)08 Dec 2019
अपने ऊपर उठ रहे सवालों का सिद्धार्थ ने दिया जवाब

सिड लगातार अपने ऊपर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए नजर आए सिड कह रहे हैं कि वो घर में जैसा बरताव कर रहे हैं उनका व्यवहार वैसा ही है।

21:54 (IST)08 Dec 2019
आरती ने उठाए शेफाली बग्गा पर सवाल

आरती ने शेफाली बग्गा पर सवाल उठाया और उन्हें दबंग का चश्मा पहनाते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है कि शेफाली को अपना रास्ता देखना चाहिए।

21:52 (IST)08 Dec 2019
हिमांशी ने उठाए शहनाज पर सवाल

हिमांशी खुराना ने शहनाज पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहनाज घर में अपने पोटेंशियल का पूरा इस्तेमाल नहीं कर पा रही हैं। वो क्या कर रही हैं खुद उनको भी इसके बारे में नहीं पता है। हिमांशी की बात सुनकर शहनाज हमेशा की तरह मुस्कुराती हुई नजर आईं।

21:47 (IST)08 Dec 2019
सलमान खान दिखे घरवालों से नाराज

सलमान घरवालों के रवैये से खासा नाराज हैं। सलमान को घरवालों से ये शिकायत है कि आखिर कब घरवालों का एग्रेसिव बिहेवियर कुछ कम होगा। फिलहाल घर में एक दो नहीं बल्कि पूरा घर एग्रेसिव बिहेवियर दिखाता हुआ नजर आ रहा है। 

21:45 (IST)08 Dec 2019
साईं माजंरेकर ने की जमकर मस्ती

फिल्म दबंग से बॉलीवु़ड में डेब्यू करने जा रहीं साईं फिलहाल सलमान के साथ जमकर मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। साईं गेम में सलमान को चैलेंज करती हुई नजर आईं।

21:37 (IST)08 Dec 2019
दबंग 3 की कास्ट...

बिग बॉस के घर में दबंग 3 की टीम गेम खेल रही है। इस दौरान प्रभूदेवा समेत फिल्म की अन्य स्टार कास्ट काफी मस्ती करती हुई नजर आ रही है।

21:35 (IST)08 Dec 2019
सोनाक्षी सिन्हा को है बिग बॉस पसंद

दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा बिग बॉस की बहुत बड़ी फैन हैं इसीेके चलते सोनाक्षी बिग बॉस का एक भी एपिसोड मिस नहीं करती हैं।

21:31 (IST)08 Dec 2019
दबंग 3 की टीम पहुंची सेट पर

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म दबंग 3 की स्टारकास्ट सेट पर पहुंच चुकी है। 

21:29 (IST)08 Dec 2019
सलमान खान ने दिखाया एक बार फिर बड़ा दिल

सलमान खान रश्मि और अरहान से अकेले में इस बारे में बात करते नजर आए। सलमान पहले अरहान से पूछते हैं कि उन्होंने आखिर ऐसा किया क्यों? इस बारे में अरहान रश्मि और सलमान के आगे अपनी सफाई पेश करते नजर आए। सलमान इसके बाद कहते हैं कि वह खुद बहुत शॉक में हैं कि ऐसा कैसे हो गया।

21:22 (IST)08 Dec 2019
क्या रश्मि देसाई कर पाएंगी अरहान को माफ

अरहान ने अपनी गलती मान ली है और सलमान खान ने भी अरहान को समझाया है। अरहान को देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्हें अपनी गलती का एहसास है और रश्मि शायद उनको माफ कर दें।

21:20 (IST)08 Dec 2019
सलमान खान ने अरहान को समझाया

सलमान खान को लगता है कि अरहान ने अपना पास्ट छुपाकर बहुत बड़ी गलती कि है उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। फिलहाल अरहान को भी अपनी गलती पर पछतावा हो रहा है और वो अपनी गलती मान रहे हैं।

21:19 (IST)08 Dec 2019
सिद्धार्थ शुक्ला हुए घरवालों से नाराज

बिग बॉस के घर में सबसे ज्यादा पॉपुलर कंटेस्टेंट सिड की पॉपुलैरिटी फिलहाल घटती हुई नजर आ रही है। सिड फिलहाल अकेले पड़ गए हैं और उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि उनका बिग बॉस के घर में कोई भी दोस्त नहीं है।

21:14 (IST)08 Dec 2019
रश्मि देसाई उठा रही हैं अरहान पर सवाल

 बिग बॉस के घर में कल अरहान खान को लेकर खुलासा किया गया था। कल बिग बॉस के घर में अरहान की शादी से लेकर बच्चे होने तक की बात सामने आई थी जिसे सुन कर रश्मि शॉक हो गई थीं। फिलहाल रश्मि, अरहान के पास्ट को लेकर सवाल कर रही हैं।

21:11 (IST)08 Dec 2019
शहनाज गिल दे रही हैं सफाई

शहनाज गिल अपने एक्शन पर सफाई देते हुए नजर आ रही हैं। फिलहाल ज्यादातर घरवाले शहनाज की बातों से सहमत होते हुए नजर नहीं आ रहे हैं।

21:09 (IST)08 Dec 2019
घर से बेघर हुए सदस्य फिर आएंगे घर में

बिग बॉस के घर में घर से बेघर हुए सदस्स फिर से दस्तक दे सकते हैं।

21:05 (IST)08 Dec 2019
बिग बॉस में दस्तक देने पहुंचे...

कलर्स टीवी पर जल्द ही नागिन 3 आने वाला है। शो को प्रमोट करने के लिए फिलहाल नागिन 3 की लीड एक्ट्रेस निया शर्मा और जैस्मीन भसीन बिग बॉस के शो में आए हुए हैं।

21:03 (IST)08 Dec 2019
आज घर में चढ़ेगा दबंग 3 का फीवर

सलमान खान की फिल्म दबंग 3, 20 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। ऐसे में आज फिल्म के निर्दशक प्रभू देवा समेत सोनाक्षी सिन्हा बिग बॉस के घर में फिल्म को प्रमोट करते हुए नजर आएंगी।

20:59 (IST)08 Dec 2019
क्या रश्मि कर पाएंगी अरहान को माफ

आज के एपिसोड में रश्मि के लिए अग्नि परीक्षा है। आज ये देखना दिलचस्प होगा कि अरहान की सच्चाई जानने के बाद  क्या रश्मि देसाई उनको माफ कर पाती हैं या नहीं। वहीं रश्मि को समझाने खुद सलमान घर के अन्दर जाएंगे।