Bigg Boss 13: सलमान खान के शो बिग बॉस 13 को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है और शो में रोजाना आ रहे टर्न और ट्विस्ट को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। मालूम हो कि इस हफ्ते बिग बॉस के घर से बेघर होने के लिए 11 सदस्य नॉमिनेटड हैं। इन सदस्यों में आसिम रियाज, खेसारी लाल यादव, हिमांशी खुराना, पारस छाबड़ा, आरती सिंह, देवोलीना भट्टाचार्य, अरहान खान, विशाल आदित्य सिंह और माहिरा शर्मा सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज कौर गिल के नाम शामिल हैं।
इन सभी नामों में जो एक नाम सबसे ज्याद चौंकाने वाला है वो है भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav)का। खेसारी बिग बॉस के घर में अभी तक अपने नाम के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। ऐसे में उनको घर से बेघर होने से बचाने के लिए भोजपुरी सिनेमा के जाने माने सितारे दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, आम्रपाली दुबे और पवन सिंह उनके समर्थन में उतर आए हैं।
हाल ही में निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने एक वीडियो शेयर करते हुए खेसारी लाल यादव के सपोर्ट में वोट मांगे हैं। इन दोनो सितारों ने एकसाथ आकर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि खुलकर खेसारी को वोट दें। निरहुआ ने कहा कि मेरा भाई खेसारी लाल यादव बिग बॉस के घर में गया है, वो धीरे-धीरे खुल रहा है अब आप लोगों को बहुत मजा आने वाला है।
वहीं भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने भी वीडियो शेयर कर खेसारी लाल के सपोर्ट में वोट मांगा। पवन ने कहा कि मेरा आप सभी लोगों से निवेदन है कि मेरे छोटे भाई खेसारी को इतना वोट दें कि वो वहां से जीतकर वापस आए। बता दें कि ‘बिग बॉस 13’ ऑनलाइन वोटिंग साइट के मुताबिक खेसारी लाल यादव इस बार घर से बेघर नही होंगे। ऑनलाइन वोटिंग साइट के अनुसार भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को 10.36% फीसदी वोट मिले हैं। वहीं घर से बेघर होने वाले अन्य सदस्यों में सबसे ज्यादा वोट सिद्धार्थ शुक्ला को मिले हैं। सिद्धार्थ को 34.95% फीसदी वोट मिले हैं वहीं दूसरे नंबर पर हैं सिड के ही दोस्त आसिम रियाज हैं। आसिम को 19.9% फीसदी वोट मिले हैं।
‘बिग बॉस 13’ ऑनलाइन वोटिंग साइट के मुताबिक इस बार अरहान, विशाल आदित्य सिंह और माहिरा शर्मा में से कोई एक सदस्य घर से बेघर हो सकता है। आंकड़ों के मुताबिक सबसे कम वोट माहिरा शर्मा (2.7%) को और उसके बाद विशाल आदित्य सिंह (2.79% ) को मिले हैं। वहीं अरहान को 2.82% वोट मिले हैं।